हरिद्वार- UP के युवकों ने अधेड़ को नंगा कर पीटा:भीड़ ने बरसाए थप्पड़ और पाइप; महिला के आगे हाथ जोड़कर बोला- गलती हो गई

  • Hindi News
  • Local
  • Uttarakhand
  • Haridwar
  • Haridwar Assault Case | UP Youths Beat Man Publicly | CCTV Footage

हरिद्वार- UP के युवकों ने अधेड़ को नंगा कर पीटा:भीड़ ने बरसाए थप्पड़ और पाइप; महिला के आगे हाथ जोड़कर बोला- गलती हो गईहरिद्वारकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

हरिद्वार में UP के युवकों ने साथी को सड़क पर कपड़े उतारकर पीटा। - Dainik Bhaskarहरिद्वार में UP के युवकों ने साथी को सड़क पर कपड़े उतारकर पीटा।

हरिद्वार में UP से आए तीन युवकों के बीच आपस में मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दो युवकों ने तीसरे अधेड़ व्यक्ति को घेर लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। सड़क पर ही अधेड़ को लात-घूंसों से पीटा गया। आरोप है कि हमलावरों न

.

मारपीट के कारण पीड़ित अधेड़ गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने जब यह सब देखा तो उन्होंने आगे बढ़कर आरोपियों की धुनाई कर दी और मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार होने में कामयाब रहे।

यह घटना शुक्रवार देर शाम हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित रोडवेज बस अड्डे के पास की है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से हरिद्वार आए थे।

तस्वीरें देखिए

सहारनपुर से आए युवकों ने अधेड़ व्यक्ति को नंगा कर पीटा।सहारनपुर से आए युवकों ने अधेड़ व्यक्ति को नंगा कर पीटा।भीड़ ने आरोपी पर पाइप से हमला किया, जिससे उसके सिर में गहर चोट आई।भीड़ ने आरोपी पर पाइप से हमला किया, जिससे उसके सिर में गहर चोट आई।भीड़ में खड़े एक युवक ने दूसरे आरोपी के सिर पर पाइप दे मारा।भीड़ में खड़े एक युवक ने दूसरे आरोपी के सिर पर पाइप दे मारा।

वीडियो में क्या हुआ 4 पॉइंट में…

1. अधेड़ को मारकर भाग रहा था आरोपी- सहारनपुर से आए दो युवकों ने पहले अधेड़ को मारा, फिर नंगा कर जमीन पर लेटाकर अधमरा कर दिया। अधमरा होते ही आरोपी भागने लगा। लेकिन इतने देर में भीड़ में से एक महिला आरोपी पर चिल्लाई और फिर भीड़ उग्र हो गई।

2. भीड़ ने पकड़ा तो आरोपी बोला- ये मेरे चाचा हैं- जब भीड़ उसकी तरफ बढ़ी तो उसने मारपीट करने से साफ इनकार कर दिया, लेकिन महिला के दबाव बनाने पर वह बोल पड़ा, ‘ये मेरे चाचा हैं। मुझसे गलती हो गई। मैं इन्हें कमरे पर ले जा रहा हूं, जहां इन्हें थोड़ी देर में होश आ जाएगा।’

3. महिला ने अधेड़ को ले जाने पर आपत्ति जताई- जब आरोपी अधेड़ को ले जाने लगा तो महिला ने उसकी ID मांग ली और कहा, ‘आप पर भरोसा नहीं है।’ इसके बाद उसने कहा, ‘मैं आपके आगे हाथ जोड़ता हूं, मुझसे गलती हो गई। मैं इनका इलाज करूंगा।’

4. आरोपी जोर से चिल्लाया तो भीड़ ने सिर फोड़ा- जब महिला नहीं मानी तो आरोपी जोर से चिल्लाने लगा। इतने में भीड़ उग्र हो गई और पाइप से उसका और उसके साथी का सिर फोड़ दिया। इसके बाद महिला के कहने पर भीड़ ने दोनों को छोड़ दिया।

आरोपी महिला और भीड़ से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए।आरोपी महिला और भीड़ से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए।

