एमी विर्क के टोरंटो शो में युवक भिड़े:लात-घूंसे चले, सिक्योरिटी गार्ड के हाथ में चोट; सिंगर ने नहीं रोका गाना

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Ammy Virk Toronto Show Controversy | Fight Breaks Out During Performance

एमी विर्क के टोरंटो शो में युवक भिड़े:लात-घूंसे चले, सिक्योरिटी गार्ड के हाथ में चोट; सिंगर ने नहीं रोका गानाजालंधर5 मिनट पहलेलेखक: जगमोहन शर्मा

  • कॉपी लिंक

एमी विर्क के कनाडा के टोरंटो शो में युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। - Dainik Bhaskarएमी विर्क के कनाडा के टोरंटो शो में युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए।

पंजाबी सिंगर-एक्टर एमी विर्क के कनाडा के टोरंटो शो में युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। स्टेज के सामने शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे चलाए। जिससे शो के वेन्यू में अफरा-तफरी मच गई।

.

हंगामा बढ़ता देख सिक्योरिटी गार्ड्स को बीच-बचाव करना पड़ा। इस दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड के हाथ में भी चोट लग गई। जिस वक्त ये झड़प हुई, एमी विर्क स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे। हंगामा सामने होने के बावजूद उन्होंने अपना गाना नहीं रोका। वह कुछ देर युवकों की तरफ देखते भी नजर आए।

एमी विर्क के शो में एंजॉय करते फैंस।एमी विर्क के शो में एंजॉय करते फैंस।

गानों के दौरान शुरू हुआ विवाद 30 अगस्त को एमी विर्क की नाइट ग्रेट कैनेडियन कैसीनो रिसॉर्ट में आयोजित की गई थी। इसी दौरान गानों के बीच दर्शकों के सामने कुछ युवक आपस में उलझ गए। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आसपास मौजूद दर्शक अपनी सीटों से उठकर घटना देखने लगे।

सिक्योरिटी ने युवक को पकड़कर बाहर निकाला हंगामा शांत कराने के लिए सिक्योरिटी गार्ड्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवकों को अलग करने की कोशिश की। इसी दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड के हाथ में चोट लग गई। सिक्योरिटी ने एक युवक को पकड़कर वेन्यू से बाहर निकाल दिया। घटना की वजह को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। हूटिंग को लेकर विवाद शुरू होने की बात कही जा रही है, जबकि एक प्रत्यक्षदर्शी ने मामूली बात या छेड़छाड़ से विवाद शुरू होने की आशंका जताई।

झड़प के बाद युवकों को बाहर निकालते सिक्योरिटी गार्डझड़प के बाद युवकों को बाहर निकालते सिक्योरिटी गार्ड

यूजर आकृति ने शेयर किया था वीडियो इंस्टाग्राम यूजर आकृति ने झड़प का वीडियो शेयर किया था, जिसे बाद में हटा दिया गया। वीडियो के साथ उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने एक युवक को पीटना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में सिक्योरिटी मौके पर पहुंची। बीच-बचाव के दौरान सिक्योरिटी कर्मचारियों को भी चोट लगी। शो अच्छा चल रहा था, लेकिन झगड़े के कारण कुछ देर के लिए माहौल खराब हो गया। आकृति ने यह भी कहा कि उन्हें विवाद की सही वजह नहीं पता और छेड़छाड़ या किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना हो सकती है।

स्टेज पर परफॉर्म करते एमी विर्क और उस पर एंजॉय करती फैन।स्टेज पर परफॉर्म करते एमी विर्क और उस पर एंजॉय करती फैन।

5 साल पहले स्टेज पर फेंकी थी ब्रा एमी विर्क के विदेशी शो से जुड़ा एक अलग वीडियो दिसंबर 2021 में भी सामने आया था। 19 दिसंबर को बर्मिंघम, UK में लाइव शो के दौरान एक महिला फैन ने स्टेज पर अपनी ब्रा फेंक दी थी। एमी ने उसे देखा और पैर से स्टेज से हटाते हुए पंजाबी में कहा था- “एह मेरे कम्म दी चीज ही नहीं” यानी ये मेरे काम की चीज नहीं है।

एमी विर्क से जुड़े 5 विवाद…

  • डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह के पक्ष में आए- जून 2026 में जब रणवीर सिंह और मेकर्स के बीच डॉन 3 को लेकर 45 करोड़ रुपए के हर्जाने का विवाद हुआ, तो एमी विर्क ने रणवीर का खुलकर बचाव किया। उन्होंने मेकर्स की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि फ्लॉप के समय ध्यान न देने वाले मेकर्स अब रणवीर के हिट होते ही पैसे मांग रहे हैं।
  • कबूल ए गाने पर मांग चुके हैं माफी- फिल्म सुफना के गाने कबूल ए के बोल में रसूल शब्द के इस्तेमाल पर मुस्लिम समुदाय ने आपत्ति जताई थी। सितंबर 2021 में विवाद बढ़ने के बाद एमी विर्क और गीतकार जानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और गाने के बोल बदल दिए।
  • किसान आंदोलन फिल्में साइन करने पर हुए ट्रोल- किसान आंदोलन के समय बॉलीवुड बैनर (जी स्टूडियोज) की फिल्मों भुज और किस्मत 2 से जुड़े रहने के कारण अगस्त 2021 में एमी विर्क को ट्रोलिंग सहनी पड़ी। लोगों ने उन पर आंदोलन का समर्थन न करने का आरोप लगाया, जिसके बाद उन्होंने सफाई दी कि ये कॉन्ट्रैक्ट पुराने थे।
  • कंगना रनोट से बहसबाजी- किसान आंदोलन के चरम पर दिसंबर 2020 में अभिनेत्री कंगना रनोट ने आंदोलनकारी बुजुर्ग महिलाओं पर विवादित ट्वीट किया था। इसके विरोध में एमी विर्क सहित कई पंजाबी कलाकारों ने कंगना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और दोनों के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बहस हुई थी।
  • सिंगर दिलप्रीत और अंबर धालीवाल के साथ विवाद – जून 2020 में पंजाबी सिंगर दिलप्रीत ढिल्लों और उनकी पत्नी अंबर धालीवाल के बीच घरेलू हिंसा और धोखाधड़ी के आरोपों का विवाद छिड़ा। एमी विर्क और गगन कोकरी ने दोनों को फिर से मिलाने की अपील वाले पोस्ट किए। लोगों ने उन्हेंअं बर का साथ न देने और घरेलू हिंसा को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। दोनों ने तुरंत माफी मांगी और कहा कि उनका इरादा गलत नहीं था, वे घरेलू हिंसा का समर्थन नहीं करते।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के बेटे:केस पहले ही खत्म हो चुका, भगवान उनका भला करे; एक्ट्रेस ने निधन पर उठाए थे सवाल

Hindi News Entertainment Bollywood Malhar Patekar Statement | Tanushree Datta Allegations Nana Patekar तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के बेटे:केस पहले ही खत्म हो चुका, भगवान उनका…

रणबीर कपूर ने कन्नड़ में की बात, फिर मांगी माफी:एक्टर यश को 'बॉस' कहकर पुकारा; 'जय श्री राम' बोलकर की स्पीच की शुरुआत

Hindi News Entertainment Bollywood Ramayana Trailer Launch Bengaluru | Ranbir Kapoor Calls Yash Boss रणबीर कपूर ने कन्नड़ में की बात, फिर मांगी माफी:एक्टर यश को ‘बॉस’ कहकर पुकारा; ‘जय…

You Missed

PlayStation Plus Game Catalog for October: Mafia: The Old Country, Horizon Forbidden West, Mycopunk and more

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 0 views
PlayStation Plus Game Catalog for October: Mafia: The Old Country, Horizon Forbidden West, Mycopunk and more

तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के बेटे:केस पहले ही खत्म हो चुका, भगवान उनका भला करे; एक्ट्रेस ने निधन पर उठाए थे सवाल

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 0 views
तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के बेटे:केस पहले ही खत्म हो चुका, भगवान उनका भला करे; एक्ट्रेस ने निधन पर उठाए थे सवाल

NA ŻYWO: Maja Chwalińska — Maria Sakkari w Wuhan. Relacja i wynik live

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 2 views
NA ŻYWO: Maja Chwalińska — Maria Sakkari w Wuhan. Relacja i wynik live

रणबीर कपूर ने कन्नड़ में की बात, फिर मांगी माफी:एक्टर यश को 'बॉस' कहकर पुकारा; 'जय श्री राम' बोलकर की स्पीच की शुरुआत

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 2 views
रणबीर कपूर ने कन्नड़ में की बात, फिर मांगी माफी:एक्टर यश को 'बॉस' कहकर पुकारा; 'जय श्री राम' बोलकर की स्पीच की शुरुआत

Sean Payton seen kissing Charissa Thompson in ‘super weird’ Amazon TNF incident – AOL

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 3 views
Sean Payton seen kissing Charissa Thompson in ‘super weird’ Amazon TNF incident – AOL

मूवी रिव्यू- नई नवेली:घर में खुशियां लाने वाली बहू को समझा डायन, रामायण काल के रावण से क्या है उसका कनेक्शन?

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 3 views
मूवी रिव्यू- नई नवेली:घर में खुशियां लाने वाली बहू को समझा डायन, रामायण काल के रावण से क्या है उसका कनेक्शन?