'मैं वहां लगभग मर ही गया था':जेल में रहे विक्रम भट्ट ने सुनाई आपबीती, बोले-मुझे नहीं पता कि वहां की राजनीति क्या थी

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Vikram Bhatt Jail Statement | Fraud Case Bollywood Producer

‘मैं वहां लगभग मर ही गया था’:जेल में रहे विक्रम भट्ट ने सुनाई आपबीती, बोले-मुझे नहीं पता कि वहां की राजनीति क्या थी15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को 7 दिसंबर 2025 को राजस्थान पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया था। - Dainik Bhaskarविक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को 7 दिसंबर 2025 को राजस्थान पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया था।

फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने हाल ही में कथित धोखाधड़ी के आरोप में उदयपुर जेल में बिताए 70 दिनों का अनुभव शेयर किया।

विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी पर 30 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में भट्ट ने कहा कि जेल में उनका समय बहुत मुश्किल था, लेकिन वहां उन्हें अपने साथी कैदियों से उम्मीद से ज्यादा सपोर्ट मिला।

उन्होंने बताया कि वह 60 से 80 कैदियों के साथ एक बैरक में रहते थे। उनके अनुसार, साथी कैदी उनका खास ध्यान रखते थे, उनके लिए खाना लाते थे और कपड़ों की देखभाल करते थे।

भट्ट ने कहा कि कैदी उन्हें ‘भीष्म पितामह’ कहकर बुलाते थे और रात में उनसे डरावनी कहानियां सुनाने की मांग करते थे।

विक्रम भट्ट ने राज, 1920, हॉन्टेड 3डी, राज 3 जैसी कई फिल्में बनाई हैं।विक्रम भट्ट ने राज, 1920, हॉन्टेड 3डी, राज 3 जैसी कई फिल्में बनाई हैं।

जेल में भट्ट को पीलिया हो गया था

भट्ट ने बताया कि जेल के दौरान उनकी तबीयत और बिगड़ गई तथा उन्हें पीलिया हो गया। उन्होंने कहा, “मैं वहां लगभग मर ही गया था। अब मुझे नहीं पता कि वहां की राजनीति क्या थी, क्योंकि मेरे साथ तो लोग अच्छे थे, लेकिन मैं एक ऑटोइम्यून बीमारी, एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस से पीड़ित हूं। इसकी वजह से मेरे जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द रहता है।”

फिल्ममेकर ने आगे कहा कि दिसंबर-जनवरी का महीना था और बहुत ठंड पड़ रही थी। मैं जिस करवट सोता, उसी तरफ की हिप बोन में दर्द होने लगता। दूसरी करवट लेता तो वहां दर्द शुरू हो जाता। इसी दौरान मुझे पीलिया भी हो गया।

विक्रम ने अस्पताल ले जाने में देरी का दावा किया

भट्ट ने दावा किया कि तेज बुखार और कमजोरी के बावजूद उन्हें अस्पताल ले जाने में देरी हुई। उन्होंने कहा कि बैरक के साथी कैदी उन्हें अपने कंबल ओढ़ाकर मदद करते थे, जबकि वे लगातार अस्पताल भेजे जाने की मांग कर रहे थे।

रिहाई के बाद उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों के फोन आए। भट्ट ने बताया कि मिथुन चक्रवर्ती और संजय दत्त ने उनका हालचाल पूछा। उन्होंने कहा कि संजय दत्त का फोन उनके लिए खास था क्योंकि उन्होंने कभी साथ काम नहीं किया था।

जब उनसे पूछा गया कि क्या अक्षय कुमार ने भी संपर्क किया, तो उन्होंने कहा कि अक्षय उनके दोस्त नहीं हैं, इसलिए ऐसी उम्मीद नहीं थी।

भट्ट ने अपने बचपन के दोस्त अजय देवगन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अजय का फोन आना नैचुरल था क्योंकि दोनों का रिश्ता सालों का पुराना है। भट्ट के अनुसार, हर रिश्ते का नेचर अलग होता है और सभी से समान अपेक्षा रखना उचित नहीं है।

विक्रम भट्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

जेल से बाहर आए विक्रम भट्ट, बोले-सत्य पराजित नहीं होगा:अंदर एक दोस्त बना, मुझे मेवाड़ की मिट्टी की तासीर के बारे में बताया

बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्‌ट 19 फरवरी 2026 को 2 महीने 11 दिन बाद उदयपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए गए थे। जेल से निकलते ही उन्होंने सबसे पहले कैंपस में स्थित भगवान शिव के दर्शन किए। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • ‘मैंने नाना पाटेकर को सच में थप्पड़ जड़ दिया था’: एक्ट्रेस मधु शाह ने सुनाया फिल्म यशवंत की शूटिंग का किस्सा

    एक्ट्रेस मधु शाह ने सुनाया फिल्म यशवंत की शूटिंग का किस्सा|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:49Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • डेढ़ लाख गंवाने के बाद भी नहीं टूटा हौसला: फर्जी वादों और इंडस्ट्री के धोखों पर बोले ‘द पिरामिड स्कीम’ के सितारे

    फर्जी वादों और इंडस्ट्री के धोखों पर बोले 'द पिरामिड स्कीम' के सितारे|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar3:31Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अक्षय कुमार ने राजपाल यादव के साथ किया प्रैंक: सेट पर घोड़ा विग कुतरने लगा; घबराकर चिल्लाए एक्टर, देखें वीडियो

    सेट पर घोड़ा विग कुतरने लगा; घबराकर चिल्लाए एक्टर, देखें वीडियो|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:49Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Weather Update | Temperature Drop & Clear Sunshine Forecast आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार…

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Aradhana Mishra Mona Prayagraj Visit | Congress Social Justice Meeting आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली…

You Missed

Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा