गोंडा में घाघरा नदी का तेजी से घट रहा जलस्तर:तीन गांव अभी भी बाढ़ से प्रभावित, तटीय इलाकों में नदी की कटान तेज

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gonda
  • Ghaghra River Flood Update | Gonda Low Lying Areas Still Affected

गोंडा में घाघरा नदी का तेजी से घट रहा जलस्तर:तीन गांव अभी भी बाढ़ से प्रभावित, तटीय इलाकों में नदी की कटान तेजगोंडा4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोंडा में घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार को इसमें कमी दर्ज की गई। जलस्तर घटने से तटीय इलाकों के ग्रामीणों को थोड़ी राहत मिली है, हालांकि नवाबगंज क्षेत्र के कई निचले इलाकों में अभी भी बाढ़ का पानी जमा है। सोमवार सुबह 10:30 बजे घाघरा नदी खतरे के निशान से 34 सेंटीमीटर नीचे बह रही थी। पिछले 24 घंटे में जलस्तर में 12 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई।

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, सोमवार सुबह 10:30 बजे नदी में करीब 2.82 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। जलस्तर कम होने के साथ तटीय इलाकों में घरों और मुख्य मार्गों से बाढ़ का पानी धीरे-धीरे निकल रहा है। हालांकि नवाबगंज क्षेत्र के दत्त नगर, बाणी माझा, ब्योन्दा माझा और साखीपुर जैसे निचले इलाके अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं।

पानी घटने तक गांवों में बनी रहेगी मुश्किल

निचले इलाकों के ग्रामीणों का कहना है कि कई गांवों में लंबे समय से पानी भरा हुआ है। नदी का जलस्तर बढ़ने पर इन गांवों के चारों ओर पानी जमा हो जाता है, जिससे लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी होती है। कई परिवार सुरक्षित स्थानों पर जा चुके हैं और पानी पूरी तरह कम होने के बाद ही घर लौटने की तैयारी में हैं। पशुओं के चारे की समस्या भी ग्रामीणों के सामने बनी हुई है।

जलस्तर घटा तो तेज हुई कटान

बाढ़ का पानी कम होने के साथ ही तटीय इलाकों में घाघरा नदी की कटान तेज हो गई है। नवाबगंज और करनैलगंज तहसील क्षेत्र के कई इलाकों में सोमवार सुबह से नदी खेतों और जमीनों को काट रही है। कटान के कारण किसानों की जमीन और फसल नदी में समा रही है। इससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।

कटान की वजह से अस्थायी फूस के मकानों के आसपास भी खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि कटान इसी तरह जारी रही तो कई घर भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।

नुकसान का सर्वे करा रहा प्रशासन

जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ और कटान से हुए नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। प्रभावित किसानों की जमीन और फसल के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने नदी में समा रही जमीन और फसल के बदले आर्थिक मुआवजा दिए जाने की मांग की है। प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर नजर रख रही हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मूवी रिव्यू- 'जेलर 2':रजनीकांत का स्वैग बरकरार; एक्शन और सेलेब्स का मेला, कमजोर कहानी और ढीली स्क्रीनप्ले ने मजा किया किरकिरा

    Hindi News Entertainment Bollywood Jailer 2 Movie Review | Rajinikanth Swag & Action Vs Weak Storyline मूवी रिव्यू- ‘जेलर 2’:रजनीकांत का स्वैग बरकरार; एक्शन और सेलेब्स का मेला, कमजोर कहानी…

    इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

    Hindi News Entertainment Bollywood Imran Khan Citizenship Controversy | Akshay Kumar Adnan Sami List इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना…

    You Missed

    All Fortnitemares 2026 Collabs Coming In the October 15 Update

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 0 views
    All Fortnitemares 2026 Collabs Coming In the October 15 Update

    मूवी रिव्यू- 'जेलर 2':रजनीकांत का स्वैग बरकरार; एक्शन और सेलेब्स का मेला, कमजोर कहानी और ढीली स्क्रीनप्ले ने मजा किया किरकिरा

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 0 views
    मूवी रिव्यू- 'जेलर 2':रजनीकांत का स्वैग बरकरार; एक्शन और सेलेब्स का मेला, कमजोर कहानी और ढीली स्क्रीनप्ले ने मजा किया किरकिरा

    Canada’s Leylah Fernandez advances to third round of Wuhan Open

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 6 views
    Canada’s Leylah Fernandez advances to third round of Wuhan Open

    इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 4 views
    इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

    Texas Democrat James Talarico faces grilling from voters at town hall in tight Senate race

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 6 views
    Texas Democrat James Talarico faces grilling from voters at town hall in tight Senate race

    हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 6 views
    हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप