सीतापुर में बाघिन पकड़ने को तीसरी बार बांधा पड़वा:ग्रामीणों में आक्रोश, किसानों की खेती प्रभावित, बच्चों को स्कूल भेजने में डर

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sitapur
  • Sitapur Man Eater Tigress Terror | Forest Department Search Operation

सीतापुर में बाघिन पकड़ने को तीसरी बार बांधा पड़वा:ग्रामीणों में आक्रोश, किसानों की खेती प्रभावित, बच्चों को स्कूल भेजने में डरअभिषेक सिंह | सीतापुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र में कमल किशोर की मौत के 45 दिन बीत जाने के बाद भी बाघिन को पकड़ने में वन विभाग को सफलता नहीं मिल सकी है। ग्रामीणों के लगातार बढ़ते आक्रोश के बाद वन विभाग ने एक बार फिर बाघिन को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है। टीम ने तीसरी बार कुंडरीपुरवा गांव में पड़वा बांधकर बाघिन को ट्रेंकुलाइज करने की तैयारी शुरू की है। दोनों स्थानों पर टीम मचान बनाकर लगातार निगरानी कर रही है।

वन विभाग की टीम बिजुआमऊ, रसुलवा, गंधारिया और आसपास के जंगल व खेतों में सघन कांबिंग अभियान चला रही है। दो दिन पहले जिस क्षेत्र में बाघिन के नए पदचिह्न मिले थे, उस इलाके में टीम ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। पदचिह्नों के आधार पर बाघिन की संभावित लोकेशन तलाशने के साथ ही उसके मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की टीम कमांड सेंटर से कांबिंग करने के बाद वापस लौट जाती है, लेकिन बाघिन के पकड़े नहीं जाने से उनकी परेशानियां लगातार बनी हुई हैं। ग्रामीणों के मुताबिक बाघिन की दहशत के कारण खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। बच्चों को स्कूल भेजने में भी अभिभावकों को डर लग रहा है। खेतों में चारा लेने जाने वाले ग्रामीण अब अकेले जाने के बजाय झुंड में निकलने को मजबूर हैं।

वन विभाग बाघिन की तलाश के लिए थर्मल ड्रोन स्कैनिंग, ट्रैक कैमरा और अन्य तकनीकी संसाधनों का सहारा ले रहा है। ट्रेंकुलाइज टीम को भी संभावित स्थानों पर तैनात किया गया है। हालांकि बाघिन लगातार अपनी लोकेशन बदल रही है, जिससे वन विभाग के सामने उसकी सही स्थिति का पता लगाना बड़ी चुनौती बना हुआ है।

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए वन विभाग का दावा है कि बाघिन को जल्द पकड़ लिया जाएगा। टीम लगातार संभावित क्षेत्रों में निगरानी और कांबिंग कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि बाघिन की गतिविधियों की पुष्टि होते ही उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    उधारी के 1500 रुपए मांगने पर महिला पर असलहा ताना:बेटे को जान से मारने की धमकी दी, पुलिस जांच में जुटी

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Kanpur Crime: Woman Threatened Over Debt Dispute In Chakeri | News Update उधारी के 1500 रुपए मांगने पर महिला पर असलहा ताना:बेटे को जान…

    ग्रेटरनोएडा में चार नए रूट पर मिलेंगी बस:25 से बढ़कर 35 की गई संख्या,नोएडा एयरपोर्ट, दनकौर, नॉलेज पार्क और यमुना सिटी को सहुलियत

    Hindi News Local Uttar pradesh Gautambudh nagar Greater Noida Electric Bus Service Expansion | Noida Airport Connectivity ग्रेटरनोएडा में चार नए रूट पर मिलेंगी बस:25 से बढ़कर 35 की गई…

    You Missed

    Surprising cause of death for costume design legend Bob Mackie is revealed

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 0 views
    Surprising cause of death for costume design legend Bob Mackie is revealed

    उधारी के 1500 रुपए मांगने पर महिला पर असलहा ताना:बेटे को जान से मारने की धमकी दी, पुलिस जांच में जुटी

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 0 views
    उधारी के 1500 रुपए मांगने पर महिला पर असलहा ताना:बेटे को जान से मारने की धमकी दी, पुलिस जांच में जुटी

    PREVIEW: Ducks Look to Stay Hot Tonight vs. Flames | Anaheim Ducks

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 3 views
    PREVIEW: Ducks Look to Stay Hot Tonight vs. Flames | Anaheim Ducks

    ग्रेटरनोएडा में चार नए रूट पर मिलेंगी बस:25 से बढ़कर 35 की गई संख्या,नोएडा एयरपोर्ट, दनकौर, नॉलेज पार्क और यमुना सिटी को सहुलियत

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 3 views
    ग्रेटरनोएडा में चार नए रूट पर मिलेंगी बस:25 से बढ़कर 35 की गई संख्या,नोएडा एयरपोर्ट, दनकौर, नॉलेज पार्क और यमुना सिटी को सहुलियत

    What Alex Nedeljkovic said about Yaroslav Askarov starting most Sharks games (so far)

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 4 views
    What Alex Nedeljkovic said about Yaroslav Askarov starting most Sharks games (so far)

    भरथना गैस सिलेंडर हादसे में दूसरी महिला की भी मौत:इटावा में देवरानी के बाद जेठानी ने तोड़ा दम, एक घायल का इलाज जारी

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 4 views
    भरथना गैस सिलेंडर हादसे में दूसरी महिला की भी मौत:इटावा में देवरानी के बाद जेठानी ने तोड़ा दम, एक घायल का इलाज जारी