पं. लच्छू महाराज की स्मृति में कथक समारोह का समापन:कलाकारों ने कथक की अलग-अलग शैलियों में प्रस्तुति दी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Kathak Samaroh Lucknow | Pandit Lachhu Maharaj Smriti Naman Performance

पं. लच्छू महाराज की स्मृति में कथक समारोह का समापन:कलाकारों ने कथक की अलग-अलग शैलियों में प्रस्तुति दीलखनऊ27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी और कथक केंद्र की ओर से कथकाचार्य पं. लच्छू महाराज की स्मृति में दो दिवसीय पारंपरिक कथक समारोह ‘नमन : परंपरा कथक की’ का मंगलवार को समापन हो गया। गोमतीनगर स्थित संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह में कलाकारों ने कथक की अलग-अलग शैलियों और भावों से दर्शकों को प्रभावित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत कथक केंद्र की प्रस्तुति ‘गुरु कृपा’ से हुई। नीता जोशी के निर्देशन में कलाकारों ने सामूहिक नृत्य पेश किया। इसके बाद श्रुति शर्मा के निर्देशन में ‘कथक के रंग कृष्ण के संग’ में कृष्ण भक्ति, गोपियों की चंचलता और प्रेम के भावों को नृत्य के जरिए प्रस्तुत किया गया।

‘झूलत राधे नवल किशोर’ पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति हुईं

रजनी वर्मा के निर्देशन में ‘झूला’ प्रस्तुति में राग देस और रूपक ताल में ‘झूलत राधे नवल किशोर’ पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति हुईं । कवित्त, तिहाई, टुकड़ा, परमेलू और परन ने प्रस्तुति को खास बनाया। डॉ. रुचि खरे ने ध्रुपद अंग से प्रस्तुति शुरू की। राग मालकौंस में ‘शंकर अति प्रचंड’ के बाद ठाट, आमद, परन, गत निकास और अष्टपदी पेश की। शिष्याओं ने भी शानदार नृत्य से प्रस्तुति दी । अंत में दादरा ‘कोयलिया मत कर पुकार’ ने माहौल भावुक कर दिया।

अभिनय व लयकारी का सुंदर मेल दिखाया

इंदौर की डॉ. सुमित्रा हरमलकर ने गणेश स्तुति और रायगढ़ घराने की बंदिशों के साथ ताल नर्तन पेश किया। पुणे के डॉ. नंदकिशोर कपोते ने बिरजू महाराज की वंदना और ‘बाजे रे मुरलिया बाजे’ से अभिनय व लयकारी का सुंदर मेल दिखाया। तबला-घुंघरू जुगलबंदी को खूब सराहना मिली।

मेरठ की प्रो. डॉ. भावना ग्रोवर ने नंदकुमार अष्टक, पारंपरिक कथक और बिंदादीन महाराज की ठुमरी ‘मेरी सुनो श्याम’ प्रस्तुत की। कृष्ण महारास आधारित कवित्त और तबला-पखावज जुगलबंदी ने दर्शकों की तालियां बटोरीं। फूलों और सतरंगी छतरी से सजा परिसर भी आकर्षण का केंद्र रहा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    एनसीआरएमयू की 57वीं पीएनएम बैठक:सेवानिवृत्ति पर महेश चंद्र सम्मानित, परिसर में लगाए पौधे

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra NCRMU 57th PNM Agra Meeting | Mahesh Chandra Honoured On Retirement एनसीआरएमयू की 57वीं पीएनएम बैठक:सेवानिवृत्ति पर महेश चंद्र सम्मानित, परिसर में लगाए पौधेआगरा2…

    सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे, बोले- वह ‘असली मॉन्स्टर’ हैं, हम सब के बाप में है दम

    Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Salim Khan Photos; Cowboy Hats | Bollywood News सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे, बोले- वह ‘असली…

    You Missed

    Draymond Green Points to Fan Bias Toward LeBron James, Stephen Curry in NBA Finals

    • By dp
    • October 17, 2026
    • 3 views
    Draymond Green Points to Fan Bias Toward LeBron James, Stephen Curry in NBA Finals

    एनसीआरएमयू की 57वीं पीएनएम बैठक:सेवानिवृत्ति पर महेश चंद्र सम्मानित, परिसर में लगाए पौधे

    • By dp
    • October 17, 2026
    • 3 views
    एनसीआरएमयू की 57वीं पीएनएम बैठक:सेवानिवृत्ति पर महेश चंद्र सम्मानित, परिसर में लगाए पौधे

    TJ Hughes to open new store before Christmas and recruit 15 staff

    • By dp
    • October 17, 2026
    • 4 views
    TJ Hughes to open new store before Christmas and recruit 15 staff

    सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे, बोले- वह ‘असली मॉन्स्टर’ हैं, हम सब के बाप में है दम

    • By dp
    • October 17, 2026
    • 4 views
    सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे, बोले- वह ‘असली मॉन्स्टर’ हैं, हम सब के बाप में है दम

    Tatum Paxley Credits Suzu Suzuki For Inspiring ‘Cemetery Drive’

    • By dp
    • October 17, 2026
    • 7 views
    Tatum Paxley Credits Suzu Suzuki For Inspiring ‘Cemetery Drive’

    सलमान खान के लिए लड़की ढूंढने पर अर्जुन बिजलानी बोले:मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है; बताए सिंगल रहने के फायदे

    • By dp
    • October 17, 2026
    • 7 views
    सलमान खान के लिए लड़की ढूंढने पर अर्जुन बिजलानी बोले:मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है; बताए सिंगल रहने के फायदे