प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर सुसाइड की कोशिश की:युवक पर रेप का आरोप लगाया, दोनों जिला अस्पताल में भर्ती

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sambhal
  • Sambhal News | Couple Attempts Suicide After Rape Allegation Case

प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर सुसाइड की कोशिश की:युवक पर रेप का आरोप लगाया, दोनों जिला अस्पताल में भर्तीसनी गुप्ता, संभल5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल में चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खा लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 16 साल की नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी पर रेप का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी शुक्रवार शाम करीब 6 बजे सामने आई। पुलिस का कहना है अभी शिकायत नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दोनों की हालत ठीक है।

गुरुवार को घर से निकली थी लड़की

परिजनों के अनुसार, लड़की गुरुवार दोपहर घर से बिना बताए प्रेमी से मिलने चली गई थी। शाम 6 बजे तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गुरुवार रात करीब 10 बजे उसकी मां ने चंदौसी कोतवाली में गुमशुदगी की शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें सुबह आने को कहा। इसके बाद परिवार और पुलिस रातभर लड़की की तलाश करते रहे।

6 महीने पहले शुरू हुआ था प्रेम-प्रसंग

बताया गया लड़का और लड़की दोनों दलित समुदाय से हैं। दोनों अलग-अलग जातियों से हैं। इसी वजह से लड़के का परिवार शादी के लिए तैयार नहीं था। करीब 6 महीने पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर हो गया।

अस्पताल में लगाए दुष्कर्म के आरोप

लड़की की मां के अनुसार, शुक्रवार सुबह एक पुलिसकर्मी ने फोन कर उन्हें सरकारी अस्पताल बुलाया। वहां उनकी बेटी ने बताया- प्रेमी ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। लड़की ने आरोप लगाया कि प्रेमी ने उसके साथ रेप किया और इसके बाद उसे जहर खिला दिया। खुद भी जहर खा लिया।

पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया- अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। दोनों के बीच अफेयर की बात सामने आई है। दोनों ने जहर खाया है। दोनों की हालत सामान्य है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    चाकू मारकर हमलावर ने युवक को किया घायल:गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी, आरोपी फरार

    Hindi News Local Uttar pradesh Siddharthnagar Shohratgarh Stabbing Case | Ashish Nishad Critically Injured In Gorakhpur सिद्धार्थनगर में चाकू मारकर हमलावर ने युवक को किया घायल:पीठ में घोंपा चाकू, हत्या…

    इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर पलटी SUV:नीचे खड़ी वैन से कार टकराई; घटना का वीडियो आया सामने

    Hindi News Entertainment Bollywood Emraan Hashmi Gunmaster G9 Set Accident | SUV Crashes Into Van Video इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर पलटी SUV:नीचे खड़ी वैन से कार टकराई;…

    You Missed

    AI in your oven? Anthropic warns models ‘months away’ from self-replication on smart devices

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 3 views
    AI in your oven? Anthropic warns models ‘months away’ from self-replication on smart devices

    चाकू मारकर हमलावर ने युवक को किया घायल:गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी, आरोपी फरार

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 2 views
    चाकू मारकर हमलावर ने युवक को किया घायल:गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी, आरोपी फरार

    In 2009, Hugh Jackman met an Ethiopian coffee farmer who inspired a business; his Laughing Man Foundation later supported safer homes, healthcare and college scholarships for farming families

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 7 views
    In 2009, Hugh Jackman met an Ethiopian coffee farmer who inspired a business; his Laughing Man Foundation later supported safer homes, healthcare and college scholarships for farming families

    इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर पलटी SUV:नीचे खड़ी वैन से कार टकराई; घटना का वीडियो आया सामने

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 4 views
    इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर पलटी SUV:नीचे खड़ी वैन से कार टकराई; घटना का वीडियो आया सामने

    Surprising cause of death for costume design legend Bob Mackie is revealed

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 5 views
    Surprising cause of death for costume design legend Bob Mackie is revealed

    उधारी के 1500 रुपए मांगने पर महिला पर असलहा ताना:बेटे को जान से मारने की धमकी दी, पुलिस जांच में जुटी

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 5 views
    उधारी के 1500 रुपए मांगने पर महिला पर असलहा ताना:बेटे को जान से मारने की धमकी दी, पुलिस जांच में जुटी