सीतापुर में जमीन विवाद पर मारपीट, छह घायल:तीन महिलाएं भी शामिल, दो गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर; FIR

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sitapur
  • Sitapur Land Dispute Clash | Six Injured Including Three Women; FIR

सीतापुर में जमीन विवाद पर मारपीट, छह घायल:तीन महिलाएं भी शामिल, दो गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर; FIRअभिषेक सिंह | सीतापुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीतापुर के रेउसा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम जमीन पर कब्जे के दौरान निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। मारपीट की घटना में तीन महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम भिठना निवासी प्रेम कुमार अपने परिवार के साथ अपनी जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी रामजी कुमार और लाल सिंह ने जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई।

देखें, 2 तस्वीरें…

आरोप है कि रामजी कुमार और लाल सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रेम कुमार और उनके परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। मारपीट में राम कुमार, सीमा सिंह, पिंकी देवी, किरण देवी और प्रदीप समेत छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने सभी घायलों को सीएचसी रेउसा पहुंचाया।

चिकित्सकों ने सीमा सिंह और प्रदीप की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया। अन्य घायलों का सीएचसी में उपचार किया गया।

घटना के संबंध में घायल पक्ष की ओर से रेउसा पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है और आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अंबिका बोलीं- बबीता की कहानी ने छुआ दिल:निमिषा ने बढ़ाए 14 किलो; सुदीप बोले- यह सिर्फ क्राइम नहीं, हर औरत की कहानी है

    Hindi News Entertainment Bollywood Babita Singh Reporting | Nimisha Sajayan Weight Gain & Story Statement भास्कर इंटरव्यूअंबिका बोलीं- बबीता की कहानी ने छुआ दिल:निमिषा ने बढ़ाए 14 किलो; सुदीप बोले-…

    कंगना से जुड़े सवाल पर भड़कीं तापसी पन्नू:मीडिया से बोलीं- आप सवाल पूछना बंद करेंगे, तभी विवाद खत्म होगा; कंगना ने 'सस्ती कॉपी' कहा था

    Hindi News Entertainment Bollywood Taapsee Pannu Controversy | Statement On Kangana Ranaut In Mumbai कंगना से जुड़े सवाल पर भड़कीं तापसी पन्नू:मीडिया से बोलीं- आप सवाल पूछना बंद करेंगे, तभी…

    You Missed

    Michael King’s home and night game dominance makes Padres the smart pick over struggling Pirates

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 1 views
    Michael King’s home and night game dominance makes Padres the smart pick over struggling Pirates

    अंबिका बोलीं- बबीता की कहानी ने छुआ दिल:निमिषा ने बढ़ाए 14 किलो; सुदीप बोले- यह सिर्फ क्राइम नहीं, हर औरत की कहानी है

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 2 views
    अंबिका बोलीं- बबीता की कहानी ने छुआ दिल:निमिषा ने बढ़ाए 14 किलो; सुदीप बोले- यह सिर्फ क्राइम नहीं, हर औरत की कहानी है

    The Secrets Behind John Goodman’s 200-Pound Weight Loss

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 3 views
    The Secrets Behind John Goodman’s 200-Pound Weight Loss

    सीतापुर में जमीन विवाद पर मारपीट, छह घायल:तीन महिलाएं भी शामिल, दो गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर; FIR

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 3 views
    सीतापुर में जमीन विवाद पर मारपीट, छह घायल:तीन महिलाएं भी शामिल, दो गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर; FIR

    Yankees relievers Paul Blackburn, Brent Headrick have surprised even themselves