‘टॉक्सिक’ की कमाई में लगातार गिरावट:चौथे दिन ₹24.50 करोड़ कमाए; पहले दिन के मुकाबले कलेक्शन में 75.8% की गिरावट

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Yash Toxic Box Office Collection Day 4 | Massive Drop In Earnings

‘टॉक्सिक’ की कमाई में लगातार गिरावट:चौथे दिन ₹24.50 करोड़ कमाए; पहले दिन के मुकाबले कलेक्शन में 75.8% की गिरावट56 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। - Dainik Bhaskarयश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ की बॉक्स ऑफिस कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म ने पहले दिन करीब ₹101.10 करोड़ की ओपनिंग की थी, लेकिन इसके बाद कलेक्शन तेजी से नीचे आया।

दूसरे दिन फिल्म ने ₹37.65 करोड़, तीसरे दिन ₹27.20 करोड़ और चौथे दिन करीब ₹24.50 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन किया। यानी चौथे दिन भी फिल्म की कमाई पहले दिन के मुकाबले काफी कम रही।

बता दें कि चौथे दिन ‘टॉक्सिक’ की कमाई पहले दिन के मुकाबले करीब 75.8% गिर गई। चार दिनों में फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन करीब ₹190.45 करोड़ पहुंच गया।

हिंदी और साउथ दोनों मार्केट में कमाई गिरी

बता दें कि फिल्म की कमाई गिरने की बड़ी वजह के तौर पर कई दर्शकों ने फिल्म की कमजोर कहानी को बताया है। फिल्म की लंबाई भी चर्चा में है। ‘टॉक्सिक’ करीब 3 घंटे 14 मिनट लंबी है। इतनी लंबी फिल्म में कहानी दर्शकों को बांधे रखना जरूरी होता है, लेकिन कई दर्शकों को फिल्म कुछ हिस्सों में धीमी लगी।

वहीं, यश मुख्य रूप से साउथ के सुपरस्टार हैं। हालांकि उनकी फिल्म की साउथ के राज्यों में भी बहुत गिरावट देखी गई है।

कन्नड़ में पहले दिन फिल्म ने ₹23.30 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन यह घटकर ₹8.50 करोड़ और तीसरे दिन ₹5 करोड़ रह गया। चौथे दिन कन्नड़ में ₹6.60 करोड़ की कमाई हुई।

तेलुगु में पहले दिन ₹16 करोड़ के मुकाबले दूसरे दिन सिर्फ ₹3 करोड़ आए। तीसरे और चौथे दिन कलेक्शन ₹1.50 करोड़ रहा। तमिल में भी पहले दिन के ₹5.50 करोड़ के मुकाबले चौथे दिन कमाई सिर्फ ₹75 लाख रही। मलयालम में पहले दिन ₹1.30 करोड़ के बाद चौथे दिन सिर्फ ₹15 लाख की कमाई हुई।

वहीं, हिंदी में फिल्म ने पहले दिन ₹55 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन यह कमाई घटकर ₹24.25 करोड़ रह गई। तीसरे दिन हिंदी में ₹19.75 करोड़ और चौथे दिन सिर्फ ₹15.50 करोड़ का कलेक्शन हुआ।

वहीं ‘टॉक्सिक’ की लगातार गिरती कमाई के बीच फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (KRK) ने फिल्म को लेकर लिखा, “फिल्म के OTT राइट्स रिलीज से पहले नहीं बिके थे। अब कोई भी OTT प्लेटफॉर्म इसके राइट्स के लिए ₹25 करोड़ से ज्यादा देने को तैयार नहीं होगा। यानी फिल्म से कुल रिकवरी करीब ₹150 करोड़ ही हो सकती है। ऐसे में प्रोड्यूसर्स को ₹500 करोड़ से ज्यादा का नुकसान होने की आशंका है।”

हालांकि, KRK के इस दावे की दैनिक भास्कर पुष्टि नहीं करता।

KRK ने दावा किया कि उनके रीव्यू के कारण 'टॉक्सिक' के मेकर्स द्वारा उन्हें लीगल नोटिस भेजा गया है।KRK ने दावा किया कि उनके रीव्यू के कारण ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स द्वारा उन्हें लीगल नोटिस भेजा गया है।

…………………..

फिल्म टॉक्सिक से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए-

मूवी रीव्यू- ‘टॉक्सिक’:यश की फिल्म में स्टाइल, स्टारडम और एक्शन का पूरा ओवरडोज, लेकिन कहानी उलझी; तीन घंटे बाद सिरदर्द होता है

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में स्टाइल, स्टारडम और एक्शन का पूरा ओवरडोज है, लेकिन कहानी इतनी उलझी है कि तीन घंटे बाद सिरदर्द होता है।

ड्यूरेशन: 3 घंटे 14 मिनट 12 सेकंड

दैनिक भास्कर रेटिंग: 1.5/5

यश की ‘टॉक्सिक’ एक बड़े स्केल की गैंगस्टर फिल्म है, जिसमें ड्रग्स, परिवार, बदला, धोखा और खूब सारा एक्शन है। फिल्म का लुक शानदार है, यश का जलवा बरकरार है, लेकिन कहानी के मामले में फिल्म आपको पकड़ने के बजाय बार-बार उलझाती है। पूरा रिव्यू पढ़िए… ……………………………………………. फिल्म ‘टॉक्सिक’ के इवेंट में बड़ा हादसा:भारी साउंड-बॉक्स सेटअप गिरने से 4 लोग घायल, मंच पर मौजूद थे यश; आयोजकों पर FIR

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में हैदराबाद की मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में हादसा हो गया। भारी साउंड-बॉक्स सेटअप गिरने से 4 लोग घायल हो गए, जबकि एक लड़की बेहोश हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे के समय यश मंच पर मौजूद थे।

पुलिस ने आयोजकों पर FIR दर्ज की है। घटना के दौरान कुछ लोग साउंड बॉक्स को सहारा देने वाले पोल पर चढ़ गए थे। इसी दौरान भारी सेटअप अचानक नीचे गिर गया और अफरा-तफरी मच गई। पूरी खबर पढ़िए…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    घाटमपुर में दीपदान का आयोजन:सवा लाख दीपों की रोशनी से जगमगा उठा मां कूष्मांडा देवी परिसर, विधायक-जिपं अध्यक्ष ने अभिवादन किया

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Maa Kushmanda Devi Temple Deepdan | Ghatampur Light Festival Update घाटमपुर में दीपदान का आयोजन:सवा लाख दीपों की रोशनी से जगमगा उठा मां कूष्मांडा…

    नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे सेलेब्स:सीआईडी फेम शिवाजी साटम और कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने दी श्रद्धांजलि; महाराष्ट्र सरकार ने किया आयोजन

    Hindi News Entertainment Bollywood Nana Patekar Prayer Meet Mumbai | Shivaji Satam Tukaram Mundhe Visit नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे सेलेब्स:सीआईडी फेम शिवाजी साटम और कमिश्नर तुकाराम मुंढे…

    You Missed

    One dead, two hospitalized in Bangor house fire

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 2 views
    One dead, two hospitalized in Bangor house fire

    घाटमपुर में दीपदान का आयोजन:सवा लाख दीपों की रोशनी से जगमगा उठा मां कूष्मांडा देवी परिसर, विधायक-जिपं अध्यक्ष ने अभिवादन किया

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 2 views
    घाटमपुर में दीपदान का आयोजन:सवा लाख दीपों की रोशनी से जगमगा उठा मां कूष्मांडा देवी परिसर, विधायक-जिपं अध्यक्ष ने अभिवादन किया

    Fernandez defeats Alexandrova for first time since 2022 in Wuhan opener

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 4 views
    Fernandez defeats Alexandrova for first time since 2022 in Wuhan opener

    नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे सेलेब्स:सीआईडी फेम शिवाजी साटम और कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने दी श्रद्धांजलि; महाराष्ट्र सरकार ने किया आयोजन

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 4 views
    नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे सेलेब्स:सीआईडी फेम शिवाजी साटम और कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने दी श्रद्धांजलि; महाराष्ट्र सरकार ने किया आयोजन

    Another batting paradise greets India and West Indies in Hyderabad

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 5 views
    Another batting paradise greets India and West Indies in Hyderabad

    हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:'गाड़ी में शारीरिक संबंध' वाले बयान पर विवाद; पेश न होने पर जारी हो सकता है लुक आउट सर्कुलर

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 5 views
    हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:'गाड़ी में शारीरिक संबंध' वाले बयान पर विवाद; पेश न होने पर जारी हो सकता है लुक आउट सर्कुलर