हापुड़ की फोम फैक्ट्री में लगी आग, 3 लोग झुलसे:4 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Hapud
  • Hapur Foam Factory Fire | Workers Injured In Dhaulana Industrial Area

हापुड़ की फोम फैक्ट्री में लगी आग, 3 लोग झुलसे:4 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालादानिश,हापुड़।1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हापुड़ के धौलाना इलाके में स्थित सुख स्टील प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में गुरुवार शाम अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में ईपीई पैकेजिंग फोम बनाया और स्टोर किया जाता है। आग शेड नंबर-3 में लगी, जहां बड़ी मात्रा में फोम रखा हुआ था। आग की लपटें उठती देख फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीन कर्मचारी झुलस गए।

चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 4:14 बजे फैक्ट्री के शेड नंबर-3 में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पिलखुवा दमकल केंद्र से दो और हापुड़ से दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। सीएफओ अजय शर्मा के नेतृत्व में दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

दमकलकर्मियों ने आग को चारों तरफ से घेरकर कड़ी मशक्कत के बाद उस पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से फैक्ट्री के बाकी सात शेड और परिसर में रखा अन्य सामान आग की चपेट में आने से बच गया।

कर्मचारियों की तलाश में चलाया सर्च ऑपरेशन

आग के दौरान किसी कर्मचारी के शेड के अंदर फंसे होने की आशंका को देखते हुए दमकल विभाग ने सर्च एंड रेस्क्यू टीम बनाई। टीम ने शेड और आसपास के स्थानों में आवाज लगाकर जांच की और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

तीन कर्मचारियों के पैर झुलसे

हादसे में तीन कर्मचारी आग की तेज लपटों की चपेट में आकर झुलस गए। झुलसने वालों में बहादुरगढ़ निवासी नफीस (40), धौलाना निवासी जाबिर (48) और कपूरपुर निवासी अब्दुल्ला (32) शामिल हैं। तीनों के पैर झुलसे हैं और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत सामान्य बताई गई है।

सीएफओ अजय शर्मा ने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सलमान खान ने कैफे को दी चेतावनी:बोले- हाइजीन मेंटेन रखना, वरना उनको भेज दूंगा; क्या तुकाराम मुंढे की ओर किया इशारा

    Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Warning To Bandra Cafe Owner | Mumbai Cafe Viral Video सलमान खान ने कैफे को दी चेतावनी:बोले- हाइजीन मेंटेन रखना, वरना उनको भेज दूंगा;…

    100 कंटेस्टेंट, बिना दर्शकों का एरिना और दिमागी खेल:ऐसा है अनिल कपूर के ‘इंडिया के टॉप 1%’ का सेट

    Hindi News Entertainment Bollywood Anil Kapoor India Top 1% Show | Mumbai Set Design & Quiz Rules भास्कर एक्सक्लूसिव100 कंटेस्टेंट, बिना दर्शकों का एरिना और दिमागी खेल:ऐसा है अनिल कपूर…

    You Missed

    Meghan Markle Accused of Staging ‘PR Stunt’ With Acting Comeback — Source

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 1 views
    Meghan Markle Accused of Staging ‘PR Stunt’ With Acting Comeback — Source

    सलमान खान ने कैफे को दी चेतावनी:बोले- हाइजीन मेंटेन रखना, वरना उनको भेज दूंगा; क्या तुकाराम मुंढे की ओर किया इशारा

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 1 views
    सलमान खान ने कैफे को दी चेतावनी:बोले- हाइजीन मेंटेन रखना, वरना उनको भेज दूंगा; क्या तुकाराम मुंढे की ओर किया इशारा

    Watch: Queen Elizabeth II sculpture unveiled in Romsey

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 3 views
    Watch: Queen Elizabeth II sculpture unveiled in Romsey

    100 कंटेस्टेंट, बिना दर्शकों का एरिना और दिमागी खेल:ऐसा है अनिल कपूर के ‘इंडिया के टॉप 1%’ का सेट

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 4 views
    100 कंटेस्टेंट, बिना दर्शकों का एरिना और दिमागी खेल:ऐसा है अनिल कपूर के ‘इंडिया के टॉप 1%’ का सेट

    Column | I’m an oncologist. Every man should know this about prostate cancer.

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 5 views
    Column | I’m an oncologist. Every man should know this about prostate cancer.

    मारपीट-फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों के 9 गिरफ्तार:मामूली कहासुनी के बाद विवाद, एक युवक को छर्रा लगा; तमंचा-कारतूस बरामद

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 4 views
    मारपीट-फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों के 9 गिरफ्तार:मामूली कहासुनी के बाद विवाद, एक युवक को छर्रा लगा; तमंचा-कारतूस बरामद