श्रावस्ती में रेस्क्यू की गई गंगा डॉल्फिन की मौत:नाले से निकालकर नदी में छोड़ा था, पोस्टमार्टम से खुलेगा कारण

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Shrawasti
  • Shravasti Rare Ganga Dolphin Death Controversy | Rescue Operation Probe

श्रावस्ती में रेस्क्यू की गई गंगा डॉल्फिन की मौत:नाले से निकालकर नदी में छोड़ा था, पोस्टमार्टम से खुलेगा कारणश्रावस्ती3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रावस्तीइ में ककरदरी वन रेंज क्षेत्र में नाले से गुरुवार शाम करीब 5 बजे रेस्क्यू की गई दुर्लभ गंगा डॉल्फिन की मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने डॉल्फिन को नाले से निकालकर नदी में छोड़ा था।

शुक्रवार दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच ग्रामीणों से उसकी मौत की जानकारी मिली। डॉल्फिन की मौत के बाद उसके रेस्क्यू और नदी में छोड़ने की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।

जाल की मदद से नाले से निकाला था

गुरुवार को नाले में डॉल्फिन दिखाई देने की सूचना वन विभाग को मिली थी। टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से जाल डालकर डॉल्फिन को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। माना जा रहा है कि भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ने से डॉल्फिन बहकर नाले में पहुंची थी।

रेस्क्यू के बाद नदी में छोड़ा

वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू के बाद डॉल्फिन को नदी के अनुकूल जलक्षेत्र में छोड़ दिया था। उस समय डॉल्फिन को सुरक्षित बताया गया था। हालांकि, शुक्रवार को उसकी मौत की सूचना सामने आई।

पोस्टमार्टम से पता चलेगा मौत का कारण

डॉल्फिन के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इससे यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि उसकी मौत किस वजह से हुई। यह भी जांच का विषय है कि डॉल्फिन पहले से बीमार या कमजोर थी या रेस्क्यू के दौरान पानी से बाहर निकालने, पकड़ने या ले जाने के दौरान उसे चोट लगी।

रिपोर्ट का इंतजार

वन विभाग की ओर से डॉल्फिन को बचाने का प्रयास किया गया था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    कौशांबी के संदीपन घाट पर श्रावणी उपाकर्म संपन्न:छह दशक पुरानी परंपरा में ब्राह्मण समाज ने किया सप्तर्षि पूजन

    Hindi News Local Uttar pradesh Kaushambi Kaushambi Sandipan Ghat: Brahmin Community Performs Saptarshi Pujan कौशांबी के संदीपन घाट पर श्रावणी उपाकर्म संपन्न:छह दशक पुरानी परंपरा में ब्राह्मण समाज ने किया…

    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- टॉक्सिक की कमाई में 64% गिरावट:नेगेटिव रिव्यू का असर, पहले दिन से तीन गुना कम कमाई हुई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 137 करोड़ रुपए

    Hindi News Entertainment Bollywood Toxic Box Office Collection | Yash Movie Earnings Dip After Negative Reviews बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- टॉक्सिक की कमाई में 64% गिरावट:नेगेटिव रिव्यू का असर, पहले दिन…

    You Missed

    Iran to draft conditions to open Hormuz following mediator requests

    • By dp
    • August 28, 2026
    • 1 views
    Iran to draft conditions to open Hormuz following mediator requests

    श्रावस्ती में रेस्क्यू की गई गंगा डॉल्फिन की मौत:नाले से निकालकर नदी में छोड़ा था, पोस्टमार्टम से खुलेगा कारण

    • By dp
    • August 28, 2026
    • 2 views
    श्रावस्ती में रेस्क्यू की गई गंगा डॉल्फिन की मौत:नाले से निकालकर नदी में छोड़ा था, पोस्टमार्टम से खुलेगा कारण

    NC teen critically ill with amoeba found in warm, fresh water

    • By dp
    • August 28, 2026
    • 2 views
    NC teen critically ill with amoeba found in warm, fresh water

    कौशांबी के संदीपन घाट पर श्रावणी उपाकर्म संपन्न:छह दशक पुरानी परंपरा में ब्राह्मण समाज ने किया सप्तर्षि पूजन

    • By dp
    • August 28, 2026
    • 2 views
    कौशांबी के संदीपन घाट पर श्रावणी उपाकर्म संपन्न:छह दशक पुरानी परंपरा में ब्राह्मण समाज ने किया सप्तर्षि पूजन

    Eugene driver found crashed at Chambers and 28th

    • By dp
    • August 28, 2026
    • 3 views

    • 4 views
    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- टॉक्सिक की कमाई में 64% गिरावट:नेगेटिव रिव्यू का असर, पहले दिन से तीन गुना कम कमाई हुई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 137 करोड़ रुपए