हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के नए सॉन्ग पर कंट्रोवर्सी:ऑफिशियल ट्रैक जारी, बाबाओं-डेरों पर निशाना; यूजर्स ने लिखा-रामपाल, राम रहीम सबको लपेटा

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Sirsa
  • Sirsa Masoom Sharma Tatvadarshi Song Controversy | Haryana Baba Exposed

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के नए सॉन्ग पर कंट्रोवर्सी:ऑफिशियल ट्रैक जारी, बाबाओं-डेरों पर निशाना; यूजर्स ने लिखा-रामपाल, राम रहीम सबको लपेटासिरसाकुछ ही क्षण पहलेलेखक: कुलदीप जांगड़ा

  • कॉपी लिंक

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की इस पोस्ट पर पाखंडवाद पर तत्वदर्शी गाने की ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी हुई। - Dainik Bhaskarहरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की इस पोस्ट पर पाखंडवाद पर तत्वदर्शी गाने की ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी हुई।

बदमाशी कल्चर वाले गानों के लिए कंट्रोवर्सी में रहे हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा फिर सुर्खियों में हैं। 26 अगस्त को मासूम ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर नए सॉन्ग ‘तत्वदर्शी’ का साढ़े 3 मिनट का ऑफिशियल ट्रैक जारी किया। जिसमें पाखंडी बाबाओं और डेरों को निश

.

इस गाने के लिरिक्स हरियाणवी सिंगर-कलाकार हैरी लाठर ने लिखे हैं। हैरी लाठर पहले भी बाबाओं को लेकर गाने गा चुके हैं। उनके ‘सिरसा आले बाबा की चेली’ सॉन्ग पर खूब कंट्रोवर्सी हुई थी। लाठर ने इस बार खुद गाने की बजाय दोस्त मासूम शर्मा के लिए लिरिक्स लिखे। दैनिक भास्कर से बातचीत में हैरी लाठर ने स्पष्ट किया कि गाना किसी एक बाबा को टारगेट करके नहीं लिखा गया। सॉन्ग का वीडियो भी आएगा।

नए सॉन्ग का ट्रैक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स वॉर शुरू हो गया। कुछ सिंगर को ट्रोल कर रहे हैं, तो कुछ पक्ष ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-

QuoteImage

भाई ने रामपाल को भी लपेट दिया, अब मासूम शर्मा की खैर नहीं, रामपाल वाले दिन-रात इसी का नाम लिया करेंगे।

QuoteImage

दूसरे यूजर ने लिखा- दो-चार रुपए के लिए नाचने वाला मासूम बताएगा कि सही-गलत क्या है। बहादुरगढ़ के यूजर का कमेंट है- मासूम ने राह रहीम, आसाराम, हांसी वाले बाबा, धीरेंद्र शास्त्री से लेकर उस सरकारी शंकराचार्य को भी टारगेट कर दिया।

हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा।हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा।

लिरिक्स के जरिए बड़े बाबाओं पर निशाना

  • बुगले बरगे कपटी मानसः सॉन्ग के एक हिस्से में कहा है- बुगले बरगे कपटी मानस घने फिर सै गुरु बने, जगह-जगह पे डेरे खुल गए, बैठे से कई गुरु बने। सब अपनी जंजीर बांध दे अपनी-अपनी शिक्षा दे, अरे राम नाम का ओट लेके बंद कमरे में दीक्षा दे। दयानंद जैसे पुरुषां की माड़ी सीख बता दे रे, चोर कहवे जो कृष्ण ने, वे किसने ठीक बता दे रे। वो काढ खोट जिसने बेरा कोनी महत्व का। तत्वदर्शी बने फिरे और बेरा कोणी तत्व का।
  • दूध चढ़ाव मुस्टंडे, उसकी बनी खीर खावेः भक्तणियां की बात कसूती.. मुक्ति टोवे डेरा मैं, घर के बालक भूखे सोवे, रोटी पोवे डेरो में, दूध चढ़ाव मुस्टंडे, उसे दूध तै खीर बने, प्रसाद की तरह खावै लोग, सोचे अमर शरीर बने, सच्चे मानस थोड़े सै, बेईमान भतेरे सै, अनाथ आश्रम, वृद्धा आश्रम सुथरा बिजनेस टोरे सै, कॉपी ठाए देश फिरे सै, चंदा करते हांडे सै, ले के कई नाम का धंधा करते सै।
  • पर्चे खोले औरां कै, खुद के पर्चे खिंडे पड़ेः कथा करनिए बिजनेस कर रै, घस्से मारे ये बड़े-बड़े, पर्चे खोले औरा कै, खुद के पर्चे खिंडे पड़े। जो दिन-रात लीन रहवै सै भक्ति में वे गिने-चुने सन्यासी सै, बाकी तो घणे पाखंडी करके करे उत अय्याशी सै।

हैरी लाठर ने सॉन्ग को लेकर कही ये 2 बड़ी बातें

  1. ढाई महीने चली तैयारीः हैरी लाठर ने सॉन्ग के कंट्रोवर्शियल लिरिक्स पर खुलकर अपनी बात रखी। बोले- इस गाने को लेकर दो-ढाई माह से तैयारी चल रही थी और पहले मासूम भाई का रिकॉर्डिंग के लिए समय नहीं लगा था। अब जैसे ही गाना रिकॉर्ड हुआ तो ऑफिशियल ट्रैक अपने सोशल मीडिया पेज पर जारी कर दिया। यह गाना मुंबई की एक कंपनी ने बनाया है, जो कुछ समय बाद रिलीज होगा।
  2. बाबा विशेष पर नहीं, पाखंडवाद है: खुद गाना न गाने के सवाल पर हैरी ने कहा, ये गाना मैंने नहीं गाया। हम सब साथ काम करते हैं तो जो जिसे ठीक लगता है, उसे वैसे ही कर लेते हैं। ये सॉन्ग मासूम भाई ने गाया है। इसमें किसी एक विशेष बाबा को टारगेट नहीं किया है और न ही ऐसा कोई मकसद है। ये सिर्फ पाखंडवाद है, जो हरियाणा ही नहीं पूरे भारत में हैं। लोगों में पाखंडवाद के प्रति भ्रम दूर करना है।

महापंचायत में नहीं पहुंचे थे मासूम शर्मा

सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट, गानों में गन कल्चर, नशे और स्टेज पर अश्लील डांस के खिलाफ महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर 25 जुलाई महापंचायत हुई थी। इसमें कई हरियाणवी कलाकार, खाप प्रतिनिधि व सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आए थे और ऐसे कंटेंट पर रोक लगाने का समर्थन किया था। इसमें सिंगर मासूम शर्मा बीमार होने की बात कहकर नहीं पहुंचे थे। हालांकि वीडियो जारी कर मुहिम का समर्थन किया था।

इस महापंचायत के कुछ दिन बाद ही मासूम ने हिमाचल प्रदेश में हुए एक कार्यक्रम में अपना बैन सॉन्ग एक खटौला जेल के भीतर गाया था। गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में मासूम शर्मा के 19 गाने सरकार ने यू-ट्यूब से हटाए गए थे। सरकार ने कुल 67 गाने हटाए थे, जिनमें सबसे ज्यादा मासूम शर्मा के ही थे।

ये खबर भी पढ़ें…

सिरसा आला बाबा सॉन्ग पर कॉन्ट्रोवर्सी:हरियाणवी सिंगर हैरी लाठर बोले- किसी व्यक्ति विशेष पर नहीं; मासूम शर्मा के करीबी

हरियाणवी सिंगर हैरी लाठर का नया सॉन्ग सुर्खियों के साथ कॉन्ट्रोवर्सी में भी है। सिरसा आला बाबा टाइटल से जारी सॉन्ग लिरिक्स के कारण चर्चा में है। इसके बोल हैं- “सिरसा आला बाबा सै जो लारा लार चेलियां की।” सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स गाने को लेकर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। पढ़िएं पूरी खबर

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर घर के बाहर जुटे फैंस:पोस्टर लेकर पहुंचे, केक बांटकर मनाया जश्न; ढोल-नगाड़ों पर किया डांस

Hindi News Entertainment Bollywood Amitabh Bachchan 84th Birthday | Fans Gather At Jalsa Mumbai Celebration अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर घर के बाहर जुटे फैंस:पोस्टर लेकर पहुंचे, केक बांटकर मनाया…

इटावा में हवन कार्यक्रम:ईश्वर से प्रार्थना कर दिवंगत आत्माओं की शांति मांगी

Hindi News Local Uttar pradesh Etawah Etawah: Raktdata Samuh Organizes Havan For Peace Of Departed Souls इटावा में हवन कार्यक्रम:ईश्वर से प्रार्थना कर दिवंगत आत्माओं की शांति मांगीइटावा4 मिनट पहले…

You Missed

‘Saturday Night Live’ Opens With An Overcompensating Pete Hegseth Pumping Up His Plans To Stream A Live Execution

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 2 views
‘Saturday Night Live’ Opens With An Overcompensating Pete Hegseth Pumping Up His Plans To Stream A Live Execution

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर घर के बाहर जुटे फैंस:पोस्टर लेकर पहुंचे, केक बांटकर मनाया जश्न; ढोल-नगाड़ों पर किया डांस

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 4 views
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर घर के बाहर जुटे फैंस:पोस्टर लेकर पहुंचे, केक बांटकर मनाया जश्न; ढोल-नगाड़ों पर किया डांस

Notice to Alabama Football Fans Concerning Counterfeit Tickets – Alabama Athletics

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 4 views
Notice to Alabama Football Fans Concerning Counterfeit Tickets – Alabama Athletics

इटावा में हवन कार्यक्रम:ईश्वर से प्रार्थना कर दिवंगत आत्माओं की शांति मांगी

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 3 views
इटावा में हवन कार्यक्रम:ईश्वर से प्रार्थना कर दिवंगत आत्माओं की शांति मांगी

Severe thunderstorm warning in place for Imperial County Saturday evening

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 4 views
Severe thunderstorm warning in place for Imperial County Saturday evening

मऊ में नवरात्रि पर एसपी ने सुरक्षा जांची:दुर्गा पूजा पंडालों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर दिए निर्देश

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 4 views
मऊ में नवरात्रि पर एसपी ने सुरक्षा जांची:दुर्गा पूजा पंडालों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर दिए निर्देश