- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Uttar Pradesh Big Breaking News Updates | 4 September 2026| Today Live News Updates | Agra Lucknow Kanpur Varanasi Prayagraj Meerut Ayodhya: यूपी की आज की बड़ी खबरें लाइव
LIVEयूपी की बड़ी खबरें:IAS दुर्गा शक्ति नागपाल केस की सुनवाई से जज हटे, सिविल जज ने कहा था- अफसर ने धमकायाउत्तर प्रदेश7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के जज गुरुवार को IAS अफसर दुर्गा शक्ति नागपाल से जुड़े मामले की सुनवाई से हट गए। आपराधिक अवमानना मामले से जस्टिस प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के खुद को अलग करने के बाद अब यह मामला 9 सितंबर को किसी दूसरी बेंच के सामने रखा जाएगा।
.
देवीपाटन मंडल (गोंडा) की कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल पर आरोप है कि उन्होंने गोंडा में चल रहे एक पुराने जमीन विवाद के केस को प्रभावित करने की कोशिश की थी। उन्होंने सिविल जज शबीना खान को फोन करके उन पर दबाव बनाने की कोशिश की थी।
जज शबीना खान ने 4 अगस्त को IAS अफसर के खिलाफ जिला जज को लेटर लिखकर कहा था कि कमिश्नर अपने पद का दुरुपयोग कर रही हैं। एक लंबित मुकदमे को लेकर हाईकोर्ट में शिकायत करने की धमकी दी। मेरे संस्कारों पर सवाल उठाए।
हाईकोर्ट ने 24 अगस्त को इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया था। कहा था कि किसी जज को फोन करके दबाव बनाना न्यायपालिका की आजादी पर सीधा हमला है। कोर्ट ने खुद संज्ञान लेते हुए IAS अफसर के खिलाफ अवमानना का केस दर्ज किया था।
हालांकि, दुर्गा शक्ति नागपाल ने 25 अगस्त को आरोपों पर सफाई दी थी। कहा था कि उनका इरादा सिर्फ सरकारी जमीन से जुड़े पुराने पेंडिंग केस की ठीक से पैरवी कराना था। उन्होंने कोई दबाव नहीं बनाया। पूरी खबर पढ़िए
हापुड़ की फोम फैक्ट्री में लगी आग, 3 लोग झुलसे; रेस्क्यू टीम ने कर्मचारियों को बाहर निकाला
हापुड़ में सुख स्टील प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में गुरुवार शाम आग लग गई। फैक्ट्री में ईपीई पैकेजिंग फोम बनाया और स्टोर किया जाता है। आग शेड नंबर-3 में लगी, जहां बड़ी मात्रा में फोम रखा हुआ था। आग की लपटें उठती देख फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। वहीं आग की चपेट में आने से 3 कर्मचारी झुलस गए।
सूचना मिलते ही पिलखुवा दमकल केंद्र से दो और हापुड़ से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दमकलकर्मियों के समय रहते आग बुझने से फैक्ट्री के बाकी सात शेड और परिसर में रखा अन्य सामान आग की चपेट में आने से बच गया। दमकल विभाग ने सर्च एंड रेस्क्यू टीम ने कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पढ़ें पूरी खबर…
बांदा में 60.45 लाख की कोडीन सिरप पकड़ी, 4 गिरफ्तार; दिल्ली से लाई गई थी खेप
बांदा में पुलिस टीम ने अतर्रा-बिसंडा मार्ग पर एक डीसीएम से करीब 60 लाख 45 हजार रुपए कीमत की कोडीन सिरप बरामद की। डीसीएम में 250 पेटियों में 100 एमएल की 30 हजार बोतलें थीं। पुलिस ने मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
यूपी एसटीएफ को बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि बड़ी मात्रा में कोडीन सिरप डीसीएम के जरिए बिसंडा क्षेत्र से होकर ले जाई जा रही है। एसटीएफ ने डीसीएम को ट्रेस करना शुरू किया। गुरुवार सुबह करीब छह बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के उत्तरी गोल चौराहे के पास डीसीएम को घेरकर रोक लिया गया। डीसीएम के पीछे चल रही एस्कॉर्ट कार को भी टीम ने पकड़ लिया। दोनों वाहनों को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




