आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली कार, VIDEO:उन्नाव में चालक ने कूदकर बचाई जान, थोड़ी देर रुका ट्रैफिक

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Unnao
  • Agra Lucknow Expressway Car Fire | Driver Escapes Safely | VIDEO

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली कार, VIDEO:उन्नाव में चालक ने कूदकर बचाई जान, थोड़ी देर रुका ट्रैफिकउन्नावकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह अचानक चलती कार में आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी धू-धूकर जलने लगी। इस घटना के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए यातायात धीमा हो गया। हालांकि, चालक ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली।

लोगों ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे आगरा की ओर से एक कार लखनऊ की तरफ जा रही थी। गाड़ी जैसे ही एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 270 के पास पहुंची, तभी उसमें अचानक आग लग गई। चालक को गाड़ी से धुआं निकलता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई और गाड़ी धू-धू कर जलने लगी।

आग बढ़ती देख चालक ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोक दी और बाहर निकलकर सड़क के किनारे आ गया। चालक के गाड़ी से बाहर निकलते ही आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते गाड़ी से तेज लपटें उठने लगीं। एक्सप्रेसवे से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने भी अपनी गाड़ियों की रफ्तार धीमी कर दी, जिससे कुछ समय के लिए मौके पर यातायात धीमा हो गया।

आग लगते ही कार जल गई। लपटें देखकर लोगों की भीड़ लग गई।आग लगते ही कार जल गई। लपटें देखकर लोगों की भीड़ लग गई।

घटना की जानकारी मिलते ही एक्सप्रेसवे कर्मियों को बताया गया। मौके पर पहुंची टीम ने आग बुझाना शुरू किया। आग लगने की वजह तुरंत पता नहीं चल सकी है। शुरुआती जांच में गाड़ी में तकनीकी खराबी के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, सही वजह जांच के बाद ही पता चलेगी।

हादसे के दौरान गाड़ी पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। अच्छी बात यह रही कि चालक ने समय रहते गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सड़क किनारे गाड़ी आग की लपटों से घिरी दिखाई दे रही है। पुलिस और एक्सप्रेसवे प्रबंधन की टीम घटना की जानकारी इकट्ठा कर रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मैं किसी स्टार के पीछे नहीं भागता:निखिल आडवाणी बोले- 25 साल बाद मनोज बाजपेयी संग काम किया तो उन्होंने कहा- अब आए हो

    Hindi News Entertainment Bollywood Nikkhil Advani On Manoj Bajpayee | The Revolutionaries Web Series Update भास्कर इंटरव्यूमैं किसी स्टार के पीछे नहीं भागता:निखिल आडवाणी बोले- 25 साल बाद मनोज बाजपेयी…

    यूपी की बड़ी खबरें:IAS दुर्गा शक्ति नागपाल केस की सुनवाई से जज हटे, सिविल जज ने कहा था- अफसर ने धमकाया

    Hindi News Local Uttar pradesh Uttar Pradesh Big Breaking News Updates | 4 September 2026| Today Live News Updates | Agra Lucknow Kanpur Varanasi Prayagraj Meerut Ayodhya: यूपी की आज…

    You Missed

    Shilo Sanders’ $12 million creditor collapses at bankruptcy trial

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 0 views
    Shilo Sanders’  million creditor collapses at bankruptcy trial

    मैं किसी स्टार के पीछे नहीं भागता:निखिल आडवाणी बोले- 25 साल बाद मनोज बाजपेयी संग काम किया तो उन्होंने कहा- अब आए हो

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 0 views
    मैं किसी स्टार के पीछे नहीं भागता:निखिल आडवाणी बोले- 25 साल बाद मनोज बाजपेयी संग काम किया तो उन्होंने कहा- अब आए हो

    Smithsonian showdown intensifies as Trump administration issues a stark new warning

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 3 views
    Smithsonian showdown intensifies as Trump administration issues a stark new warning

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली कार, VIDEO:उन्नाव में चालक ने कूदकर बचाई जान, थोड़ी देर रुका ट्रैफिक

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 3 views
    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली कार, VIDEO:उन्नाव में चालक ने कूदकर बचाई जान, थोड़ी देर रुका ट्रैफिक

    Sluggish Dodgers open homestand with lopsided loss to Cardinals