जॉनी लीवर की बेटी की शादी की खबरें फेक:गोविंदा के बेटे के साथ AI वीडियो आया; जेमी ने यशवर्धन को कहा छोटा भाई

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Jamie Lever Reacts To Viral AI Wedding Video With Yashvardhan Ahuja

जॉनी लीवर की बेटी की शादी की खबरें फेक:गोविंदा के बेटे के साथ AI वीडियो आया; जेमी ने यशवर्धन को कहा छोटा भाई8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गोविंदा के बेटे के साथ जेमी की जो फेक AI तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें एक में जॉनी लीवर भी दिख रहे हैं। - Dainik Bhaskarगोविंदा के बेटे के साथ जेमी की जो फेक AI तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें एक में जॉनी लीवर भी दिख रहे हैं।

जॉनी लीवर की बेटी और एक्ट्रेस जेमी लीवर ने कहा कि उनकी शादी की खबरें फर्जी हैं।

दरअसल, हाल ही में एक फर्जी AI वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया कि जेमी और गोविंदा के बेटे यशवर्धन की शादी हो गई है। वीडियो में दोनों की शादी से जुड़े AI विजुअल भी दिखाए गए थे।

जिसके बाद जेमी ने सोमवार को वीडियो शेयर कर कहा कि मेरी शादी के लिए मुझे पता है कि बहुत सारे लोग चिंतित हैं, सोच रहे हैं, हो रही है, कब हो रही है और इसके चलते कुछ AI, फेक वीडियो बनाए गए हैं, जो इंटरनेट पर सर्कुलेट हो रहे हैं। पहले मुझे काफी हंसी आई, मैंने एंजॉय किया। हम लोग कजिन्स आपस में एक-दूसरे को वीडियो भेज रहे थे और हम काफी हंस रहे थे, लेकिन अब ऐसा हो गया है कि बहुत सारे कॉल आने लग गए हैं और मुझे बधाई देने के लिए।

जेमी लीवर जॉनी लीवर की दो संतानों में बड़ी हैं। उनका एक छोटा भाई भी है, जिनका नाम जेसी लीवर है।जेमी लीवर जॉनी लीवर की दो संतानों में बड़ी हैं। उनका एक छोटा भाई भी है, जिनका नाम जेसी लीवर है।

उन्होंने आगे कहा कि लेकिन ये सारे वीडियो और सारी जानकारी फेक है। अब इसकी वजह से दिक्कत होने लग गई है क्योंकि ऐसे कॉल आने लग गए हैं मुबारकबाद देने के लिए, बधाई देने के लिए कि जो असली रिश्ते आने वाले थे ना मेरे, जो आ रहे थे, वो भी आना बंद हो गए हैं।

जेमी लीवर ने वीडियो में यशवर्धन आहूजा का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि जिस इंसान के साथ उनकी शादी की फर्जी खबरें उड़ाई जा रही हैं, वह उनके छोटे भाई जैसा है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों एक फिल्म पर साथ में काम कर रहे हैं।

जेमी ने लोगों से फालतू के वीडियो न बनाने की अपील करते हुए कहा कि ये उनके लिए बहुत बुरा है।

यशवर्धन बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं

गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे यशवर्धन आहूजा जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी पहली फिल्म में वो अपनी मां सुनीता के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म का नाम ‘हीरो की हॉररइन’ है, जिसे एकता कपूर, शोभा कपूर और अमर बुटाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।

यशवर्धन की फिल्म ‘हीरो की हॉररइन’ 7 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।यशवर्धन की फिल्म ‘हीरो की हॉररइन’ 7 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म का निर्देशन साजिद खान ने किया है। ‘हीरो की हॉररइन’ में यशवर्धन के साथ ‘लापता लेडीज’ फेम एक्ट्रेस नितांशी गोयल नजर आएंगी। जेमी लीवर, चंकी पांडे, बृजेंद्र काला और सिमरत कौर रंधावा भी फिल्म का हिस्सा हैं।

……………

जेमी लीवर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

जेमी लीवर से कपड़े उतारने की मांग की गई थी:वीडियो कॉल पर ऑडिशन लिया जा रहा था, एक्ट्रेस ने आपबीती सुनाई

जेमी लीवर ने एक ऑडिशन के नाम पर हुए अपने बुरे अनुभव को शेयर किया था। जेमी ने बताया था कि उनसे एक वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने को कहा गया था। यह घटना तब की थी जब जेमी के पास कोई मैनेजर नहीं था और वह खुद ही काम के लिए संपर्क कर रही थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गोरखपुर में आज 5 घंटे बिजली सप्लाई ठप रहेगी:रुस्तमपुर, शाहपुर सहित कई इलाके होंगे प्रभावित, सुबह 10 बजे से कटेगी बिजली

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Power Cut | Rustampur Shahpur Areas Electricity Supply Affected गोरखपुर में आज 5 घंटे बिजली सप्लाई ठप रहेगी:रुस्तमपुर, शाहपुर सहित कई इलाके होंगे…

    अंबानी परिवार के इवेंट में पहुंचे रणवीर सिंह:आमिर खान पत्नी के साथ आए नजर, कृति सैनन, रश्मिका मंदाना और गौरी खान भी पहुंचीं

    Hindi News Entertainment Bollywood Mumbai Ambani Devi Shakti Event | Aamir Khan, Ranveer Singh Photos अंबानी परिवार के इवेंट में पहुंचे रणवीर सिंह:आमिर खान पत्नी के साथ आए नजर, कृति…

    You Missed

    NFL Fantasy 2026 Start ‘Em, Sit ‘Em: Wide receivers for Week 5

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 2 views
    NFL Fantasy 2026 Start ‘Em, Sit ‘Em: Wide receivers for Week 5

    गोरखपुर में आज 5 घंटे बिजली सप्लाई ठप रहेगी:रुस्तमपुर, शाहपुर सहित कई इलाके होंगे प्रभावित, सुबह 10 बजे से कटेगी बिजली

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 2 views
    गोरखपुर में आज 5 घंटे बिजली सप्लाई ठप रहेगी:रुस्तमपुर, शाहपुर सहित कई इलाके होंगे प्रभावित, सुबह 10 बजे से कटेगी बिजली

    2 Detroit Lions carted off in first half vs. Cardinals

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 4 views
    2 Detroit Lions carted off in first half vs. Cardinals

    अंबानी परिवार के इवेंट में पहुंचे रणवीर सिंह:आमिर खान पत्नी के साथ आए नजर, कृति सैनन, रश्मिका मंदाना और गौरी खान भी पहुंचीं

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 4 views
    अंबानी परिवार के इवेंट में पहुंचे रणवीर सिंह:आमिर खान पत्नी के साथ आए नजर, कृति सैनन, रश्मिका मंदाना और गौरी खान भी पहुंचीं

    49ers Announce Roster Moves Ahead of #SFvsSEA

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 5 views
    49ers Announce Roster Moves Ahead of #SFvsSEA

    सर छोटू राम इंस्टीट्यूट में भिड़े छात्रों के दो गुट:हॉस्टल से लेकर बाहर तक जमकर चले लात घूसे, कैंपस में अफरा-तफरी;वीडियो वायरल

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 6 views
    सर छोटू राम इंस्टीट्यूट में भिड़े छात्रों के दो गुट:हॉस्टल से लेकर बाहर तक जमकर चले लात घूसे, कैंपस में अफरा-तफरी;वीडियो वायरल