देवर के साथ मिलकर पति को मार डाला:भाई ने गला दबाया, पत्नी ने पैर पकड़े; सुसाइड दिखाने के लिए शव लटकाया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bulandshahar
  • Bulandshahr Murder Case | Wife And Brother in Law Arrested For Killing

देवर के साथ मिलकर पति को मार डाला:भाई ने गला दबाया, पत्नी ने पैर पकड़े; सुसाइड दिखाने के लिए शव लटकायाप्रदुमन कौशिक | बुलंदशहर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुलंदशहर में देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को फंदे से लटकाकर हत्या दिखाने की कोशिश की। 31 अगस्त को हुए हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के बाद बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। देवर ने गला दबाया था और पत्नी ने पति के पैर पकड़े थे। पत्नी के अफेयर के बारे में पति को पता चल गया था। पत्नी को ये भी लगता था कि पति के मरने के बाद पति की प्रॉपर्टी उसे मिलेगी। जिसे वह अपने देवर के साथ बांटे लेगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने पति की हत्या करने वाली पत्नी और उसके देवर को गिरफ्तार किया। दोनों में अफेयर चल रहा था।पुलिस ने पति की हत्या करने वाली पत्नी और उसके देवर को गिरफ्तार किया। दोनों में अफेयर चल रहा था।

पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ था केस

खेतलपुर भांसोली निवासी सुमित कुमार (26) स्प्रिंग बनाने का कारखाना चलाता था। स्प्रिंग बनाकर दुकानों पर सप्लाई करता था। 1 सितंबर को फंदे से शव लटका मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। सुमित के पिता किशनपाल सिंह को बेटी की हत्या का शक था।

किशनपाल ने 2 सितंबर को कोतवाली देहात में शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया था कि 31 अगस्त को उनकी बहू काजल (24) ने किसी के साथ मिलकर उनके बेटे सुमित कुमार की हत्या कर दी है। हत्या को सुसाइड दिखाने के लिए शव को रस्सी से बांधकर छत के कुंडे से लटका दिया।

पूछताछ में देवर का नाम सामने आया

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सुमित की पत्नी काजल को हिरासत में लिया। सख्ती करने पर काजल ने हत्या की बात कबूल कर ली। साजिश में सुमित के छोटे भाई उमेश (21) का नाम सामने आया। 2 सितंबर को पुलिस ने उमेश को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

यह आरोपी उमेश है। इसने अपनी भाभी के साथ मिलकर भाई की हत्या कर दी।यह आरोपी उमेश है। इसने अपनी भाभी के साथ मिलकर भाई की हत्या कर दी।

अफेयर और प्रॉपर्टी बनी हत्या की वजह

पुलिस के मुताबिक, काजल और उमेश के बीच अफेयर चल रहा था। इसकी भनक काजल के पति सुमित को लग गई थी। इसी के बाद काजल ने पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।काजल पति सुमित की हत्या कर उसकी प्रॉपर्टी पर कब्जा करना चाहती थी।

20 बीघा जमीन, घर और कारखाना था

परिवार में बंटवार नहीं हुआ था। ससुर के पास करीब 20 बीघा जमीन, गांव में एक घर और 200 गज में स्प्रिंग बनाने का कारखाना था। काजल के प्लान में उसका प्रेमी और सुमित का भाई उमेश भी शामिल था। सुमित की प्रॉपर्टी में उसे भी हिस्सा मिलने वाला था।

काजल ने देवर के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी।काजल ने देवर के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी।

सोते समय पति का गला दबाकर मार डाला

31 अगस्त की रात को काजल और उमेश ने सोते समय गला दबाकर सुमित की हत्या कर दी। इस दौरान उमेश ने भाई सुमित का गला दबाया। पत्नी काजल उसका पैर पकड़े थी। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए दोनों ने सुमित के शव को रस्सी से बांधकर छत के कुंडे से लटका दिया।

