लखनऊ में हाईकोर्ट वकील के घर 45 लाख की चोरी:रक्षाबंधन पर बाहर गया था परिवार, दीवार पर मिले चोरों के फुटप्रिंट

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow High Court Advocate House Theft | Gomtinagar Gold Cash Stolen

लखनऊ में हाईकोर्ट वकील के घर 45 लाख की चोरी:रक्षाबंधन पर बाहर गया था परिवार, दीवार पर मिले चोरों के फुटप्रिंटलखनऊ1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के गोमतीनगर के विश्वासखंड में हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के अधिवक्ता अनघ शुक्ला के घर का ताला तोड़कर चोर करीब 45 लाख रुपये का माल पार कर ले गए। चोरी में करीब 43 लाख रुपये के पत्नी के आभूषण और दो लाख रुपये नकद शामिल हैं। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य ब

.

अनघ शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 22 अगस्त को जरूरी काम से दिल्ली गए थे। उनकी पत्नी शिवा 25 अगस्त को रक्षाबंधन पर मायके सीतापुर चली गई थीं। इसके बाद 26 अगस्त की रात करीब 10:45 बजे उनके बड़े भाई अलख, बड़ी बहन प्रिया शुक्ला और माता-पिता भी दिल्ली-एनसीआर चले गए। घर पर कोई नहीं था।

रविवार सुबह करीब 9:20 बजे परिवार के लोग दिल्ली से लौटे तो मेन गेट और कमरों के ताले टूटे मिले। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। दो कमरों में डबल बेड के दीवान के गद्दे उठे हुए थे। चोरों ने पूजा कक्ष में रखी अलमारी के लॉकर काटकर उसमें रखे पत्नी के करीब 43 लाख रुपये के आभूषण और दो लाख रुपये नकद चोरी कर लिए।

घर की दीवारों पर फुटप्रिंट मिले।घर की दीवारों पर फुटप्रिंट मिले।

दीवार पर मिले फुटप्रिंट, CCTV खंगाल रही पुलिस

बड़े भाई ने घटना की सूचना यूपी-112 पर दी। इसके बाद गोमतीनगर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मकान की दीवार पर कुछ फुटप्रिंट मिले हैं। टीम ने मौके से अन्य साक्ष्य भी जुटाए। अधिवक्ता ने बताया कि वह दोपहर करीब 1:30 बजे घर लौटे और इसके बाद थाने पहुंचकर तहरीर दी।

गोमतीनगर इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। घर के सामने स्थित होटल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

Hindi News Local Uttar pradesh Hardoi Hardoi Controversy | Bhim Army Protest Against Police Over Tractor Issue हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस…

छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर

Hindi News Local Uttar pradesh Bulandshahar Jhangirabad Jahangirabad Teacher Assaulted | Satyadev College Student Attack छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस…

You Missed

Texas Democrat James Talarico faces grilling from voters at town hall in tight Senate race

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 1 views
Texas Democrat James Talarico faces grilling from voters at town hall in tight Senate race

हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 1 views
हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

Elina Svitolina vs. Hanyu Guo prediction, odds, picks for WTA Wuhan Open 2026

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 4 views
Elina Svitolina vs. Hanyu Guo prediction, odds, picks for WTA Wuhan Open 2026

छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 5 views
छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर

Florence Pugh Calls This Edenic Destination the “Eighth Wonder of the World”

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 5 views
Florence Pugh Calls This Edenic Destination the “Eighth Wonder of the World”

BHU अस्पताल के छोटी गेट पर मारपीट:सुरक्षाकर्मी का मोबाइल टूटा,युवक को सड़क पर गिराकर मारते दिखे

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 5 views
BHU अस्पताल के छोटी गेट पर मारपीट:सुरक्षाकर्मी का मोबाइल टूटा,युवक को सड़क पर गिराकर मारते दिखे