पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने नदी में लगाई छलांग:दो घंटे तलाश के बाद भी नहीं मिला, गोताखोर और पीएसी फ्लड टीम जुटी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sitapur
  • Sitapur Youth Jumps Into Sarayan River | Rescue Operation Underway

पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने नदी में लगाई छलांग:दो घंटे तलाश के बाद भी नहीं मिला, गोताखोर और पीएसी फ्लड टीम जुटीअभिषेक सिंह | सीतापुर25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीतापुर में शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 6 बजे पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने सरायन नदी पर बने पुल से छलांग लगा दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और पीएसी की फ्लड टीम की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू कराई। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।

पत्नी और साले से विवाद के बाद घर से निकला

मोहल्ला मछली मंडी निवासी 45 वर्षीय दिनेश पुत्र रामकिशन बुधवार शाम घर पर था। बताया जा रहा है कि शाम करीब 6 बजे किसी बात को लेकर उसका पत्नी और पत्नी के भाई से विवाद हो गया। विवाद के बाद दिनेश घर से निकल गया। कुछ देर बाद वह घर के पास ही सरायन नदी के पुल पर पहुंच गया।

पुल से नदी में लगाई छलांग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दिनेश ने अचानक पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण उसका पता नहीं चल सका। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

गोताखोरों और पीएसी फ्लड टीम ने चलाया रेस्क्यू

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों को बुलाया। इसके साथ ही पीएसी की फ्लड टीम को भी तलाश अभियान में लगाया गया। गोताखोरों और फ्लड टीम ने नदी में आसपास के क्षेत्र में काफी दूर तक खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक दिनेश का कोई सुराग नहीं मिला।

घटना के बाद दिनेश की पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग नदी किनारे मौजूद रहकर उसके सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास भी जानकारी जुटाई है। फिलहाल युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पारिवारिक विवाद के कारणों की जानकारी जुटा रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    घाघरा का बढ़ा जलस्तर, हेतमापुर में कटान से ग्रामीणों दहशत:DM ने बाढ़-कटान का लिया जायजा, बोले- 24 घंटे अलर्ट रहें अधिकारी; किसानों को मिलेगा मुआवजा

    Hindi News Local Uttar pradesh Barabanki Barabanki Flood Update | DM Ishan Pratap Singh Visits Hetmapur घाघरा का बढ़ा जलस्तर, हेतमापुर में कटान से ग्रामीणों दहशत:DM ने बाढ़-कटान का लिया…

    ‘विक्टिम कार्ड खेलना है तो वो इसके लिए स्वतंत्र हैं’:पत्नी अपरा मेहता को बदसूरत कहने के आरोप पर दर्शन जरीवाला ने दी सफाई

    Hindi News Entertainment Bollywood Darshan Jariwala Statement On Wife Apra Mehta Controversy | Separation ‘विक्टिम कार्ड खेलना है तो वो इसके लिए स्वतंत्र हैं’:पत्नी अपरा मेहता को बदसूरत कहने के…

    You Missed

    Stocks rise for first time in four sessions as Treasury yields take breather: Live updates

    • By dp
    • September 2, 2026
    • 0 views
    Stocks rise for first time in four sessions as Treasury yields take breather: Live updates

    घाघरा का बढ़ा जलस्तर, हेतमापुर में कटान से ग्रामीणों दहशत:DM ने बाढ़-कटान का लिया जायजा, बोले- 24 घंटे अलर्ट रहें अधिकारी; किसानों को मिलेगा मुआवजा

    • By dp
    • September 2, 2026
    • 0 views
    घाघरा का बढ़ा जलस्तर, हेतमापुर में कटान से ग्रामीणों दहशत:DM ने बाढ़-कटान का लिया जायजा, बोले- 24 घंटे अलर्ट रहें अधिकारी; किसानों को मिलेगा मुआवजा

    Waynesboro police managing emergency situation at elementary school

    • By dp
    • September 2, 2026
    • 3 views
    Waynesboro police managing emergency situation at elementary school

    पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने नदी में लगाई छलांग:दो घंटे तलाश के बाद भी नहीं मिला, गोताखोर और पीएसी फ्लड टीम जुटी

    • By dp
    • September 2, 2026
    • 4 views
    पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने नदी में लगाई छलांग:दो घंटे तलाश के बाद भी नहीं मिला, गोताखोर और पीएसी फ्लड टीम जुटी

    Stock Market Today: Dow Rises On Surprise Jobs Data; AI Name Credo Dives On Earnings Report (Live Coverage)

    • By dp
    • September 2, 2026
    • 5 views