सहारनपुर में नल फैक्ट्री से चोरी करने वाले का एनकाउंटर:पुलिस ने 3 चोर अरेस्ट, एक के पैर में लगी गोली, बदमाशों ने कर दी थी फायरिंग

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Saharanpur
  • Saharanpur Police Encounter | 3 Thieves Arrested After Shootout

सहारनपुर में नल फैक्ट्री से चोरी करने वाले का एनकाउंटर:पुलिस ने 3 चोर अरेस्ट, एक के पैर में लगी गोली, बदमाशों ने कर दी थी फायरिंगसहारनपुर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को अस्पताल ले जाती पुलिस। - Dainik Bhaskarमुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को अस्पताल ले जाती पुलिस।

सहारनपुर में कोतवाली देहात पुलिस ने रविवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के बाद चोरी के मुकदमे में फरार तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान घेराबंदी कर पकड़ लिय

.

ईंख के खेत के पास दिखे तीन संदिग्ध

पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त की रात कोतवाली देहात पुलिस टीम देवला से गोपालपुर जाने वाली सड़क पर गोकलपुर रजवाहे की पटरी पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान ईंख के खेत के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस टीम पूछताछ के लिए उनकी ओर बढ़ी तो एक बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने कॉम्बिंग अभियान चलाकर दो अन्य बदमाशों को भी घेरकर गिरफ्तार कर लिया।

नल फैक्ट्री से चोरी किया सामान बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेहरबान पुत्र फजल निवासी आजाद गार्डन, कलसिया रोड, थाना मंडी, सहारनपुर, रमजानी पुत्र खुर्शीद निवासी मच्छरहेड़ी, थाना नकुड़ और भूरा पुत्र फजल निवासी आजाद गार्डन, कलसिया रोड, थाना मंडी के रूप में की है।

तीनों थाना कोतवाली देहात में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से सात अलग-अलग कट्टों में 125 हत्थी और चार नल बरामद किए हैं। इसके अलावा एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस भी बरामद हुआ है।

घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती

मुठभेड़ में घायल मेहरबान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ थाना कोतवाली देहात और मंडी में चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट समेत संगीन धाराओं में करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

वहीं गिरफ्तार भूरा थाना मंडी का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। उसके खिलाफ मंडी और कोतवाली देहात थानों में चोरी, नकबजनी, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट समेत करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

Hindi News Entertainment Bollywood Imran Khan Citizenship Controversy | Akshay Kumar Adnan Sami List इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना…

हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

Hindi News Local Uttar pradesh Hardoi Hardoi Controversy | Bhim Army Protest Against Police Over Tractor Issue हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस…

You Missed

Canada’s Leylah Fernandez advances to third round of Wuhan Open

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 3 views
Canada’s Leylah Fernandez advances to third round of Wuhan Open

इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 2 views
इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

Texas Democrat James Talarico faces grilling from voters at town hall in tight Senate race

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 5 views
Texas Democrat James Talarico faces grilling from voters at town hall in tight Senate race

हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 5 views
हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

Elina Svitolina vs. Hanyu Guo prediction, odds, picks for WTA Wuhan Open 2026

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 5 views
Elina Svitolina vs. Hanyu Guo prediction, odds, picks for WTA Wuhan Open 2026

छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 6 views
छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर