मेरठ में विमुक्त जाति दिवस पर सम्मेलन:प्रभारी मंत्री असीम अरुण बोले- समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Meerut Vimukt Jati Divas | Minister Aseem Arun Statement & Conference

मेरठ में विमुक्त जाति दिवस पर सम्मेलन:प्रभारी मंत्री असीम अरुण बोले- समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयासशुभम | मेरठ9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ में विमुक्त जाति दिवस के अवसर पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी मंत्री असीम अरुण की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में घुमंतू समाज के लोग शामिल हुए।

समाज के प्रतिनिधियों ने अपने अतीत के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि उन्हें ‘चोर’ का दर्जा दे दिया गया था। चोरी या डकैती की घटनाओं में अक्सर घुमंतू समाज के युवाओं को पुलिस द्वारा उठा लिया जाता था। इतना ही नहीं, उनके परिवार के सदस्यों के माथे पर भी ‘यह चोर का बेटा है’ या ‘यह चोर की बहन है’ जैसे अपमानजनक शब्द लिख दिए जाते थे।

प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्तमान सरकार में घुमंतू समाज का उत्थान हुआ है। अब उनके बच्चे बिना किसी डर के स्कूल-कॉलेज जा रहे हैं और उन्हें सरकारी नौकरियां भी मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में समाज की अनदेखी के कारण यह पिछड़ापन था, लेकिन भाजपा सरकार ने आयोग का गठन कर पिछड़े लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है।

कार्यक्रम में मेरठ के मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने समाज के उत्थान के लिए वीर बिरसा मुंडा के नाम पर एक पार्क बनाने की घोषणा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्क में बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव नगर निगम की अगली बोर्ड बैठक में पारित किया जाएगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार ने समाज के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने मेरठ में रहने वाले समाज के लोगों को अपना व्यक्तिगत नंबर देते हुए कहा कि किसी भी समस्या के लिए वे उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।

राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि विमुक्त जाति सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज के पिछड़े लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना है, जिसके लिए प्रदेश और केंद्र सरकार लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने इसे आज के कार्यक्रम में देखने को मिला एक उदाहरण बताया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    नैनीताल की झील में गिरेंगी जाह्नवी कपूर,‘पीएन-36’ की शूटिंग जारी:बोट हाउस क्लब के पास फिल्माए जा रहे सीन, 20 अक्टूबर तक रहेगी फिल्म यूनिट

    Hindi News Local Uttarakhand Nainital Janhvi Kapoor Shooting In Nainital | PN 36 Film Naini Lake Scenes नैनीताल की झील में गिरेंगी जाह्नवी कपूर,‘पीएन-36’ की शूटिंग जारी:बोट हाउस क्लब के…

    कानपुर देहात में बस की टक्कर से युवक की मौत:मेले जाते समय हुआ हादसा, परिजनों में शोक का माहौल

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur dehat Rasulabad Asulabad Road Accident | Mobile Salesman Killed After Bus Collision कानपुर देहात में बस की टक्कर से युवक की मौत:मेले जाते समय…

    You Missed

    Trump formally asserts executive privilege in legal fight over Kennedy Center’s closure

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 1 views
    Trump formally asserts executive privilege in legal fight over Kennedy Center’s closure

    नैनीताल की झील में गिरेंगी जाह्नवी कपूर,‘पीएन-36’ की शूटिंग जारी:बोट हाउस क्लब के पास फिल्माए जा रहे सीन, 20 अक्टूबर तक रहेगी फिल्म यूनिट

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 1 views
    नैनीताल की झील में गिरेंगी जाह्नवी कपूर,‘पीएन-36’ की शूटिंग जारी:बोट हाउस क्लब के पास फिल्माए जा रहे सीन, 20 अक्टूबर तक रहेगी फिल्म यूनिट

    Khloé Kardashian Already Has a Name Picked Out for Her 3rd Baby, and It Fits Right In

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 5 views
    Khloé Kardashian Already Has a Name Picked Out for Her 3rd Baby, and It Fits Right In

    कानपुर देहात में बस की टक्कर से युवक की मौत:मेले जाते समय हुआ हादसा, परिजनों में शोक का माहौल

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 5 views
    कानपुर देहात में बस की टक्कर से युवक की मौत:मेले जाते समय हुआ हादसा, परिजनों में शोक का माहौल

    This viral $30 Home Depot holiday sweater comes with over $200 worth of tools

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 5 views
    This viral  Home Depot holiday sweater comes with over 0 worth of tools

    'रामायण' का दूसरा ट्रेलर रिलीज:पहले से बेहतर दिखे VFX और कॉस्ट्यूम; रावण-इंद्र और जटायु युद्ध के सीन दिखाए

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 6 views
    'रामायण' का दूसरा ट्रेलर रिलीज:पहले से बेहतर दिखे VFX और कॉस्ट्यूम; रावण-इंद्र और जटायु युद्ध के सीन दिखाए