बुलंदशहर से शुरू हुई बाइक यात्रा पहुंची मथुरा:श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की मांग को गंगा घाट से हुई थी शुरू, श्री कृष्ण जन्मभूमि मेरी शान गीत हुआ लॉन्च

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mathura
  • Krishna Janmabhoomi Mukti Yatra From Bulandshahr Reaches Mathura; Song Launched

बुलंदशहर से शुरू हुई बाइक यात्रा पहुंची मथुरा:श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की मांग को गंगा घाट से हुई थी शुरू, श्री कृष्ण जन्मभूमि मेरी शान गीत हुआ लॉन्चमथुरा1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

यात्रा के मथुरा पहुंचने पर स्वागत किया गया - Dainik Bhaskarयात्रा के मथुरा पहुंचने पर स्वागत किया गया

श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति की मांग को लेकर बुलंदशहर स्थित श्री सिद्ध धाम रामघाट से एक बाइक यात्रा निकाली गई। मोटरसाइकिल यात्रा मथुरा पहुंचकर केडीएस इंटरनेशनल स्कूल, सलेमपुर रोड पर आयोजित सभा में परिवर्तित हो गई। सभा में संतों ने मूल गर्भगृह स्थल पर

.

श्री कृष्ण जन्मभूमि के लिए लड़ी जा रही कानूनी लड़ाई

सभा का संचालन करते हुए श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को बार-बार तोड़े जाने के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ओडिशा, झारखंड, बंगाल, बिहार तथा बुलंदशहर के जरगंवा, लोहागढ़ सहित अनेक गांवों से आए कृष्ण भक्तों का उत्साह इस बात का संकेत है कि मूल गर्भगृह स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर अवश्य बनेगा। उन्होंने कहा कि आगरा की जामा मस्जिद में लगे भगवान श्रीकृष्ण के विग्रहों को वापस मथुरा लाने के लिए भी न्यायालय में कानूनी लड़ाई लड़ी जा रही है।

महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को बार-बार तोड़े जाने के इतिहास पर प्रकाश डालामहेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को बार-बार तोड़े जाने के इतिहास पर प्रकाश डाला

2027 में निकलेगी एक और यात्रा

सिद्ध बाबा धाम के महंत संत स्वामी कांताचार्य महाराज ने कहा कि वे श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने के लिए श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के बैनर तले चल रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए यहां तक आए हैं। उन्होंने घोषणा की कि वर्ष 2027 में इससे भी बड़ी यात्रा मथुरा लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सनातन की इस आंधी को अब कोई नहीं रोक सकता।

महामंडलेश्वर अध्यात्म गुरु स्वामी कृष्णानंद महाराज ने कहा कि यहां एकत्रित सभी सनातनियों की एक ही मांग है कि मूल गर्भगृह स्थल पर भगवान का मंदिर बने। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य तभी पूरा होगा जब सभी सनातनी महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट का साथ देंगे।

साधु संतों ने कहा कि यह लक्ष्य तभी पूरा होगा जब सभी सनातनी महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट का साथ देंगेसाधु संतों ने कहा कि यह लक्ष्य तभी पूरा होगा जब सभी सनातनी महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट का साथ देंगे

श्री कृष्ण जन्मस्थान के लिए नहीं है किसी प्रमाण की आवश्यकता

सभा में मौजूद रहे संत डॉ. आदित्यानंद महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान के संबंध में अब किसी अतिरिक्त प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने विश्वभर से साक्ष्य एकत्र कर न्यायालय में प्रस्तुत किए हैं। विष्णुकांत ब्रजवासी ने हिंदू समाज से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि मंदिर निर्माण की मांग को लेकर महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा शुरू की गई लड़ाई के जल्द ही सुखद परिणाम सामने आएंगे।

हिंदुओं से एकजुट होने का संतों ने किया आह्वाहन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवा मंगलम के पीठाधीश्वर संत गोविंददानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि हर ताले को खोलने के लिए एक चाबी की आवश्यकता होती है, हथौड़े की नहीं। यदि सभी लोग अपनी तालियों को ताकत में बदल लें तो मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती तथा धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए हिंदुओं से संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को तोड़कर मूल गर्भगृह स्थल पर मस्जिद बनाए जाने के पर्याप्त प्रमाण आज उपलब्ध हैं।

हनुमान टेकरी के संत दशरथ दास जी महाराज, ब्रज सेवक संत श्री श्यामानंद जी महाराज तथा आर.बी. चौधरी ने भी सभा को संबोधित किया।

गीत हुआ लॉन्च

इससे पूर्व छावा म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर दशरथ सिंह राठौड़ एवं प्रोड्यूसर मनीषा राठौड़ ने आंदोलन को समर्पित गीत “श्री कृष्ण जन्मभूमि मेरी शान है… महेंद्र प्रताप हमें जीत दिलाएंगे” यात्रा को समर्पित किया। रिमझिम सिंह, सोनल सिंह, विशाल और रोहित उपर्व ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्म प्रोड्यूसर मोनू राजावत ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

यात्रा का हुआ स्वागत

इससे पहले न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में कृष्णापुरी पर यात्रा का स्वागत किया गया। यहां से यात्रा होली गेट पहुंची। यात्रा का कालीचरण, केला देवी मंदिर पर आर.बी. चौधरी, कंकाली पर राजन सिंह तथा भूतेश्वर पर समाजसेवी सुभाष चौधरी ने न्यास के अध्यक्ष और साधु-संतों का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर बुलंदशहर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, नरवेश भारद्वाज, विनोद चंद्र शर्मा, अशोक प्रताप सिंह एडवोकेट, राकेश बाबा, वीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र यादव, कुंवर जितेंद्र सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, वंदना शर्मा, सच्ची सिंह, दीपाली सिंह, जितेंद्र सिंह, अजय शर्मा, सन्नी ठाकुर, रमाकांत मिश्रा, ठाकुर लीला सिंह आदि उपस्थित रहे।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Weather Update | Temperature Drop & Clear Sunshine Forecast आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार…

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Aradhana Mishra Mona Prayagraj Visit | Congress Social Justice Meeting आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली…

You Missed

Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा