असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,936 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ:उच्च शिक्षा निदेशक ने चयन आयोग को भेजा संशोधित अधियाचन

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • UP Assistant Professor Recruitment | Higher Education Commission List

असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,936 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ:उच्च शिक्षा निदेशक ने चयन आयोग को भेजा संशोधित अधियाचनप्रमोद यादव। प्रयागराज3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,936 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. मोनिका सिंह ने 42 विषयों के लिए इन पदों का संशोधित ऑनलाइन अधियाचन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेज दिया है। निदेशालय स्तर से सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आयोग ने भर्ती का विज्ञापन निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इससे पहले, उच्च शिक्षा निदेशालय ने 330 एडेड महाविद्यालयों के लिए 43 विषयों के 2,107 पदों का ऑनलाइन अधियाचन भेजा था। हालांकि, तकनीकी और अन्य विसंगतियों के कारण आयोग ने उस प्रस्ताव को वापस कर दिया था।

निदेशालय ने सभी आपत्तियों और कमियों का बारीकी से परीक्षण कर उन्हें दूर किया। सुधार के बाद अब 42 विषयों के कुल 1,936 पदों का संशोधित और स्पष्ट अधियाचन आयोग को भेजा गया है।

इस नए प्रस्ताव से प्रदेश के एडेड कॉलेजों में शिक्षकों की आगामी भर्ती का मार्ग प्रशस्त हो गया है। हालांकि, बीएड विषय का मामला उच्च न्यायालय में लंबित होने के कारण इस ताजा अधियाचन में बीएड विषय के पदों को फिलहाल शामिल नहीं किया गया है।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार का नेट (NET) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। पीएचडी की डिग्री धारक अभ्यर्थी भी आवेदन के लिए पात्र होंगे।

एक ओर जहां नए पदों के लिए अधियाचन भेजा गया है, वहीं पुरानी भर्ती प्रक्रिया भी गतिमान है। विज्ञापन संख्या 51 के तहत 2022 में जारी 34 विषयों के 1,017 पदों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसकी लिखित परीक्षा संपन्न होने के बाद सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार शुरू हुए थे, लेकिन न्यायालय में मामला लंबित होने के कारण इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा, राज्य के एडेड महाविद्यालयों में प्राचार्य के 111 पदों पर भी चयन प्रक्रिया जारी है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    तनुश्री ने नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार पर उठाए सवाल:बोलीं- बॉलीवुड में किसी ने शव नहीं देखा, विदेश में जिंदा हो सकते हैं

    Hindi News Entertainment Bollywood Tanushree Datta Questions Nana Patekar Funeral | Mumbai Bollywood Controversy तनुश्री ने नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार पर उठाए सवाल:बोलीं- बॉलीवुड में किसी ने शव नहीं…

    हनुमान अंश 2 के लिए करना होगा लंबा इंतजार:एक्टर अमित दुबे बोले- स्क्रिप्ट अभी फाइनल नहीं, 2027 में आ सकती है दूसरी फिल्म

    Hindi News Entertainment Bollywood Actor Amit Dubey Statement | Hanuman Ansh 2 Movie Release Update 2027 भास्कर इंटरव्यूहनुमान अंश 2 के लिए करना होगा लंबा इंतजार:एक्टर अमित दुबे बोले- स्क्रिप्ट…

    You Missed

    Lawyers seek court blocks as police plan to release Josh Jacobs case records

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 2 views
    Lawyers seek court blocks as police plan to release Josh Jacobs case records

    तनुश्री ने नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार पर उठाए सवाल:बोलीं- बॉलीवुड में किसी ने शव नहीं देखा, विदेश में जिंदा हो सकते हैं

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 2 views
    तनुश्री ने नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार पर उठाए सवाल:बोलीं- बॉलीवुड में किसी ने शव नहीं देखा, विदेश में जिंदा हो सकते हैं

    Former WSMV 4 entertainment reporter, Jimmy Carter dies at 73

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 3 views
    Former WSMV 4 entertainment reporter, Jimmy Carter dies at 73

    हनुमान अंश 2 के लिए करना होगा लंबा इंतजार:एक्टर अमित दुबे बोले- स्क्रिप्ट अभी फाइनल नहीं, 2027 में आ सकती है दूसरी फिल्म

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 3 views
    हनुमान अंश 2 के लिए करना होगा लंबा इंतजार:एक्टर अमित दुबे बोले- स्क्रिप्ट अभी फाइनल नहीं, 2027 में आ सकती है दूसरी फिल्म

    One dead, two hospitalized in Bangor house fire

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 3 views
    One dead, two hospitalized in Bangor house fire

    घाटमपुर में दीपदान का आयोजन:सवा लाख दीपों की रोशनी से जगमगा उठा मां कूष्मांडा देवी परिसर, विधायक-जिपं अध्यक्ष ने अभिवादन किया

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 3 views
    घाटमपुर में दीपदान का आयोजन:सवा लाख दीपों की रोशनी से जगमगा उठा मां कूष्मांडा देवी परिसर, विधायक-जिपं अध्यक्ष ने अभिवादन किया