अजय देवगन को लॉन्च करने वाले कुकू कोहली का निधन:हार्ट अटैक आया था, 77 साल के थे; फिल्म फूल और कांटे के डायरेक्टर थे

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Filmmaker Kuku Kohli Dies In Mumbai | Launched Ajay Devgn In Phool Aur Kaante

अजय देवगन को लॉन्च करने वाले कुकू कोहली का निधन:हार्ट अटैक आया था, 77 साल के थे; फिल्म फूल और कांटे के डायरेक्टर थे5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मशहूर अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने निर्देशक कुकू कोहली से साल 1990 में शादी की थी।
 - Dainik Bhaskarमशहूर अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने निर्देशक कुकू कोहली से साल 1990 में शादी की थी।

अजय देवगन को फिल्म फूल और कांटे से लॉन्च करने वाले वेटरन फिल्ममेकर कुकू कोहली का मंगलवार को 77 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली। कुकू कोहली को हार्ट अटैक आया था। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने इसकी पुष्टि की।

अजय देवगन को फिल्म फूल और कांटे कुकू कोहली की भी डायरेक्टर के तौर पर पहली फिल्म थी। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। इसके बाद कुकू कोहली ने कोहराम, सुहाग, हकीकत और जुल्मी जैसी फिल्में बनाईं।

राज कपूर के साथ काम करके करियर शुरू किया

कुकू कोहली ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत राज कपूर की फिल्म ‘बॉबी’ में असिस्टेंट के तौर पर काम करके की थी।

उन्होंने कई साल उनके साथ रहकर फिल्म बनाने की बारीकियां सीखीं। बाद में वह फिल्म बेताब में सेकेंड यूनिट डायरेक्टर रहे। सनी देओल और अमृता सिंह स्टारर यह फिल्म हिट थी। इसके बाद उन्होंने अर्जुन में भी काम किया।

कुकू कोहली, राज कपूर की फिल्मों जैसे बॉबी, प्रेम रोग और सत्यम शिवम सुंदरम में उनके असिस्टेंट थे।कुकू कोहली, राज कपूर की फिल्मों जैसे बॉबी, प्रेम रोग और सत्यम शिवम सुंदरम में उनके असिस्टेंट थे।

1991 में कुकू कोहली ने फूल और कांटे से बतौर डायरेक्टर शुरुआत की। फिल्म हिट रही और अजय देवगन को बॉलीवुड में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कोहराम और सुहाग जैसी फिल्में बनाईं। सुहाग में अजय देवगन और अक्षय कुमार पहली बार साथ नजर आए थे।

1995 में उनकी फिल्म हकीकत रिलीज हुई। इसमें अजय देवगन और तब्बू थे। फिल्म को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सात कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला। कुकू को बेस्ट डायरेक्टर के लिए भी नॉमिनेशन मिला।

इसके बाद उन्होंने जुल्मी, अनाड़ी नंबर 1 और ये दिल आशिकाना जैसी फिल्में बनाईं। उनकी आखिरी फिल्म वो तेरा नाम था 2004 में रिलीज हुई थी।

कुकू कोहली और अरुणा ईरानी ने गुपचुप शादी की थी

कुकू कोहली की दो शादियां हुई थीं। कुकू कोहली की पहली पत्नी का नाम रीता कोहली था। रीता कोहली और कुकू कोहली से उनकी दो बेटियां पूजा और करिश्मा हुईं।

वहीं, कुकू कोहली की दूसरी शादी एक्ट्रेस अरुणा ईरानी से हुई। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म कोहराम के सेट पर हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच बिल्कुल नहीं बनती थी। हालांकि, काम के दौरान कुकू कोहली अरुणा का काफी ख्याल रखते थे। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती बढ़ी और यही दोस्ती प्यार में बदल गई।

जब अरुणा को कुकू से प्यार हुआ, तब उन्हें पता चला कि कुकू पहले से शादीशुदा हैं। उनकी पहली पत्नी रीता कोहली से दो बेटियां भी थीं। इसके बावजूद अरुणा ने कुकू के साथ रिश्ता आगे बढ़ाया। दोनों ने 1990 में शादी कर ली। हालांकि, उन्होंने कई साल तक अपनी शादी को सार्वजनिक नहीं किया।

