वाराणसी के अकर्मण्य इंस्पेक्टर चौक और राजातालाब लाइन हाजिर:पंडितों से उठक-बैठक कराने वाले SHO दिलीप मिश्रा नपे, श्रेया हत्याकांड में दयाराम ने कराई फजीहत

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Varanasi
  • Varanasi Police Action | Commissioner Mohit Agarwal Suspends Inspectors

वाराणसी के अकर्मण्य इंस्पेक्टर चौक और राजातालाब लाइन हाजिर:पंडितों से उठक-बैठक कराने वाले SHO दिलीप मिश्रा नपे, श्रेया हत्याकांड में दयाराम ने कराई फजीहतवाराणसी34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने शनिवार रात क्राइम मीटिंग के दौरान तीनों जोन के अफसरों को जमकर लताड़ लगाई। शहर से लेकर देहात तक पुलिस की लापरवाही से हुई फजीहत पर भी खूब बरसे। थानेदारों को मनमानी और अकर्मण्यता के बीच पुलिस कमिश्नर ने कई थानों से

.

सावन के समय काशी विश्वनाथ परिक्षेत्र के चौक थाने पर कानून व्यवस्था में फेल दिलीप मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया। दिलीप मिश्रा सीपी की कसौटी पर खरे नहीं उतर सके। थाने में टीका लगाने वाले पंडा और पुरोहितों से उठक बैठक करवाने पर अफसरों को खूब खरी खोटी सुननी पड़ी।

वहीं श्रेया हत्याकांड में लापरवाही और वारदात में एक्शन नहीं लेने वाले प्रभारी निरीक्षक दयाराम को भी लाइन हाजिर कर दिया। गैर जनपद ट्रांसफर हुए राजीव सिंह को फूलपुर से रिलीव कर दिया गया। इसके साथ ही कई थानेदारों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया।

कैंट सर्किल में बेहतर कामकाज नहीं संभाल पा रहे अपूर्ण पांडे को एसीपी कैंट के पद से हटा दिया गया है। सीपी ने उन्हें एसीपी साइबर क्राइम का प्रभार दिया है। वहीं अवकाश से लौटी महिला एसीपी प्रज्ञा पाठक को एसीपी कैंट का चार्ज दिया। उनके काम और परिणाम के अनुसार नए थानों पर तैनाती देते हुए बेहतर कामकाज की चेतावनी दी।

वाराणसी के कैंटोनमेंट स्थित आवास पर समीक्षा बैठक करते पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, साथ हैं सभी अधिकारी।वाराणसी के कैंटोनमेंट स्थित आवास पर समीक्षा बैठक करते पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, साथ हैं सभी अधिकारी।

वाराणसी में थानेदारों और अफसरों की कारगुजारी से पुलिस की फजीहत पुलिस कमिश्नर की क्राइम मीटिंग में खूब गूंजी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जब मीटिंग शुरू की तो थाना क्षेत्रों में वारदातों में लापरवाही और निष्क्रीयता के पन्ने पलटे।

निशाने पर सबसे पहले राजातालाब के इंस्पेक्टर दयाराम रहे, जिन्हें छात्रा श्रेया हत्याकांड में बेहद लापरवाह माना गया। वारदात में परिवार की सूचना और कवायद के बावजूद थानेदार परिवार को गुमराह करते रहे और उनकी एक नहीं सुनी।

कैंप कार्यालय पर क्राइम मीटिंग में नाराजगी जताते सीपी मोहित अग्रवाल।कैंप कार्यालय पर क्राइम मीटिंग में नाराजगी जताते सीपी मोहित अग्रवाल।

इसके बाद पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सावन के दौरान चौक SHO दिलीप मिश्रा की कराई फजीहत पर तेवर दिखाएं। थाने में पुरोहितों से उठक बैठक कराने के मामले में पहले जमकर लताड़ लगाई और चौक इंस्पेक्टर के पद तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश जारी किया।

