- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Varanasi
- BHU Deputy Registrar A Velu FIR | Wife Alleges Mental Harassment
BHU उप कुलसचिव ए. वेलू पर FIR:पत्नी ने नर्सिंग अफसर से संबंध व मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोपवाराणसी3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बीएचयू के उप कुलसचिव (शिक्षण) ए. वेलू के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा उनके पत्नी के शिकायत पर दर्ज कर लिया गया है। महिला ने शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि एक महिला नर्सिंग अधिकारी द्वारा बार-बार किए गए संवाद और हस्तक्षेप के कारण हमारे पारिवारिक जीवन
.
महिला का कहना है कि वह वाराणसी में नई है और स्थानीय भाषा एवं परिस्थितियों से पूरी तरह परिचित नहीं हैं। साथ ही वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी जूझ रही हैं, जबकि उनके बच्चे भी इस स्थिति से मानसिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं।
यह BHU उप कुलसचिव शिक्षण ए.वेलू है,जिनपर इनकी पत्नी ने FIR कराया है।
घर पहुंचने पर मारपीट का आरोप
शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि करीब एक सप्ताह पहले उन्हें जानकारी मिली कि उनके पति महिला नर्सिंग अधिकारी के घर पर हैं। इस पर वह वहां पहुंचीं। आरोप है कि वहां उनके पति ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, जब उन्होंने इस मामले को खत्म कराने के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी से दोनों को बुलाकर समझाने का अनुरोध किया तो इसके बाद उनके पति और महिला नर्सिंग अधिकारी दोनों उनसे नाराज हो गए और उन्हें मानसिक व मनोवैज्ञानिक रूप से परेशान करने लगे।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
लंका थानाप्रभारी राजकुमार ने कहा – महिला द्वारा दिए गए साक्ष्य और शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उप निरीक्षक बिन्नी रानी गोंड को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link



/https://i.s3.glbimg.com/v1/AUTH_bc8228b6673f488aa253bbcb03c80ec5/internal_photos/bs/2026/f/W/jdUlFkSN6Ev3oRRYYarw/saveclip.app-780322600-18138611329588295-8172312828170347138-n-1-.jpg?ssl=1)