सिलसिलेवार ढंग से पूरी खबर…

1. सहारनपुर से हरिद्वार आए थे तीनों युवक- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से तीन युवक हरिद्वार घूमने आए थे। शुक्रवार देर शाम नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित रोडवेज बस अड्डे के पास किसी बात को लेकर उनके बीच आपस में कहासुनी हो गई।

2. विवाद बढ़ा, अधेड़ को सड़क पर नंगा कर पीटा- देखते ही देखते मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि दो युवकों ने तीसरे अधेड़ साथी को घेर लिया और उस पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित के कपड़े तक उतार दिए और उसे नंगा कर दिया। नीचे गिरने के बाद भी आरोपी उसे लगातार पीटते रहे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

3. स्थानीय लोगों ने आरोपियों की धुनाई की- यह देखकर आसपास मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने आगे बढ़कर हस्तक्षेप किया, पीड़ित अधेड़ को बचाया और दोनों हमलावर युवकों को पकड़कर उनकी भी पिटाई कर दी।

मौके पर काफी देर तक अफरातफरी और हंगामे का माहौल रहा। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से भाग निकले।

4. सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल- सड़क पर हुई इस गुंडागर्दी और मारपीट का किसी प्रत्यक्षदर्शी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अधेड़ की हालत बेहद गंभीर नजर आ रही है।

5. पुलिस कर रही मामले की जांच- घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि रोडवेज बस अड्डे के पास हुई मारपीट का संज्ञान लिया गया है। पुलिस वायरल वीडियो और आसपास के चश्मदीदों के बयानों के आधार पर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर पलटी SUV:नीचे खड़ी वैन से कार टकराई; घटना का वीडियो आया सामने

Hindi News Entertainment Bollywood Emraan Hashmi Gunmaster G9 Set Accident | SUV Crashes Into Van Video इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर पलटी SUV:नीचे खड़ी वैन से कार टकराई;…

उधारी के 1500 रुपए मांगने पर महिला पर असलहा ताना:बेटे को जान से मारने की धमकी दी, पुलिस जांच में जुटी

Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Kanpur Crime: Woman Threatened Over Debt Dispute In Chakeri | News Update उधारी के 1500 रुपए मांगने पर महिला पर असलहा ताना:बेटे को जान…

You Missed

In 2009, Hugh Jackman met an Ethiopian coffee farmer who inspired a business; his Laughing Man Foundation later supported safer homes, healthcare and college scholarships for farming families

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 2 views
In 2009, Hugh Jackman met an Ethiopian coffee farmer who inspired a business; his Laughing Man Foundation later supported safer homes, healthcare and college scholarships for farming families

इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर पलटी SUV:नीचे खड़ी वैन से कार टकराई; घटना का वीडियो आया सामने

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 2 views
इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर पलटी SUV:नीचे खड़ी वैन से कार टकराई; घटना का वीडियो आया सामने

Surprising cause of death for costume design legend Bob Mackie is revealed

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 4 views
Surprising cause of death for costume design legend Bob Mackie is revealed

उधारी के 1500 रुपए मांगने पर महिला पर असलहा ताना:बेटे को जान से मारने की धमकी दी, पुलिस जांच में जुटी

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 4 views
उधारी के 1500 रुपए मांगने पर महिला पर असलहा ताना:बेटे को जान से मारने की धमकी दी, पुलिस जांच में जुटी

PREVIEW: Ducks Look to Stay Hot Tonight vs. Flames | Anaheim Ducks

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 5 views
PREVIEW: Ducks Look to Stay Hot Tonight vs. Flames | Anaheim Ducks

ग्रेटरनोएडा में चार नए रूट पर मिलेंगी बस:25 से बढ़कर 35 की गई संख्या,नोएडा एयरपोर्ट, दनकौर, नॉलेज पार्क और यमुना सिटी को सहुलियत

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 5 views
ग्रेटरनोएडा में चार नए रूट पर मिलेंगी बस:25 से बढ़कर 35 की गई संख्या,नोएडा एयरपोर्ट, दनकौर, नॉलेज पार्क और यमुना सिटी को सहुलियत