अबूधाबी से लखनऊ आ रही फ्लाइट में सिगरेट जलाई:धुआं उठते ही क्रू मेंबर ने टोका, अमौसी एयरपोर्ट पहुंचते ही CISF ने हिरासत में लिया,माफीनामा लिखवाकर छोड़ा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Passenger Smokes In Flight From Abu Dhabi To Lucknow | CISF Detained

अबूधाबी से लखनऊ आ रही फ्लाइट में सिगरेट जलाई:धुआं उठते ही क्रू मेंबर ने टोका, अमौसी एयरपोर्ट पहुंचते ही CISF ने हिरासत में लिया,माफीनामा लिखवाकर छोड़ालखनऊ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अबूधाबी से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री ने विमान के अंदर ही सिगरेट जला ली। सिगरेट जलते ही धुआं उठने पर महिला क्रू मेंबर की नजर यात्री पर पड़ गई। उसने तत्काल यात्री को टोका, जिसके बाद उसने सिगरेट बुझा दी

.

सीट पर बैठे-बैठे जलाई सिगरेट

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के सिरवान निवासी अब्दुल अजीज अबूधाबी में मजदूरी करते हैं। वह मंगलवार रात 1:25 बजे अबूधाबी से इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-1416 से लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। बुधवार सुबह करीब 8:25 बजे विमान अमौसी एयरपोर्ट पहुंचा।

बताया गया कि सफर के दौरान अब्दुल ने अपने पास छिपाकर रखे लाइटर से सीट पर बैठे-बैठे सिगरेट जला ली। कुछ ही देर में विमान के भीतर धुआं फैलने लगा। इसे देखकर महिला क्रू मेंबर ने यात्री को सिगरेट बुझाने के लिए कहा। यात्री ने तत्काल सिगरेट बुझा दी।

एयरपोर्ट पहुंचते ही CISF ने लिया हिरासत में

विमान के लखनऊ पहुंचने के बाद इंडिगो कर्मचारियों ने घटना की जानकारी CISF को दी। इसके बाद सुरक्षा बल ने यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में उसे सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

इंडिगो के सिक्योरिटी इंचार्ज आदित्य शर्मा की ओर से यात्री के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई।

पूछताछ में गलती मानी, माफीनामा लिखवाकर छोड़ा

सरोजनीनगर थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति के मुताबिक, पूछताछ में यात्री ने विमान में सिगरेट जलाने की बात स्वीकार की। उसका कहना था कि उसने सिगरेट जलाई जरूर थी, लेकिन उसे पी नहीं थी।

पुलिस के अनुसार यात्री से माफीनामा लिखवाया गया और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे छोड़ दिया गया।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

अभिनेत्री कंगना के ‘गटर जनरेशन’ वाले बयान पर सुनवाई आज:जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वालों के लिए टिप्पणी की थी, आगरा कोर्ट में वाद दर्ज है

Hindi News Local Uttar pradesh Agra Kangana Ranaut Controversy | Agra Court Hearing Over Jantar Mantar Remark अभिनेत्री कंगना के ‘गटर जनरेशन’ वाले बयान पर सुनवाई आज:जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने…

मुरादाबाद में ईंट से सिर कूचकर फैक्ट्री कर्मी की हत्या:शराब की दुकान के पास सोया था फर्म कर्मी,3 युवकों ने नृशंसता से मारा

Hindi News Local Uttar pradesh Moradabad Moradabad Factory Worker Murder Case | CCTV Footage Evidence मुरादाबाद में ईंट से सिर कूचकर फैक्ट्री कर्मी की हत्या:शराब की दुकान के पास सोया…

You Missed

Good Good’s CEO and president are out after ad debacle: Read the memo

  • By dp
  • September 3, 2026
  • 1 views
Good Good’s CEO and president are out after ad debacle: Read the memo

अभिनेत्री कंगना के ‘गटर जनरेशन’ वाले बयान पर सुनवाई आज:जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वालों के लिए टिप्पणी की थी, आगरा कोर्ट में वाद दर्ज है

  • By dp
  • September 3, 2026
  • 1 views
अभिनेत्री कंगना के ‘गटर जनरेशन’ वाले बयान पर सुनवाई आज:जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वालों के लिए टिप्पणी की थी, आगरा कोर्ट में वाद दर्ज है

US Open 2026: Venus and Serena Williams learn first-round opponents in Grand Slam doubles return – how to watch live

  • By dp
  • September 3, 2026
  • 2 views
US Open 2026: Venus and Serena Williams learn first-round opponents in Grand Slam doubles return – how to watch live

अबूधाबी से लखनऊ आ रही फ्लाइट में सिगरेट जलाई:धुआं उठते ही क्रू मेंबर ने टोका, अमौसी एयरपोर्ट पहुंचते ही CISF ने हिरासत में लिया,माफीनामा लिखवाकर छोड़ा

  • By dp
  • September 3, 2026
  • 4 views
अबूधाबी से लखनऊ आ रही फ्लाइट में सिगरेट जलाई:धुआं उठते ही क्रू मेंबर ने टोका, अमौसी एयरपोर्ट पहुंचते ही CISF ने हिरासत में लिया,माफीनामा लिखवाकर छोड़ा

Joe Rogan stunned by Conor McGregor’s career decision

  • By dp
  • September 3, 2026
  • 5 views