निक्की तंबोली और अरबाज पटेल का क्या ब्रेकअप हो गया:इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया, धोखे और टूटे वादों वाले पोस्ट शेयर किए

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Nikki Tamboli & Arbaz Patel Breakup Controversy | Instagram Unfollow

निक्की तंबोली और अरबाज पटेल का क्या ब्रेकअप हो गया:इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया, धोखे और टूटे वादों वाले पोस्ट शेयर किए3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

निक्की तंबोली और अरबाज पटेल का रिश्ता लगभग दो साल पुराना है।  - Dainik Bhaskarनिक्की तंबोली और अरबाज पटेल का रिश्ता लगभग दो साल पुराना है।

एक्ट्रेस निक्की तंबोली और अरबाज पटेल दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। जिसके बाद उनके अलग होने की चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, निक्की और अरबाज ने अभी तक अपने ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की।

इस बीच दोनों ने सोशल मीडिया पर धोखे और टूटे वादों से जुड़े पोस्ट भी शेयर किए।

अरबाज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर लिखा, “अपने पार्टनर को धोखा देना, फिर घर आकर उसकी आंखों में देखकर कहना कि मैं तुमसे प्यार करता हूं, बेइज्जती का बिल्कुल अलग स्तर है। मैंने जो कहा, वही कहा।”

अरबाज की पोस्ट।अरबाज की पोस्ट।

अरबाज ने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया था। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स ने कयास लगाए कि उनका इशारा निक्की की ओर था।

वहीं, इसके पहले निक्की ने एक नोट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा, “वह सच्चाई, जिसके बारे में लोग नहीं कहते। अफेयर्स इसलिए नहीं होते कि कोई नया इंसान बहुत ज्यादा आकर्षक है। वे इसलिए होते हैं, क्योंकि कोई पुराना इंसान अपने वादों का सम्मान करना बंद कर देता है।”

निक्की की पोस्ट।निक्की की पोस्ट।

बिग बॉस मराठी 5 में शुरू हुई थी नजदीकी

निक्की और अरबाज की बॉन्डिंग ने पहली बार बिग बॉस मराठी 5 के दौरान लोगों का ध्यान खींचा था। शो में दोनों का रिश्ता चर्चा का एक प्रमुख विषय बना रहा।

रियलिटी शो से बाहर आने के बाद भी दोनों ने अपना रिश्ता जारी रखा। बाद में दोनों ने रियलिटी शो ‘द 50’ में साथ हिस्सा लिया।

अरबाज पटेल और निक्की तंबोली एक-दूसरे के साथ पोस्ट शेयर करते थे।अरबाज पटेल और निक्की तंबोली एक-दूसरे के साथ पोस्ट शेयर करते थे।

इस शो के दौरान भी दोनों का रिश्ता मजबूत नजर आया। एक मौके पर अरबाज ने घुटने के बल बैठकर निक्की को प्रपोज किया था।

उन्होंने निक्की को अपना खूबसूरत पार्टनर बताया था। अरबाज ने कहा था कि इस शो ने उन्हें यादगार सफर के साथ एक खूबसूरत जोड़ी भी दी।

निक्की ने अरबाज का प्रपोजल स्वीकार किया और उन्हें गले लगाया। उस समय उन्होंने अपने परिवार की सोच के बारे में भी बात की थी। निक्की ने बताया था कि उनके पिता दोनों अलग धर्मों के रिश्ते के पक्ष में नहीं थे।

रियलिटी शो 'द 50' में अरबाज पटेल ने निक्की तंबोली को घुटने पर बैठकर आधिकारिक रूप से प्रपोज किया था।रियलिटी शो ‘द 50’ में अरबाज पटेल ने निक्की तंबोली को घुटने पर बैठकर आधिकारिक रूप से प्रपोज किया था।

फराह खान के व्लॉग में पहली मुलाकात का जिक्र किया

फराह खान के व्लॉग में पहले नजर आने के दौरान निक्की ने अरबाज से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात की थी।

उन्होंने कहा था कि अरबाज को स्टेज पर देखने के बाद उन्हें तुरंत जुड़ाव महसूस हुआ था। वहीं, अरबाज ने याद किया था कि निक्की ने खुले तौर पर कहा था कि वह उनके हैं।

…………………….

निक्की तंबोली से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

निक्की तंबोली ने धनश्री वर्मा पर कसा तंज:कहा- वफादारी की अदाकारी मत करो, शक्ल से नस्ल पहचानते हैं

पिछले साल रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के दौरान निक्की तंबोली ने अरबाज पटेल और धनश्री वर्मा के बीच चल रहे विवाद पर बात की थी। निक्की ने शो की एक क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसमें धनश्री, निक्की पर जानबूझकर उनके सामने बातें करने का आरोप लगाती नजर आई थीं। इस पर निक्की ने लिखा था कि उनके सामने वफादारी की अदाकारी न करें। शो में पहुंचकर निक्की ने अरबाज को धनश्री से सावधान रहने की सलाह भी दी थी। उन्होंने कहा था कि गेम से ज्यादा जरूरी शिष्टाचार और सम्मान है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    घाटमपुर में दीपदान का आयोजन:सवा लाख दीपों की रोशनी से जगमगा उठा मां कूष्मांडा देवी परिसर, विधायक-जिपं अध्यक्ष ने अभिवादन किया

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Maa Kushmanda Devi Temple Deepdan | Ghatampur Light Festival Update घाटमपुर में दीपदान का आयोजन:सवा लाख दीपों की रोशनी से जगमगा उठा मां कूष्मांडा…

    नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे सेलेब्स:सीआईडी फेम शिवाजी साटम और कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने दी श्रद्धांजलि; महाराष्ट्र सरकार ने किया आयोजन

    Hindi News Entertainment Bollywood Nana Patekar Prayer Meet Mumbai | Shivaji Satam Tukaram Mundhe Visit नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे सेलेब्स:सीआईडी फेम शिवाजी साटम और कमिश्नर तुकाराम मुंढे…

    You Missed

    One dead, two hospitalized in Bangor house fire

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 0 views
    One dead, two hospitalized in Bangor house fire

    घाटमपुर में दीपदान का आयोजन:सवा लाख दीपों की रोशनी से जगमगा उठा मां कूष्मांडा देवी परिसर, विधायक-जिपं अध्यक्ष ने अभिवादन किया

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 0 views
    घाटमपुर में दीपदान का आयोजन:सवा लाख दीपों की रोशनी से जगमगा उठा मां कूष्मांडा देवी परिसर, विधायक-जिपं अध्यक्ष ने अभिवादन किया

    Fernandez defeats Alexandrova for first time since 2022 in Wuhan opener

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 2 views
    Fernandez defeats Alexandrova for first time since 2022 in Wuhan opener

    नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे सेलेब्स:सीआईडी फेम शिवाजी साटम और कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने दी श्रद्धांजलि; महाराष्ट्र सरकार ने किया आयोजन

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 2 views
    नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे सेलेब्स:सीआईडी फेम शिवाजी साटम और कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने दी श्रद्धांजलि; महाराष्ट्र सरकार ने किया आयोजन

    Another batting paradise greets India and West Indies in Hyderabad

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 4 views
    Another batting paradise greets India and West Indies in Hyderabad

    हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:'गाड़ी में शारीरिक संबंध' वाले बयान पर विवाद; पेश न होने पर जारी हो सकता है लुक आउट सर्कुलर

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 4 views
    हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:'गाड़ी में शारीरिक संबंध' वाले बयान पर विवाद; पेश न होने पर जारी हो सकता है लुक आउट सर्कुलर