खाद्य सुरक्षा विभाग ने 750 किलो मिठाई नष्ट कराई:रक्षाबंधन से दो दिन पहले ग्रामीण क्षेत्र में अभियान चला; 600 किलो जब्त की गई

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Rakshabandhan Special | Adulterated Sweets Seized Food Safety Department Raid

खाद्य सुरक्षा विभाग ने 750 किलो मिठाई नष्ट कराई:रक्षाबंधन से दो दिन पहले ग्रामीण क्षेत्र में अभियान चला; 600 किलो जब्त की गईगोरखपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रक्षाबंधन से दो दिन पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की सक्रियता दिखी। मिठाई की जांच की गई और खराब मिलने पर 750 किलो मिठाई को नष्ट करा दिया गया। 600 किलो मिठाई को जब्त कर लिया गया है। यह अभियान अभी जारी रहेगा। हालांकि रक्षाबंधन को देखते हुए लोगों ने मिठाई की खरीद शुरू कर दी है। आज मिठाई की दुकानों पर और भीड़ होने की संभावना है।

विभाग का फोकस बाहर से आने वाली मिठाई और खोये पर रहा। यही कारण है कि बसों और निजी वाहनों पर नजर रखी गई। कुसम्ही बाजार की ओर जा रहे एक वाहन को रोक कर चेक किया गया तो उसमें मिठाई मिली। उसके बारे में पूछा गया तो ले जाने वालों ने बताया कि केक है। जांच में मिठाई संदिग्ध दिखी। यहां से 600 किलो मिठाई जब्त कर ली गई। नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। वाहन में फ्रोजन मटर भी था। उसका नमूना भी लिया गया है। इसी तरह सोनबरसा में सोनपापड़ी का नमूना संग्रहीत किया गया।

टीम ने चौरी चौरा में एक मिठाई बनाने वाले प्रतिष्ठान में जांच की तो काफी गंदगी मिली। संचालक जांच की भनक लगते भाग गया। यहां प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया है। इसी तरह जिले में अलग-अलग स्थानों पर भी जांच की गई। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डा. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 750 किलो मिठाई नष्ट कराया गया। इसमें 500 किलो मिठाई और 250 किलो अन्य सामग्री नष्ट कराई गई। श्रीजी इंटरप्राइजेज से लड्‌डू, छेना और पेड़ा के नमूने लिए गए।

शहर के नामी ब्रांड को पहले की क्लीन चिट शहर में मिठाई के नामी ब्रांड की ओर खाद्य सुरक्षा विभाग ने देखा भी नहीं। इन्हें इनके नाम पर ही क्लीन चिट दे दी गई। जबकि रक्षाबंधन हो या कोई अन्य त्योहार, इनका उत्पादन कई गुना बढ़ जाता है। एक दिन पहले से ही इनके यहां मिठाई खरीदने की लाइन लगती है। उत्पादन बढ़ाने के बाद भी कभी इनके यहां से सैंपल लेने की कोशिश नहीं की जाती। विभाग ने जांच के लिए पूरा फोकस ग्रामीण इलाकों पर ही किया है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    SGPGI के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग में बढ़ेंगे 18 डॉक्टर:तीन नए DM कोर्स शुरू होंगे, 120 बेड की व्यवस्था भी होगी

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow SGPGI Lucknow: New DM Courses And Recruitment Of 18 Doctors Announced SGPGI के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग में बढ़ेंगे 18 डॉक्टर:तीन नए DM कोर्स शुरू होंगे,…

    अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर घर के बाहर जुटे फैंस:पोस्टर लेकर पहुंचे, केक बांटकर मनाया जश्न; ढोल-नगाड़ों पर किया डांस

    Hindi News Entertainment Bollywood Amitabh Bachchan 84th Birthday | Fans Gather At Jalsa Mumbai Celebration अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर घर के बाहर जुटे फैंस:पोस्टर लेकर पहुंचे, केक बांटकर मनाया…

    You Missed

    Resumen América vs Monterrey: Almada rescata un punto ante Almeyda gracias a regalo arbitral

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 1 views
    Resumen América vs Monterrey: Almada rescata un punto ante Almeyda gracias a regalo arbitral

    SGPGI के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग में बढ़ेंगे 18 डॉक्टर:तीन नए DM कोर्स शुरू होंगे, 120 बेड की व्यवस्था भी होगी

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 1 views
    SGPGI के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग में बढ़ेंगे 18 डॉक्टर:तीन नए DM कोर्स शुरू होंगे, 120 बेड की व्यवस्था भी होगी

    ‘Saturday Night Live’ Opens With An Overcompensating Pete Hegseth Pumping Up His Plans To Stream A Live Execution

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 4 views
    ‘Saturday Night Live’ Opens With An Overcompensating Pete Hegseth Pumping Up His Plans To Stream A Live Execution

    अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर घर के बाहर जुटे फैंस:पोस्टर लेकर पहुंचे, केक बांटकर मनाया जश्न; ढोल-नगाड़ों पर किया डांस

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 8 views
    अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर घर के बाहर जुटे फैंस:पोस्टर लेकर पहुंचे, केक बांटकर मनाया जश्न; ढोल-नगाड़ों पर किया डांस

    Notice to Alabama Football Fans Concerning Counterfeit Tickets – Alabama Athletics

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 5 views
    Notice to Alabama Football Fans Concerning Counterfeit Tickets – Alabama Athletics

    इटावा में हवन कार्यक्रम:ईश्वर से प्रार्थना कर दिवंगत आत्माओं की शांति मांगी

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 3 views
    इटावा में हवन कार्यक्रम:ईश्वर से प्रार्थना कर दिवंगत आत्माओं की शांति मांगी