पार्टनरशिप का झांसा देकर प्रॉपर्टी डीलर से ऐंठे 75 लाख:दोबारा काम शुरू करने पर मांगी 50 लाख की रंगदारी, डीसीपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Property Dealer Extortion Case | Wazirganj Police FIR Registered

पार्टनरशिप का झांसा देकर प्रॉपर्टी डीलर से ऐंठे 75 लाख:दोबारा काम शुरू करने पर मांगी 50 लाख की रंगदारी, डीसीपी के आदेश पर मुकदमा दर्जलखनऊ55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ में वजीरगंज के गौसगंज निवासी प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद खतीब से पार्टनरशिप के नाम पर आठ लोगों ने 75 लाख रुपए ऐंठ लिए। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने कचहरी के बाहर उनके साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि प्लॉटिंग का काम दोबारा शुरू करने के लिए आरोपि

.

2018 में हुआ था जमीन को लेकर अनुबंध

मोहम्मद खतीब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने साल 2018 में बख्शी का तालाब के पल्हरी में नौ बीघा जमीन खरीदी थी। यहां वह प्लॉटिंग करा रहे थे। इसी दौरान आईआईएम रोड निवासी अमोल कुमार यादव और उसके परिवार के राम अवध, हरीलाल, राजेश, अमित और रवि के साथ उनके साथी आसिफ और अर्सलान गौरी ने अपनी 5.76 बीघा जमीन उनकी साइट में शामिल कर कारोबार करने का प्रस्ताव दिया।

दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद 15 अक्टूबर 2018 को वजीरगंज कचहरी में अनुबंध हुआ। इसमें तय हुआ कि साइट में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी मोहम्मद खतीब की होगी। इसके एवज में उन्होंने अमोल, उसके भाई अमित और रवि के खातों में 50 लाख रुपए ट्रांसफर किए। वहीं अर्सलान को 25 लाख रुपए दिए। अनुबंध पत्र भी अर्सलान ने अपने पास रख लिया।

साइट बेचने के बाद भी नहीं दी हिस्सेदारी

आरोप है कि सभी आरोपियों ने मिलकर पूरी साइट बेच दी, लेकिन मोहम्मद खतीब को उनकी हिस्सेदारी नहीं दी। उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि उनकी 25 लाख रुपए की रकम भी हड़प ली गई।

कचहरी के बाहर सड़क पर पटककर पीटा

मोहम्मद खतीब ने पुलिस को बताया कि 15 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 11 बजे वह एक दोस्त के साथ वजीरगंज कचहरी के बाहर पहुंचे थे। तभी सभी आरोपी वहां आ गए और गाली-गलौज करने लगे। रकम मांगने पर आरोपियों ने उन्हें सड़क पर पटककर पीटा। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने दोबारा काम शुरू करने के लिए उनसे 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी।

घटना के बाद खतीब काफी डर गए। कुछ महीने बाद उन्होंने हिम्मत जुटाकर डीसीपी पश्चिमी से शिकायत की। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित से जमीन और लेनदेन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

1800 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार:गोरखपुर की 'अम्मा' ने 450 मुस्लिमों को दी मिट्टी, बेसहारा बुजुर्ग की सेवा से मिली राह

Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Amma | Pushpalata Singh Performs Last Rites For Unclaimed Bodies 1800 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार:गोरखपुर की ‘अम्मा’ ने 450 मुस्लिमों को दी…

BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई

Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi BHU Bhagat Singh Students Morcha Protest Against Gyanesh Kumar | Election Boycott BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा…

You Missed

Michael Douglas’ wildest Hollywood confessions: From A-list actress bite to Julia Roberts clash

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 0 views
Michael Douglas’ wildest Hollywood confessions: From A-list actress bite to Julia Roberts clash

1800 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार:गोरखपुर की 'अम्मा' ने 450 मुस्लिमों को दी मिट्टी, बेसहारा बुजुर्ग की सेवा से मिली राह

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 0 views
1800 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार:गोरखपुर की 'अम्मा' ने 450 मुस्लिमों को दी मिट्टी, बेसहारा बुजुर्ग की सेवा से मिली राह

Saturday’s Utah Football Game vs. Kansas Moved to 6 p.m. – University of Utah Athletics

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 4 views
Saturday’s Utah Football Game vs. Kansas Moved to 6 p.m. – University of Utah Athletics

BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 5 views
BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई

Projected Lineup: October 10 at Chicago | Carolina Hurricanes

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 5 views
Projected Lineup: October 10 at Chicago | Carolina Hurricanes

रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से भी मना किया, एक्ट्रेस ने बताई रिश्तों की सच्चाई

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 5 views
रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से भी मना किया, एक्ट्रेस ने बताई रिश्तों की सच्चाई