डायग्नोस्टिक सेंटर के कर्मचारी ने खुद को मारी गोली:गोरखपुर में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने घायल को भर्ती कराया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur Diagnostic Center Employee Suicide Attempt | Khorabar News

डायग्नोस्टिक सेंटर के कर्मचारी ने खुद को मारी गोली:गोरखपुर में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने घायल को भर्ती करायागोरखपुर27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर के खोराबार के रानीडीह स्थित वर्ड विजन डायग्नोसिस सेंटर में सोमवार को सेंटर के एक कर्मचारी के सिर में गोली लग गई। घटना की सूचना मिलते ही खोराबार पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल कर्मचारी को तत्काल कैंट क्षेत्र स्थित राजवंशी हॉस्पिटल में भर्ती कराय

.

पुलिस के अनुसार, उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। कर्मचारी ने ही खुद को गोली मारी है, पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है। गोली किस असलहे से चली है, पुलिस इसके बारे में जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि शाम 6 बजे की घटना है। पुलिस को इसकी जानकारी रात करीब 9 बजे मिली।

खुद को क्यों मारी गोली, जांच चल रही है

घायल की पहचान सिकरीगंज थाना क्षेत्र के भीटी गांव निवासी विशाल चंद पुत्र बजरंगी चंद के रूप में हुई है। उम्र करीब 25 साल का विशाल रानीडीह स्थित वर्ड विजन डायग्नोसिस सेंटर में कर्मचारी है। सोमवार को सेंटर पर मौजूदगी के दौरान उसके सिर में गोली लगने की घटना हुई। गोली चलने की आवाज और युवक के घायल होने की जानकारी मिलते ही सेंटर के अन्य कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सेंटर के कर्मचारियों ने पुलिस को प्रारंभिक जानकारी दी कि विशाल ने खुद को गोली मार ली है। हालांकि, गोली किन परिस्थितियों में चली और उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

नहीं दिया थाने पर प्रार्थना पत्र सूचना मिलने के बाद खोराबार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय सेंटर में कौन-कौन लोग मौजूद थे और गोली किस असलहे से चली। असलहे के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

घटनास्थल की परिस्थितियों और कर्मचारियों के बयानों के आधार पर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। इधर, घायल विशाल का राजवंशी हॉस्पिटल में उपचार जारी है। पुलिस के मुताबिक उसकी हालत सामान्य है। घटना के संबंध में अभी तक विशाल के परिजनों की ओर से कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है। इस संबंध में एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि जांच की जा रही है, इसके बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

'नाना पाटेकर ने अमिताभ से ₹1 ज्यादा फीस मांगी थी':'दृश्यम' एक्टर बोले- अमिताभ बच्चन को 1 करोड़ दिए, नाना ने 1 करोड़ 1 रुपया लिया

Hindi News Entertainment Bollywood Nana Patekar Amitabh Bachchan Fees Controversy | Statement Kamlesh Sawant ‘नाना पाटेकर ने अमिताभ से ₹1 ज्यादा फीस मांगी थी’:‘दृश्यम’ एक्टर बोले- अमिताभ बच्चन को 1…

14.90 करोड़ गबन में विजय जिंदल की जमानत खारिज:गाजियाबाद के वेव सिटी में दर्ज है मामला, तीन अन्य को भी राहत नहीं

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Ghaziabad Wave City Fraud Case | Vijay Jindal Bail Rejected High Court 14.90 करोड़ गबन में विजय जिंदल की जमानत खारिज:गाजियाबाद के वेव सिटी…

You Missed

Dinamo Zagreb vs Anderlecht: UEFA Europa League stats & head-to-head

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 4 views
Dinamo Zagreb vs Anderlecht: UEFA Europa League stats & head-to-head

'नाना पाटेकर ने अमिताभ से ₹1 ज्यादा फीस मांगी थी':'दृश्यम' एक्टर बोले- अमिताभ बच्चन को 1 करोड़ दिए, नाना ने 1 करोड़ 1 रुपया लिया

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 4 views
'नाना पाटेकर ने अमिताभ से ₹1 ज्यादा फीस मांगी थी':'दृश्यम' एक्टर बोले- अमिताभ बच्चन को 1 करोड़ दिए, नाना ने 1 करोड़ 1 रुपया लिया

49ers injury updates: Christian Kirk returns; Mike Evans is dealing with a new injury

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 5 views
49ers injury updates: Christian Kirk returns; Mike Evans is dealing with a new injury

14.90 करोड़ गबन में विजय जिंदल की जमानत खारिज:गाजियाबाद के वेव सिटी में दर्ज है मामला, तीन अन्य को भी राहत नहीं

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 5 views
14.90 करोड़ गबन में विजय जिंदल की जमानत खारिज:गाजियाबाद के वेव सिटी में दर्ज है मामला, तीन अन्य को भी राहत नहीं

Mohamed Salah embarrasses Hossam Hassan and the Football Association with a surprise official move | Goal.com

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 5 views
Mohamed Salah embarrasses Hossam Hassan and the Football Association with a surprise official move | Goal.com

राजपाल यादव बोले- चेक बाउंस केस की टेंशन नहीं लेता:तिहाड़ में खुद पर भी हंसता था, लोगों को हंसाता था

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 7 views
राजपाल यादव बोले- चेक बाउंस केस की टेंशन नहीं लेता:तिहाड़ में खुद पर भी हंसता था, लोगों को हंसाता था