गोरखपुर नौकायान पर भारी वाहन प्रतिबंधित:रक्षाबंधन पर्व पर डायवर्जन लागू, बदले रास्तों से निकलेंगे चार पहिया और ऑटो-ई-रिक्शा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur Rakshabandhan Traffic Diversion | New Routes For Vehicles

गोरखपुर नौकायान पर भारी वाहन प्रतिबंधित:रक्षाबंधन पर्व पर डायवर्जन लागू, बदले रास्तों से निकलेंगे चार पहिया और ऑटो-ई-रिक्शागोरखपुर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर में रक्षाबंधन पर्व पर नौकायान क्षेत्र में होने वाली भीड़ को देखते हुए शुक्रवार को यातायात पुलिस ने विशेष डायवर्जन और पार्किंग प्लान तैयार किया है। नौकायान की ओर जाने वाले कई मार्गों पर चार पहिया, ऑटो, ई-रिक्शा, बस और अन्य व्यावसायिक वाहनों का

.

वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से गंतव्य तक भेजा जाएगा। एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव के अनुसार शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में यातायात की तत्काल स्थिति को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त डायवर्जन भी लागू किया जा सकता है। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित मार्ग और पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें।

रामगढ़ताल क्षेत्र के नौकायान पर वाहनों की पार्किंग के लिए तय की गई जगहरामगढ़ताल क्षेत्र के नौकायान पर वाहनों की पार्किंग के लिए तय की गई जगह

इस तरह रहेगा डायवर्जन

देवरिया, खोराबार और चिड़ियाघर की ओर जाने वाले चार पहिया वाहन पैडलेगंज से नौकायान की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन्हें पैडलेगंज से देवरिया बाईपास तिराहा, न्यू सिक्सलेन ओवरब्रिज, रामगढ़ताल थाना तिराहा होते हुए चिड़ियाघर की ओर भेजा जाएगा। इसी तरह इन क्षेत्रों से आने वाले चार पहिया वाहनों को भी रामगढ़ताल थाना तिराहे से नौकायान की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें देवरिया बाईपास तिराहा और न्यू सिक्सलेन ओवरब्रिज के रास्ते भेजा जाएगा।

पैडलेगंज से नौकायान घूमने जाने वाले चार पहिया वाहनों को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह मोड़ से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें प्रेक्षागृह के सामने, पीछे और आसपास पार्क कराया जाएगा। सर्किट हाउस मोड़ से नौकायान की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहां से आगे आने वाले दोपहिया वाहन सर्किट हाउस के सामने खाली मैदान में पार्क किए जाएंगे। पैडलेगंज से नौकायान की ओर जाने वाले ऑटो, ई-रिक्शा, बस और अन्य व्यावसायिक वाहनों को चंपा देवी मोड़ से डायवर्ट कर चंपा देवी पार्क के बगल में पार्क कराया जाएगा। सर्किट हाउस और बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह की पार्किंग भरने पर अन्य वाहनों को भी चंपा देवी पार्क के पास पार्क कराया जाएगा।

रामगढ़ताल थाना मोड़ और देवरिया बाईपास तिराहे से नौकायान जाने वाले वाहनों को ट्रांसफार्मर तिराहे से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें महंत दिग्विजयनाथ पार्क की पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। वहीं, तारामंडल से नौकायान होकर पैडलेगंज जाने और यहां आने वाले वाहनों को वाटर बॉडी पर बने ओवरब्रिज से वसुंधरा एन्क्लेव होते हुए आवागमन करना होगा।

यहां बनाई गई पार्किंग महंत दिग्विजयनाथ पार्क: दोपहिया और चार पहिया वाहन

सर्किट हाउस मुख्य द्वार के पास: दोपहिया वाहन बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के सामने, पीछे और बगल में चार पहिया वाहन

चंपा देवी पार्क के बगल में: ऑटो, ई-रिक्शा और बस

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

तनुश्री ने नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार पर उठाए सवाल:बोलीं- बॉलीवुड में किसी ने शव नहीं देखा, विदेश में जिंदा हो सकते हैं

Hindi News Entertainment Bollywood Tanushree Datta Questions Nana Patekar Funeral | Mumbai Bollywood Controversy तनुश्री ने नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार पर उठाए सवाल:बोलीं- बॉलीवुड में किसी ने शव नहीं…

हनुमान अंश 2 के लिए करना होगा लंबा इंतजार:एक्टर अमित दुबे बोले- स्क्रिप्ट अभी फाइनल नहीं, 2027 में आ सकती है दूसरी फिल्म

Hindi News Entertainment Bollywood Actor Amit Dubey Statement | Hanuman Ansh 2 Movie Release Update 2027 भास्कर इंटरव्यूहनुमान अंश 2 के लिए करना होगा लंबा इंतजार:एक्टर अमित दुबे बोले- स्क्रिप्ट…

You Missed

Lawyers seek court blocks as police plan to release Josh Jacobs case records

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 2 views
Lawyers seek court blocks as police plan to release Josh Jacobs case records

तनुश्री ने नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार पर उठाए सवाल:बोलीं- बॉलीवुड में किसी ने शव नहीं देखा, विदेश में जिंदा हो सकते हैं

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 2 views
तनुश्री ने नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार पर उठाए सवाल:बोलीं- बॉलीवुड में किसी ने शव नहीं देखा, विदेश में जिंदा हो सकते हैं

Former WSMV 4 entertainment reporter, Jimmy Carter dies at 73

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 3 views
Former WSMV 4 entertainment reporter, Jimmy Carter dies at 73

हनुमान अंश 2 के लिए करना होगा लंबा इंतजार:एक्टर अमित दुबे बोले- स्क्रिप्ट अभी फाइनल नहीं, 2027 में आ सकती है दूसरी फिल्म

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 3 views
हनुमान अंश 2 के लिए करना होगा लंबा इंतजार:एक्टर अमित दुबे बोले- स्क्रिप्ट अभी फाइनल नहीं, 2027 में आ सकती है दूसरी फिल्म

One dead, two hospitalized in Bangor house fire

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 3 views
One dead, two hospitalized in Bangor house fire

घाटमपुर में दीपदान का आयोजन:सवा लाख दीपों की रोशनी से जगमगा उठा मां कूष्मांडा देवी परिसर, विधायक-जिपं अध्यक्ष ने अभिवादन किया

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 3 views
घाटमपुर में दीपदान का आयोजन:सवा लाख दीपों की रोशनी से जगमगा उठा मां कूष्मांडा देवी परिसर, विधायक-जिपं अध्यक्ष ने अभिवादन किया