कुकू कोहली की डायरेक्ट की फूल और कांटे, कोहराम और सुहाग जैसी कई फिल्मों में अरुणा ईरानी ने काम किया था।कुकू कोहली की डायरेक्ट की फूल और कांटे, कोहराम और सुहाग जैसी कई फिल्मों में अरुणा ईरानी ने काम किया था।

अरुणा ने बताया था कि वह कुकू की पहली पत्नी और उनके परिवार की परेशानियां नहीं बढ़ाना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने अपने रिश्ते को निजी रखा। वहीं, कुकू कोहली की पहली पत्नी के निधन के बाद दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की।

शादी के बाद अरुणा और कुकू ने बच्चे नहीं करने का फैसला लिया। अरुणा ने कहा था कि उस समय उनकी उम्र और कुकू के पहले से बच्चों को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया।

………………..

यह खबर भी पढ़ें…

लगान-गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का निधन:74 साल के थे, दोबारा कैंसर हुआ था; महाभारत में अश्वत्थामा बने थे

लगान और गजनी समेत कई फिल्मों में नजर आने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में 4 अगस्त को निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी लगान में उनके साथ काम करने वाले अभिनेता यशपाल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि देते हुए शेयर की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गोरखपुर से पहली बार मुंबई तक चलेगी अमृत भारत:हफ्ते में 1 दिन रवाना होगी; आधुनिक सुविधा से रहेगी लैस

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Mumbai Amrit Bharat Express Launch | Weekly Train Schedule गोरखपुर से पहली बार मुंबई तक चलेगी अमृत भारत:हफ्ते में 1 दिन रवाना होगी;…

    तिरंगा-प्रेरित ड्रेस पर ट्रोलिंग के बाद उर्वशी रौतेला की सफाई:बोलीं- मैं देश को सिर्फ राष्ट्रीयता नहीं, अपनी पहचान के रूप में साथ रखती हूं

    Hindi News Entertainment Bollywood Urvashi Rautela Tiranga Dress Controversy | Actress Statement On Trolling तिरंगा-प्रेरित ड्रेस पर ट्रोलिंग के बाद उर्वशी रौतेला की सफाई:बोलीं- मैं देश को सिर्फ राष्ट्रीयता नहीं,…

    You Missed

    İsmail Kartal’dan Lyon maçı öncesi TFF’ye tepki: ‘Kabul edilmedi, mağdur olduk’

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 1 views
    İsmail Kartal’dan Lyon maçı öncesi TFF’ye tepki: ‘Kabul edilmedi, mağdur olduk’

    गोरखपुर से पहली बार मुंबई तक चलेगी अमृत भारत:हफ्ते में 1 दिन रवाना होगी; आधुनिक सुविधा से रहेगी लैस

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 2 views
    गोरखपुर से पहली बार मुंबई तक चलेगी अमृत भारत:हफ्ते में 1 दिन रवाना होगी; आधुनिक सुविधा से रहेगी लैस

    Newcastle United vs West Bromwich Albion: League Cup stats & head-to-head

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 4 views
    Newcastle United vs West Bromwich Albion: League Cup stats & head-to-head

    तिरंगा-प्रेरित ड्रेस पर ट्रोलिंग के बाद उर्वशी रौतेला की सफाई:बोलीं- मैं देश को सिर्फ राष्ट्रीयता नहीं, अपनी पहचान के रूप में साथ रखती हूं

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 3 views
    तिरंगा-प्रेरित ड्रेस पर ट्रोलिंग के बाद उर्वशी रौतेला की सफाई:बोलीं- मैं देश को सिर्फ राष्ट्रीयता नहीं, अपनी पहचान के रूप में साथ रखती हूं

    Rays vs Tigers Prediction, Picks & Odds for Today’s MLB Game

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 4 views
    Rays vs Tigers Prediction, Picks & Odds for Today’s MLB Game

    मूवी रीव्यू – ‘टॉक्सिक’:यश की फिल्म में स्टाइल, स्टारडम और एक्शन का पूरा ओवरडोज, लेकिन कहानी उलझी; तीन घंटे बाद सिरदर्द होता है

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 4 views
    मूवी रीव्यू – ‘टॉक्सिक’:यश की फिल्म में स्टाइल, स्टारडम और एक्शन का पूरा ओवरडोज, लेकिन कहानी उलझी; तीन घंटे बाद सिरदर्द होता है