सरयू का जलस्तर घटा, दोहरीघाट में कटान का खतरा बढ़ा:सिंचाई विभाग ने खाकी बाबा कुटी के पास बचाव कार्य शुरू किया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mau
  • Mau News | Saryu River Erosion Control Work Starts At Dohrighat

सरयू का जलस्तर घटा, दोहरीघाट में कटान का खतरा बढ़ा:सिंचाई विभाग ने खाकी बाबा कुटी के पास बचाव कार्य शुरू कियासुशील सिंह | मऊ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मऊ जिले में सरयू नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। मंगलवार शाम चार बजे तक नदी के जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। दोहरीघाट कस्बे के गौरीशंकर घाट पर लगे मीटर गेज के अनुसार, सोमवार को सरयू का जलस्तर 70.15 मीटर था, जो मंगलवार शाम चार बजे घटकर 69.95 मीटर पर पहुंच गया। नदी अभी भी खतरा बिंदु 69.90 मीटर से पांच सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

जलस्तर घटने से निचले इलाकों के लोगों ने कुछ राहत महसूस की है, लेकिन नदी की लहरों का दबाव बढ़ने के कारण तटवर्ती क्षेत्रों में कटान का खतरा एक बार फिर बढ़ गया है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद खेतों में बर्बाद फसलों को देखकर किसान चिंतित हैं। वहीं, नदी के घटते जलस्तर के साथ खेती योग्य भूमि के कटान की आशंका को लेकर भी तटवर्ती गांवों के लोग परेशान हैं।

सोमवार को दोहरीघाट कस्बे में खाकी बाबा कुटी के पास हुई कटान के बाद सिंचाई विभाग ने बचाव कार्य तेज कर दिया है। विभाग के कर्मचारी बोरी में ईंट के टुकड़े भरकर नदी की तलहटी में डाल रहे हैं। इसके साथ ही कटान को रोकने के लिए जियो बैग और बोल्डर भी डाले जा रहे हैं।

सिंचाई विभाग के अवर अभियंता प्रिंस कुमार ने बताया कि खाकी बाबा कुटी के पास हुई कटान को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क है। कटान वाले स्थान पर बोरी में ईंट के टुकड़े भरकर नदी की तलहटी में डाले जा रहे हैं और ऊपर से जियो बैग लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में कटान वाले स्थान को पूरी तरह भरने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल, अन्य स्थानों पर कटान की संभावना नहीं है और टीम लगातार निगरानी कर रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    कानपुर में गूंजा 'आयोलाल-झूलेलाल':भगवान झूलेलाल की भव्य सवारी निकाली, हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Kanpur Bhagwan Jhulelal Mahotsav | Jhulelal Temple Procession News कानपुर में गूंजा ‘आयोलाल-झूलेलाल’:भगवान झूलेलाल की भव्य सवारी निकाली, हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत…

    अंबिका बोलीं- बबीता की कहानी ने छुआ दिल:निमिषा ने बढ़ाए 14 किलो; सुदीप बोले- यह सिर्फ क्राइम नहीं, हर औरत की कहानी है

    Hindi News Entertainment Bollywood Babita Singh Reporting | Nimisha Sajayan Weight Gain & Story Statement भास्कर इंटरव्यूअंबिका बोलीं- बबीता की कहानी ने छुआ दिल:निमिषा ने बढ़ाए 14 किलो; सुदीप बोले-…

    You Missed

    Latest DraftKings Promo Code Unlocks $200 in Bonuses for the NFL Preseason, Daily MLB and Any Other Sport

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 0 views
    Latest DraftKings Promo Code Unlocks 0 in Bonuses for the NFL Preseason, Daily MLB and Any Other Sport

    कानपुर में गूंजा 'आयोलाल-झूलेलाल':भगवान झूलेलाल की भव्य सवारी निकाली, हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 0 views
    कानपुर में गूंजा 'आयोलाल-झूलेलाल':भगवान झूलेलाल की भव्य सवारी निकाली, हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया

    Guardians, Los Angeles Angels series preview, pitching matchups

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 2 views
    Guardians, Los Angeles Angels series preview, pitching matchups

    सरयू का जलस्तर घटा, दोहरीघाट में कटान का खतरा बढ़ा:सिंचाई विभाग ने खाकी बाबा कुटी के पास बचाव कार्य शुरू किया

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 3 views
    सरयू का जलस्तर घटा, दोहरीघाट में कटान का खतरा बढ़ा:सिंचाई विभाग ने खाकी बाबा कुटी के पास बचाव कार्य शुरू किया

    Michael King’s home and night game dominance makes Padres the smart pick over struggling Pirates