फर्जी अस्पतालों पर कार्रवाई की मांग:हिंदू संगठन के लोग भाकियू अध्यक्ष से मिले, DM से फोन पर हुई बात

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Muzaffarnagar
  • Muzaffarnagar: Hindu Org Meets Naresh Tikait Over Fake Hospitals Action

फर्जी अस्पतालों पर कार्रवाई की मांग:हिंदू संगठन के लोग भाकियू अध्यक्ष से मिले, DM से फोन पर हुई बातवरुण कुमार शर्मा | मुजफ्फरनगर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरनगर मे फर्जी अस्पतालों और अवैध चिकित्सा केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सिसौली पहुंचे।उन्होंने भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से मुलाकात कर फर्जी अस्पतालों और उनके खिलाफ चल रही कार्रवाई का मामला सामने रखा।

कार्रवाई प्रभावित करने की सिफारिश का आरोप

हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ अस्पतालों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई को प्रभावित करने के लिए किसान संगठनों से जुड़े कुछ लोगों की ओर से कथित तौर पर सिफारिश किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। संगठनों ने कहा कि अस्पतालों के संचालन में नियमों और निर्धारित मानकों का पालन जरूरी है और कार्रवाई किसी भी दबाव में नहीं रुकनी चाहिए।

नरेश टिकैत ने DM से फोन पर की बात

मामले को गंभीरता से लेते हुए चौधरी नरेश टिकैत ने डीएम उमेश मिश्रा से फोन पर बातचीत की। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, नरेश टिकैत ने जिलाधिकारी से कहा कि नियमों के विपरीत संचालित फर्जी अस्पतालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की गलत सिफारिश को स्वीकार न करने की बात कही गई।

अस्पतालों की व्यापक जांच की मांग

हिंदू संगठनों ने कहा कि मामला सीधे लोगों के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ा है। इसलिए जिले में संचालित अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों की व्यापक जांच कराई जानी चाहिए। संगठनों का कहना है कि जो अस्पताल निर्धारित नियमों और मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ बिना किसी दबाव के कार्रवाई होनी चाहिए।

लगातार शिकायतों के बाद चर्चा में मामला

मुजफ्फरनगर में हाल के दिनों में निजी अस्पतालों को लेकर शिकायतें और प्रशासनिक कार्रवाई सामने आने के बाद यह मुद्दा चर्चा में है। अब हिंदू संगठनों के सिसौली पहुंचकर नरेश टिकैत से मुलाकात करने और उनके द्वारा जिलाधिकारी से फोन पर बातचीत किए जाने के बाद मामला राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी चर्चा में आ गया है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सलमान खान ने कैफे को दी चेतावनी:बोले- हाइजीन मेंटेन रखना, वरना उनको भेज दूंगा; क्या तुकाराम मुंढे की ओर किया इशारा

    Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Warning To Bandra Cafe Owner | Mumbai Cafe Viral Video सलमान खान ने कैफे को दी चेतावनी:बोले- हाइजीन मेंटेन रखना, वरना उनको भेज दूंगा;…

    100 कंटेस्टेंट, बिना दर्शकों का एरिना और दिमागी खेल:ऐसा है अनिल कपूर के ‘इंडिया के टॉप 1%’ का सेट

    Hindi News Entertainment Bollywood Anil Kapoor India Top 1% Show | Mumbai Set Design & Quiz Rules भास्कर एक्सक्लूसिव100 कंटेस्टेंट, बिना दर्शकों का एरिना और दिमागी खेल:ऐसा है अनिल कपूर…

    You Missed

    Meghan Markle Accused of Staging ‘PR Stunt’ With Acting Comeback — Source

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 0 views
    Meghan Markle Accused of Staging ‘PR Stunt’ With Acting Comeback — Source

    सलमान खान ने कैफे को दी चेतावनी:बोले- हाइजीन मेंटेन रखना, वरना उनको भेज दूंगा; क्या तुकाराम मुंढे की ओर किया इशारा

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 0 views
    सलमान खान ने कैफे को दी चेतावनी:बोले- हाइजीन मेंटेन रखना, वरना उनको भेज दूंगा; क्या तुकाराम मुंढे की ओर किया इशारा

    Watch: Queen Elizabeth II sculpture unveiled in Romsey

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 3 views
    Watch: Queen Elizabeth II sculpture unveiled in Romsey

    100 कंटेस्टेंट, बिना दर्शकों का एरिना और दिमागी खेल:ऐसा है अनिल कपूर के ‘इंडिया के टॉप 1%’ का सेट

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 3 views
    100 कंटेस्टेंट, बिना दर्शकों का एरिना और दिमागी खेल:ऐसा है अनिल कपूर के ‘इंडिया के टॉप 1%’ का सेट

    Column | I’m an oncologist. Every man should know this about prostate cancer.

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 4 views
    Column | I’m an oncologist. Every man should know this about prostate cancer.

    मारपीट-फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों के 9 गिरफ्तार:मामूली कहासुनी के बाद विवाद, एक युवक को छर्रा लगा; तमंचा-कारतूस बरामद

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 4 views
    मारपीट-फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों के 9 गिरफ्तार:मामूली कहासुनी के बाद विवाद, एक युवक को छर्रा लगा; तमंचा-कारतूस बरामद