रक्षाबंधन पर रोडवेज की 932 बसें ऑन रोड:महिलाओं को एक सहयोगी के साथ मुफ्त यात्रा की सुविधा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Moradabad
  • Moradabad Rakshabandhan Free Bus Travel | Women Roadways Special Offer

रक्षाबंधन पर रोडवेज की 932 बसें ऑन रोड:महिलाओं को एक सहयोगी के साथ मुफ्त यात्रा की सुविधाशिवी शर्मा | मुरादाबाद5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने व्यापक तैयारियां की हैं। पूरे मुरादाबाद रीजन में 932 रोडवेज बसें संचालित की जाएंगी। इस दौरान महिलाएं अपने एक सहयोगी के साथ 27 अगस्त यानि आज सुबह छह बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

परिवहन निगम के अनुसार, महिलाओं को यह विशेष सुविधा रक्षाबंधन के अवसर पर दी जा रही है। इस अवधि में वे अपने साथ एक पुरुष या महिला सहयोगी को भी मुफ्त में यात्रा करा सकेंगी। बसों की फिटनेस और तकनीकी जांच पूरी कर ली गई है, जिसके बाद उन्हें संचालन के लिए उपयुक्त घोषित किया गया है।

यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए दिल्ली और लखनऊ रूट पर डिपो से हर पांच मिनट में बसें रवाना करने की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, बस डिपो से 100 किलोमीटर की परिधि में भी हर पांच मिनट में बसें उपलब्ध कराने का इंतजाम किया गया है ताकि यात्रियों को असुविधा न हो।

रक्षाबंधन पर बसों का बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के लिए चालक, परिचालक और अन्य स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। निगम का लक्ष्य बसों का लोड फैक्टर बढ़ाना और यात्रियों को समय पर बसें उपलब्ध कराना है।

मुरादाबाद डिपो की एआरएम राजवती ने बताया कि सभी स्टाफ को ड्यूटी पर रहने और बसों का लोड फैक्टर बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक अंबरीन अख्तर ने भी पुष्टि की कि महिला और उनके एक सहयोगी को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी, जिसके लिए सभी एआरएम को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    रायबरेली में फल विक्रेता का बगिया में शव मिला:दो दिन से लापता था, आम के बाग में सड़ी हालत में मिली लाश

    Hindi News Local Uttar pradesh Raibareli Raebareli News | Fruit Seller Found Dead In Mango Orchard At Khiro रायबरेली में फल विक्रेता का बगिया में शव मिला:दो दिन से लापता…

    कृति सेनन के कपड़ों पर दिए बयान से पलटीं कंगना:बोलीं- उन्हें कौन रोक रहा, जो मन करे पहनें; पहले कहा- बिकिनी में राखी क्यों बांधेंगी?

    Hindi News Entertainment Bollywood Kangana Ranaut Statement On Kriti Sanon Rakshabandhan Ad Controversy कृति सेनन के कपड़ों पर दिए बयान से पलटीं कंगना:बोलीं- उन्हें कौन रोक रहा, जो मन करे…

    You Missed

    EXCLUSIVE: Michelle Le of ‘Married at First Sight’ Tearfully Reveals She Had a Hysterectomy

    • By dp
    • August 27, 2026
    • 0 views
    EXCLUSIVE: Michelle Le of ‘Married at First Sight’ Tearfully Reveals She Had a Hysterectomy

    रायबरेली में फल विक्रेता का बगिया में शव मिला:दो दिन से लापता था, आम के बाग में सड़ी हालत में मिली लाश

    • By dp
    • August 27, 2026
    • 2 views
    रायबरेली में फल विक्रेता का बगिया में शव मिला:दो दिन से लापता था, आम के बाग में सड़ी हालत में मिली लाश

    Inside the Vault – XBOX Series and PlayStation 5 Public Test Server

    • By dp
    • August 27, 2026
    • 4 views
    Inside the Vault – XBOX Series and PlayStation 5 Public Test Server

    कृति सेनन के कपड़ों पर दिए बयान से पलटीं कंगना:बोलीं- उन्हें कौन रोक रहा, जो मन करे पहनें; पहले कहा- बिकिनी में राखी क्यों बांधेंगी?

    • By dp
    • August 27, 2026
    • 3 views
    कृति सेनन के कपड़ों पर दिए बयान से पलटीं कंगना:बोलीं- उन्हें कौन रोक रहा, जो मन करे पहनें; पहले कहा- बिकिनी में राखी क्यों बांधेंगी?

    Seeing someone experiencing homelessness in Sarasota? Here’s how the city says you can help