गोष्ठी शुरू होते ही उन्होंने सबसे पहले इन दोनों थानों के प्रदर्शन की समीक्षा की और खराब प्रदर्शन पर अफसरों से थाने छीनकर पैदल कर दिया। सीपी ने 3 थानेदारों को लाइन भेजकर 9 थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया। पंकज सिंह चौहान को एसओजी-2 का नया प्रभारी बनाया।

पुलिस आयुक्त ने सभी थानेदारों को चेतावनी दी कि बेहतर पुलिसिंग ही वाराणसी पुलिस बल की पहचान बनेगी। लापरवाही किसी कीमत पर स्वीकार नहीं होगी। प्रदर्शन आधारित जवाबदेही तय की गई है। जो अच्छा काम करेगा वही थाने पर रहेगा, जो निष्क्रिय रहेगा उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी सहित डीसीपी गोमती नीतू कादयान, डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार, डीसीपी काशी गौरव बंसवाल समेत सभी ADCP, ACP और सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

यूपी में कल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट:लखनऊ में अभी भी 40 हजार से ज्यादा घर पानी से घिरे, सीतापुर, गोंडा में भी बढ़ने लगा जलस्तर

Hindi News Local Uttar pradesh Uttar Pradesh Weather Update Lucknow Sitapur Gonda Flood Alert Up Rain Water Level Video LIVEयूपी में कल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट:लखनऊ में…

GEN-Z की पसंद डिजिटल प्रिंट गरबा ड्रेस:मिलेनियल्स को अजरक प्रिंट ने मोहा, गोरखपुर में डांडिया नाइट के लिए जबरदस्त उत्साह

Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Dandiya Night: Ajrakh Prints & Digital Garba Dresses Trend | 2026 GEN-Z की पसंद डिजिटल प्रिंट गरबा ड्रेस:मिलेनियल्स को अजरक प्रिंट ने मोहा,…

You Missed

Angela Bassett and the “Wildwood” team discuss that high-flying chase sequence (exclusive) – AOL

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 1 views
Angela Bassett and the “Wildwood” team discuss that high-flying chase sequence (exclusive) – AOL

यूपी में कल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट:लखनऊ में अभी भी 40 हजार से ज्यादा घर पानी से घिरे, सीतापुर, गोंडा में भी बढ़ने लगा जलस्तर

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 1 views
यूपी में कल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट:लखनऊ में अभी भी 40 हजार से ज्यादा घर पानी से घिरे, सीतापुर, गोंडा में भी बढ़ने लगा जलस्तर

Maura Higgins Addresses Rumors ‘Dancing With the Stars’ Is ‘Fixed’ in Her Favor: ‘I Wish’

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 3 views
Maura Higgins Addresses Rumors ‘Dancing With the Stars’ Is ‘Fixed’ in Her Favor: ‘I Wish’

GEN-Z की पसंद डिजिटल प्रिंट गरबा ड्रेस:मिलेनियल्स को अजरक प्रिंट ने मोहा, गोरखपुर में डांडिया नाइट के लिए जबरदस्त उत्साह

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 3 views
GEN-Z की पसंद डिजिटल प्रिंट गरबा ड्रेस:मिलेनियल्स को अजरक प्रिंट ने मोहा, गोरखपुर में डांडिया नाइट के लिए जबरदस्त उत्साह

Notice of Privacy

  • By dp
  • October 13, 2026
  • 4 views
Notice of Privacy

लखनऊ के बाबूगंज में 18 अक्टूबर को डांडिया नाइट:मौसमगंज रामलीला समिति और आसरा फाउंडेशन मिलकर करा रहे आयोजन

  • By dp
  • October 13, 2026
  • 4 views
लखनऊ के बाबूगंज में 18 अक्टूबर को डांडिया नाइट:मौसमगंज रामलीला समिति और आसरा फाउंडेशन मिलकर करा रहे आयोजन