फिरोजाबाद में ई-रिक्शा में बैठी महिला से अभद्रता, VIDEO:विरोध किया तो साथी को पीटा, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Firozabad
  • Firozabad E Rickshaw Woman Harassment Video | Assault Case Update

फिरोजाबाद में ई-रिक्शा में बैठी महिला से अभद्रता, VIDEO:विरोध किया तो साथी को पीटा, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पतालअरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिरोजाबाद में नशे धुत युवक ने ई-रिक्शा में बैठी महिला के साथ अभद्रता शुरू कर दी। महिला उस समय अपने साथी के साथ ई-रिक्शा में बैठी थी। इसी दौरान युवक वहां पहुंचा और नशे की हालत में महिला से बदसलूकी करने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक की हरकत से महिला परेशान हो गई। महिला के साथी ने इसका विरोध किया और उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश की। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। महिला के साथ अभद्रता का विरोध करना उसके साथी को भारी पड़ गया। आरोप है कि युवक ने महिला के साथी के साथ मारपीट शुरू कर दी। चौराहे पर अचानक हुए विवाद के कारण आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी।

इस दौरान युवक और महिला के साथी के बीच काफी देर तक विवाद और मारपीट होती रही। मौके पर मौजूद लोगों में से किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन से बना लिया। वीडियो में युवक के महिला के साथ अभद्र व्यवहार और उसके साथी के साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आ रही है।

महिला से मारपीट करने पर बचाने पहुंचे युवक को भी पीटा।महिला से मारपीट करने पर बचाने पहुंचे युवक को भी पीटा।

राहगीर ने मोबाइल में कैद किया पूरा मामला

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर महिला से अभद्रता और विरोध करने पर मारपीट की घटना को लेकर सवाल उठाए हैं।

वीडियो वायरल होने की जानकारी पुलिस तक पहुंची तो थाना दक्षिण पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान करने में जुटी है। साथ ही घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों और पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

इस दौरान राहगीरों ने युवक को पकड़कर हटाया।इस दौरान राहगीरों ने युवक को पकड़कर हटाया।

VIDEO के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो को जांच का आधार बनाया गया है। वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान कराने के साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि घटना वास्तव में किस परिस्थितियों में हुई। पुलिस महिला और उसके साथी से भी घटना के संबंध में जानकारी ले सकती है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी युवक के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुहाग नगर चौराहे जैसे सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर लोगों की नजर है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अनीत पड्डा ने अहान पांडे के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे:आलिया भी पहुंचीं; आलम खान ने शेयर की तस्वीरें, बाद में डिलीट की पोस्ट

    Hindi News Entertainment Bollywood Aneet Padda Birthday Party | Alia Bhatt, Aahan Pandey Attend Celebration अनीत पड्डा ने अहान पांडे के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे:आलिया भी पहुंचीं; आलम खान ने…

    चाकू मारकर हमलावर ने युवक को किया घायल:गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी, आरोपी फरार

    Hindi News Local Uttar pradesh Siddharthnagar Shohratgarh Stabbing Case | Ashish Nishad Critically Injured In Gorakhpur सिद्धार्थनगर में चाकू मारकर हमलावर ने युवक को किया घायल:पीठ में घोंपा चाकू, हत्या…

    You Missed

    CVS Pharmacy reaches $315M settlement with Justice Department over controlled substance prescriptions

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 0 views
    CVS Pharmacy reaches 5M settlement with Justice Department over controlled substance prescriptions

    अनीत पड्डा ने अहान पांडे के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे:आलिया भी पहुंचीं; आलम खान ने शेयर की तस्वीरें, बाद में डिलीट की पोस्ट

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 0 views
    अनीत पड्डा ने अहान पांडे के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे:आलिया भी पहुंचीं; आलम खान ने शेयर की तस्वीरें, बाद में डिलीट की पोस्ट

    AI in your oven? Anthropic warns models ‘months away’ from self-replication on smart devices

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 5 views
    AI in your oven? Anthropic warns models ‘months away’ from self-replication on smart devices

    चाकू मारकर हमलावर ने युवक को किया घायल:गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी, आरोपी फरार

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 4 views
    चाकू मारकर हमलावर ने युवक को किया घायल:गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी, आरोपी फरार

    In 2009, Hugh Jackman met an Ethiopian coffee farmer who inspired a business; his Laughing Man Foundation later supported safer homes, healthcare and college scholarships for farming families

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 8 views
    In 2009, Hugh Jackman met an Ethiopian coffee farmer who inspired a business; his Laughing Man Foundation later supported safer homes, healthcare and college scholarships for farming families

    इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर पलटी SUV:नीचे खड़ी वैन से कार टकराई; घटना का वीडियो आया सामने

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 5 views
    इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर पलटी SUV:नीचे खड़ी वैन से कार टकराई; घटना का वीडियो आया सामने