मारपीट-फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों के 9 गिरफ्तार:मामूली कहासुनी के बाद विवाद, एक युवक को छर्रा लगा; तमंचा-कारतूस बरामद

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Baghpat
  • Baghpat Clash And Firing | Police Arrest 9 Individuals In Chhaprauli

मारपीट-फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों के 9 गिरफ्तार:मामूली कहासुनी के बाद विवाद, एक युवक को छर्रा लगा; तमंचा-कारतूस बरामदआशीष त्यागी | बागपत4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बागपत में छपरौली थाना क्षेत्र के ककोर कला गांव में गुरुवार रात करीब 10:30 बजे आजाद और साजिद पक्ष के बीच मामूली कहासुनी के बाद मारपीट और फायरिंग हो गई।

फायरिंग के दौरान आस मोहम्मद को छर्रा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार शाम करीब 3 बजे पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मामूली कहासुनी के बाद हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, गांव में आजाद और साजिद पक्ष के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसी दौरान फायरिंग होने से आस मोहम्मद को छर्रा लग गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

दोनों पक्षों के नौ आरोपी पकड़े

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कौसर, इस्तियार, राजुद्दीन, आमिर, नहीम, साजिद, समीर, अनीश और जावेद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में बलवा करने का आरोप भी लगाया गया है।

तमंचा और कारतूस बरामद

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी जावेद उर्फ मोना के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस बरामद हथियार के संबंध में भी जांच कर रही है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

बड़ौत सीओ अंशु जैन ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग के मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गांव में फिलहाल शांति बनी हुई है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    100 कंटेस्टेंट, बिना दर्शकों का एरिना और दिमागी खेल:ऐसा है अनिल कपूर के ‘इंडिया के टॉप 1%’ का सेट

    Hindi News Entertainment Bollywood Anil Kapoor India Top 1% Show | Mumbai Set Design & Quiz Rules भास्कर एक्सक्लूसिव100 कंटेस्टेंट, बिना दर्शकों का एरिना और दिमागी खेल:ऐसा है अनिल कपूर…

    राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने विकास कार्यों की समीक्षा की:स्वयं सहायता समूह, आवास और सड़क मरम्मत पर जोर; प्रधानों की बकाया राशि जल्द चुकाने के निर्देश

    Hindi News Local Uttar pradesh Jaunpur Jaunpur Vikas Karya Review | Minister Vijay Lakshmi Gautam Directives राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने विकास कार्यों की समीक्षा की:स्वयं सहायता समूह, आवास और…

    You Missed

    Watch: Queen Elizabeth II sculpture unveiled in Romsey

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 2 views
    Watch: Queen Elizabeth II sculpture unveiled in Romsey

    100 कंटेस्टेंट, बिना दर्शकों का एरिना और दिमागी खेल:ऐसा है अनिल कपूर के ‘इंडिया के टॉप 1%’ का सेट

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 1 views
    100 कंटेस्टेंट, बिना दर्शकों का एरिना और दिमागी खेल:ऐसा है अनिल कपूर के ‘इंडिया के टॉप 1%’ का सेट

    Column | I’m an oncologist. Every man should know this about prostate cancer.

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 4 views
    Column | I’m an oncologist. Every man should know this about prostate cancer.

    मारपीट-फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों के 9 गिरफ्तार:मामूली कहासुनी के बाद विवाद, एक युवक को छर्रा लगा; तमंचा-कारतूस बरामद

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 3 views
    मारपीट-फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों के 9 गिरफ्तार:मामूली कहासुनी के बाद विवाद, एक युवक को छर्रा लगा; तमंचा-कारतूस बरामद

    Mormon Wives’ Whitney & Conner Leavitt splash $3.5m on Utah mansion before DWTS

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 4 views
    Mormon Wives’ Whitney & Conner Leavitt splash .5m on Utah mansion before DWTS