- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Shahjahanpur
- Shahjahanpur Youth Tied To Tree And Beaten By Villagers | Viral Video
शाहजहांपुर में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, VIDEO:रिश्तेदार महिला से बात कर रहा था, ग्रामीणों ने अफेयर समझकर बनाया बंधकशाहजहांपुर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र में एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। युवक को अपनी रिश्तेदार महिला से बात करने पर ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर पीटा। इस घटना का आज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, लखीमपुर जिले का रहने वाला युवक अपने एक रिश्तेदार के साथ खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव आया था। दोनों युवक अपने एक रिश्तेदार के घर की महिला से बातचीत कर रहे थे। ग्रामीणों को आशंका हुई कि दोनों युवक महिला को भगाकर ले जा रहे हैं।
ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ने की कोशिश की, तभी एक युवक बाइक लेकर भाग गया। दूसरे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसे रस्सी से लपेटकर एक पेड़ से बांध दिया गया और फिर उसकी जमकर पिटाई की गई।
यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। महिला के ससुर को सूचना दी गई कि दोनों युवक उसकी बहू से बातें कर रहे थे। ससुर के पहुंचने पर ग्रामीणों ने फिर से दोनों को पकड़ने का प्रयास किया, जिसमें एक युवक भागने में सफल रहा, जबकि दूसरा पकड़ा गया।
पुलिस ने महिला के ससुर की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। खुटार थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दोनों पक्ष रिश्तेदार हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔




