पार्षदों के वीडियो वायरल, आहत मनोनीत महिला पार्षद का इस्तीफा:शाहजहांपुर में सपा ने वीडियो में दिखने वाले पार्षदों पर कार्रवाई की मांग की

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Shahjahanpur
  • Shahjahanpur Nagar Nigam Controversy | Parshad Viral Video Action Demand

पार्षदों के वीडियो वायरल, आहत मनोनीत महिला पार्षद का इस्तीफा:शाहजहांपुर में सपा ने वीडियो में दिखने वाले पार्षदों पर कार्रवाई की मांग कीशाहजहांपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहजहांपुर नगर निगम में पार्षदों के एक वायरल वीडियो को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। इस वीडियो में पार्षदों को निगम की आमदनी आपस में बांटने की शपथ लेते देखा गया था। वीडियो सामने आने के बाद एक मनोनीत महिला पार्षद पूनम मेहरोत्रा ने आहत होकर इस्तीफा दे दिया है, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने इसमें शामिल पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बताया जा रहा है कि मनोनीत महिला पार्षद ने वायरल वीडियो देखने के बाद अपना इस्तीफा नगर निगम कार्यालय में टेबल पर रख दिया। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि उनका इस्तीफा स्वीकार किया गया है या नहीं।

नगर निगम के पार्षदों का यह वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ था। इसमें पार्षद हाथ में जल लेकर निगम की आमदनी को बराबर बांटने की शपथ लेते हुए दिखाई दिए। वीडियो सामने आने के बाद महापौर अर्चना वर्मा और महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने वीडियो में दिख रहे पार्षदों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा था।

नोटिस जारी हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन इस मामले में मंत्रियों या पार्षदों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस स्थिति के कारण जनता में असंतोष बढ़ता दिख रहा है।

सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने वायरल वीडियो को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पार्षदों ने जनता से विकास के वादे किए थे, जिनमें गलियां, नालियां और पाइपलाइन बिछाना शामिल था। अब जब निगम की आमदनी के बंटवारे की बात करने वाला वीडियो सामने आया है, तो जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। तनवीर खां ने वायरल वीडियो की जांच कराकर दोषी पार्षदों पर कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि एक पार्षद सामने आए जो एक मंत्री के बेहद करीबी माने जाने हैं। उन्होंने साफतौर पर कसम खाने वाले पार्षदों का बचाव किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी भी खूब फजीहत हो रही है। लोगो की मांग है कि सूबे के मंत्री इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दें। ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। कांग्रेस ने भी इस मामले में शामिल पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

महापौर अर्चना वर्मा और महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने वीडियो में दिख रहे पार्षदों को नोटिस जारी किया है लेकिन तीन दिन बाद भी जवाब नहीं आया है।महापौर अर्चना वर्मा और महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने वीडियो में दिख रहे पार्षदों को नोटिस जारी किया है लेकिन तीन दिन बाद भी जवाब नहीं आया है।.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    नैनीताल की झील में गिरेंगी जाह्नवी कपूर,‘पीएन-36’ की शूटिंग जारी:बोट हाउस क्लब के पास फिल्माए जा रहे सीन, 20 अक्टूबर तक रहेगी फिल्म यूनिट

    Hindi News Local Uttarakhand Nainital Janhvi Kapoor Shooting In Nainital | PN 36 Film Naini Lake Scenes नैनीताल की झील में गिरेंगी जाह्नवी कपूर,‘पीएन-36’ की शूटिंग जारी:बोट हाउस क्लब के…

    कानपुर देहात में बस की टक्कर से युवक की मौत:मेले जाते समय हुआ हादसा, परिजनों में शोक का माहौल

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur dehat Rasulabad Asulabad Road Accident | Mobile Salesman Killed After Bus Collision कानपुर देहात में बस की टक्कर से युवक की मौत:मेले जाते समय…

    You Missed

    Trump formally asserts executive privilege in legal fight over Kennedy Center’s closure

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 1 views
    Trump formally asserts executive privilege in legal fight over Kennedy Center’s closure

    नैनीताल की झील में गिरेंगी जाह्नवी कपूर,‘पीएन-36’ की शूटिंग जारी:बोट हाउस क्लब के पास फिल्माए जा रहे सीन, 20 अक्टूबर तक रहेगी फिल्म यूनिट

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 1 views
    नैनीताल की झील में गिरेंगी जाह्नवी कपूर,‘पीएन-36’ की शूटिंग जारी:बोट हाउस क्लब के पास फिल्माए जा रहे सीन, 20 अक्टूबर तक रहेगी फिल्म यूनिट

    Khloé Kardashian Already Has a Name Picked Out for Her 3rd Baby, and It Fits Right In

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 5 views
    Khloé Kardashian Already Has a Name Picked Out for Her 3rd Baby, and It Fits Right In

    कानपुर देहात में बस की टक्कर से युवक की मौत:मेले जाते समय हुआ हादसा, परिजनों में शोक का माहौल

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 5 views
    कानपुर देहात में बस की टक्कर से युवक की मौत:मेले जाते समय हुआ हादसा, परिजनों में शोक का माहौल

    This viral $30 Home Depot holiday sweater comes with over $200 worth of tools

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 5 views
    This viral  Home Depot holiday sweater comes with over 0 worth of tools

    'रामायण' का दूसरा ट्रेलर रिलीज:पहले से बेहतर दिखे VFX और कॉस्ट्यूम; रावण-इंद्र और जटायु युद्ध के सीन दिखाए

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 6 views
    'रामायण' का दूसरा ट्रेलर रिलीज:पहले से बेहतर दिखे VFX और कॉस्ट्यूम; रावण-इंद्र और जटायु युद्ध के सीन दिखाए