घर में ऐसा माहौल बनाया, जैसे सुमित ने सुसाइड किया है, लेकिन सुमित के ससुर को अपने बहू पर शक था। इस कारण उन्होंने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी काजल और उमेश को जेल भेज दिया है।

————————————–

ये खबर भी पढ़िए…

11 को आकृति गिरफ्तार, 13 अप्रैल को हिंसा कैसे भड़काई:नोएडा प्रोटेस्ट केस; वकील बोले- पुलिस खाली हाथ, 1 करोड़ ट्रांजेक्शन के सबूत नहीं दिए

13 अप्रैल, 2026 को यूपी के नोएडा में मजदूरों का हिंसक प्रदर्शन हुआ। इस केस में लखनऊ के जर्नलिस्ट सत्यम वर्मा और नोएडा से एक्टिविस्ट आकृति चौधरी पर NSA लगाया गया है। इन पर सोशल मीडिया पर मजदूरों को भड़काने और विदेशी फंडिंग जैसे आरोप लगाए गए हैं।

हालांकि, यूपी पुलिस ने इस पूरे मामले में जो कहानी बताई है, उसमें कई कमियां भी नजर आ रही हैं। पढ़ें पूरी खबर

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    रोहाई मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन:400 वर्ष पुरानी हनुमान जी की प्रतिमा, प्रतिदिन होती है भजन संध्या

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Rohai Temple: 400 Year Old Hanuman Statue Bhajan Sandhya Update रोहाई मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन:400 वर्ष पुरानी प्रतिमा, महंत बोले- प्रतिदिन…

    'हनुमान अंश' ने 26वें दिन कमाए 8.50 करोड़:2 करोड़ में बनी फिल्म ने 500-1000 करोड़ की टॉक्सिक को किया पीछे; जानिए क्या है वजह

    Hindi News Entertainment Bollywood Hanuman Ansh Box Office Collection | Beats Yash Toxic Movie Record ‘हनुमान अंश’ ने 26वें दिन कमाए 8.50 करोड़:2 करोड़ में बनी फिल्म ने 500-1000 करोड़…

    You Missed

    Dolly Parton’s Walk of Fame star vandalized; repairs underway

    • By dp
    • September 2, 2026
    • 2 views
    Dolly Parton’s Walk of Fame star vandalized; repairs underway

    रोहाई मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन:400 वर्ष पुरानी हनुमान जी की प्रतिमा, प्रतिदिन होती है भजन संध्या

    • By dp
    • September 2, 2026
    • 2 views
    रोहाई मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन:400 वर्ष पुरानी हनुमान जी की प्रतिमा, प्रतिदिन होती है भजन संध्या

    Gavin Baker: AI data centers are probably ‘the best thing that has happened to working-class Americans’

    • By dp
    • September 2, 2026
    • 2 views
    Gavin Baker: AI data centers are probably ‘the best thing that has happened to working-class Americans’

    देवर के साथ मिलकर पति को मार डाला:भाई ने गला दबाया, पत्नी ने पैर पकड़े; सुसाइड दिखाने के लिए शव लटकाया

    • By dp
    • September 2, 2026
    • 4 views
    देवर के साथ मिलकर पति को मार डाला:भाई ने गला दबाया, पत्नी ने पैर पकड़े; सुसाइड दिखाने के लिए शव लटकाया

    Former Bondi Rescue star Matt Dee dies

    • By dp
    • September 2, 2026
    • 5 views
    Former Bondi Rescue star Matt Dee dies

    'हनुमान अंश' ने 26वें दिन कमाए 8.50 करोड़:2 करोड़ में बनी फिल्म ने 500-1000 करोड़ की टॉक्सिक को किया पीछे; जानिए क्या है वजह

    • By dp
    • September 2, 2026
    • 5 views
    'हनुमान अंश' ने 26वें दिन कमाए 8.50 करोड़:2 करोड़ में बनी फिल्म ने 500-1000 करोड़ की टॉक्सिक को किया पीछे; जानिए क्या है वजह