- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lakhimpur kheri
- Lakhimpur District Nutrition Committee Meeting | DM Anjani Kumar Singh
अधूरे आंगनबाड़ी केंद्रों और CDPO कार्यालयों पर डीएम नाराज:लखीमपुर में जिला पोषण समिति की बैठक, डीएम ने निर्माण कार्य समय से पूरा करने के निर्देशगोपाल गिरि | लखीमपुर-खीरी3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लखीमपुर खीरी में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों और सीडीपीओ कार्यालयों के अधूरे निर्माण कार्यों पर नाराजगी जताई। डीएम ने सभी निर्माण कार्यों की परियोजनावार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
डीएम ने निर्माणाधीन 11 सीडीपीओ कार्यालयों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल की पांच परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं में जो भी कमियां हैं, उन्हें तत्काल दूर कराया जाए और सत्यापन के बाद हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी की जाए।
देखें, 2 तस्वीरें…
उन्होंने शेष छह निर्माणाधीन परियोजनाओं को भी जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
पूरे काम को लंबित न रखने के निर्देश
बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की वित्तीय वर्षवार स्थिति की भी समीक्षा की गई। डीएम ने स्पष्ट किया कि जो निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं, उन्हें अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।
उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और निर्धारित समय के भीतर जरूरी कार्रवाई पूरी करने के सख्त निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी परियोजनाओं को समय से पूरा कराया जाए।
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔




