मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले:भारत की निकिता पोरवाल खिताब की रेस से बाहर, टॉप-20 में नहीं पहुंचीं

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Miss World 2026 Finale LIVE | Nikita Porwal Represents India In Vietnam

डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल डोमिंग्वेज बनीं मिस वर्ल्ड 2026:भारत की निकिता पोरवाल टॉप-20 तक नहीं पहुंच सकीं; वियतनाम में हुआ फिनाले4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

निकिता के टॉप-40 में पहुंचने के साथ ही मिस वर्ल्ड के लगातार आठ संस्करणों में भारत के टॉप-40 तक पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। - Dainik Bhaskarनिकिता के टॉप-40 में पहुंचने के साथ ही मिस वर्ल्ड के लगातार आठ संस्करणों में भारत के टॉप-40 तक पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल डोमिंग्वेज मिस वर्ल्ड 2026 बनीं। ब्यूटी पेजेंट का ग्रैंड फिनाले शनिवार को वियतनाम के न्हा ट्रांग में हुआ। मिस वर्ल्ड 2025 रहीं ओपल सुचाता चुआंगश्री ने मिस वर्ल्ड 2026 को ताज पहनाया। स्पेन की एलिसाबेथ रेनेस रनर अप रहीं और मलेशिया की तानुसिया चेट्टी तीसरे स्थान पर रहीं।

भारत की ओर से निकिता पोरवाल ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। हालांकि, वह टॉप-40 राउंड तक ही पहुंची थीं और टॉप-20 तक नहीं पहुंच सकीं। बता दें कि यह मिस वर्ल्ड का 73वां संस्करण था। साथ ही प्रतियोगिता ने अपनी 75वीं सालगिरह मनाई।

सेरेमनी के दौरान घोषणा हुई कि अगले साल तंजानिया में मिस वर्ल्ड 2027 का आयोजन होगा।

पिछले साल ओपल सुचाता ने खिताब जीता था मिस वर्ल्ड 2025 का फिनाले पिछले साल 31 मई 2025 को हैदराबाद के हाइटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में हुआ था। इस मुकाबले में 108 देशों की कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था।

थाइलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब अपने नाम किया था। इथियोपिया की हासेट डेरेज फर्स्ट रनर-अप रही थीं। पोलैंड की माजा क्लाज्दा सेकेंड रनर-अप और मार्टिनिक की ओरेली जोआचिम थर्ड रनर-अप रही थीं।

मिस वर्ल्ड 2024 रहीं क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने ओपल सुचाता को ताज पहनाया था।मिस वर्ल्ड 2024 रहीं क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने ओपल सुचाता को ताज पहनाया था।

मिस वर्ल्ड खिताब हासिल करने के बाद ओपल सुचाता ने भावुक होकर कहा था-

QuoteImage

ये मेरी निजी जीत नहीं बल्कि उन युवा लड़कियों की भी जीत है, जो दिखना, सुनना और बदलाव करना चाहती हैं। इस लीगेसी को रिप्रजेंट करने और मिस वर्ल्ड के इस समय में असल बदलाव लाने के लिए गर्व महसूस कर रही हूं।

QuoteImage

पिछले साल भारत की नंदिनी गुप्ता प्रतियोगिता में टॉप-20 तक पहुंची थीं। हालांकि, वह टॉप-8 में जगह नहीं बना सकी थीं। नंदिनी ने टॉप मॉडल का टाइटल जीता था।

फिनाले में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को उनके सामाजिक काम के लिए मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड दिया गया था। वह जूरी का हिस्सा भी थे और उन्होंने ओपल से फाइनल सवाल पूछा था। जैकलीन फर्नांडिस और ईशान खट्टर ने फिनाले में परफॉर्म किया था।

एक नजर मिस वर्ल्ड के इतिहास पर-

ब्यूटी नहीं बिकिनी कॉन्टेस्ट था पहला मिस वर्ल्ड

1951 में इंग्लैंड के टीवी होस्ट एरिक मोर्ले ने फेस्टिवल ऑफ ब्रिटेन सेलिब्रेशन में बिकिनी को बढ़ावा देने के लिए बिकिनी कॉन्टेस्ट आयोजित किया था। इसका उद्देश्य भीड़ बढ़ाना था। ये अपनी तरह का इकलौता कॉन्टेस्ट था, जिसमें कई देशों की 27 मॉडल बिकिनी में रैंप वॉक करने वाली थीं। विदेशी मीडिया ने इसे मिस वर्ल्ड नाम दिया था। इसकी पहली विजेता स्वीडन की कर्स्टीन मार्गरेटा उर्फ कीकी हकानसन रहीं। उन्होंने क्राउनिंग के दौरान बिकिनी पहनी थी।

पहली मिस वर्ल्ड सेरेमनी (बिकिनी कॉन्टेस्ट) लंदन में हुई थी। इसके बाद 38 सालों तक ये सेरेमनी लंदन में ही होती रही।पहली मिस वर्ल्ड सेरेमनी (बिकिनी कॉन्टेस्ट) लंदन में हुई थी। इसके बाद 38 सालों तक ये सेरेमनी लंदन में ही होती रही।

जैसे ही ये कॉन्टेस्ट टेलीविजन पर प्रसारित हुआ तो उस समय के पोप ने इसकी जमकर आलोचना की। उन्होंने इसे धर्म और समाज के विरुद्ध माना। कई देशों ने भी अपनी कंटेस्टेंट्स भेजने से इनकार कर दिया। विवादों से ये बिकिनी कॉन्टेस्ट सुर्खियों में आ गया।

पॉपुलैरिटी के चलते एरिक मोर्ले ने इस कॉन्टेस्ट को मिस वर्ल्ड नाम के साथ रजिस्टर करवाया और इसे सालाना प्रतियोगिता बना दिया।

विवादों से बचने के लिए मिस वर्ल्ड 1952 में बिकिनी की जगह कंटेस्टेंट्स को स्विमसूट पहनाया जाने लगा।विवादों से बचने के लिए मिस वर्ल्ड 1952 में बिकिनी की जगह कंटेस्टेंट्स को स्विमसूट पहनाया जाने लगा।

मिस वर्ल्ड से जुड़े ये विवाद भी पढ़िए-

1970- फिनाले के दौरान मंच पर फेंका गया बम

20 नवंबर 1970 को लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में मिस वर्ल्ड का फिनाले हो रहा था, तभी अचानक 60 फेमिनिस्ट प्रोटेस्टर्स वहां पहुंचकर मंच पर आटा बम फेंकने लगीं। शो के होस्ट इससे घबरा गए और सेरेमनी रोक दी गई।

वे कॉन्टेस्ट में महिलाओं की प्रदर्शनी से नाराज थीं। इससे पहले भी सेरेमनी शुरू होने से पहले हॉल के बाहर खड़ी BBC की ब्रॉडकास्ट वैन पर ब्रिटिश टेररिस्ट ग्रुप ने बम से हमला किया था। खुशकिस्मती से दोनों धमाकों में कोई नुकसान नहीं हुआ था।

बम धमाकों से कुछ देर के लिए सेरेमनी रोक दी गई थी, हालांकि स्थिति पर काबू पाए जाने के बाद सेरेमनी दोबारा शुरू कर दी गई थी।बम धमाकों से कुछ देर के लिए सेरेमनी रोक दी गई थी, हालांकि स्थिति पर काबू पाए जाने के बाद सेरेमनी दोबारा शुरू कर दी गई थी।

1970- ब्लैक वुमन मिस वर्ल्ड बनीं तो हुआ विरोध प्रदर्शन

1970 में ही कैरेबियन देश ग्रेनाडा की मिस ग्रेनाडा जेनिफर होस्टन मिस वर्ल्ड जीतने वाली पहली ब्लैक वुमन बनी थीं। विनर अनाउंस होने के बाद लोगों ने मिस वर्ल्ड का विरोध शुरू कर दिया। ब्रॉडकास्ट पार्टनर BBC को भी कई खत मिले, जिसमें रिजल्ट का विरोध हुआ।

बाद में ये भी सामने आया कि ग्रेनाडा के प्राइम मिनिस्टर सर एरिक गैरी ज्यूरी में शामिल थे। सबसे ज्यादा वोट मिस स्वीडन को मिले थे, हालांकि ग्रेनाडा के प्राइम मिनिस्टर के दबाव में जेनिफर होस्टन को जिताया गया।

जेनिफर होस्टन के अलावा अब तक 4 ब्लैक वुमन मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी हैं।जेनिफर होस्टन के अलावा अब तक 4 ब्लैक वुमन मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी हैं।

1973- अफेयर सामने आया तो छीन लिया गया मिस वर्ल्ड का खिताब

1973 में मार्जोरी वैलेस मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली पहली US कंटेस्टेंट रहीं। हालांकि, उनके कई अफेयर और किसिंग फोटो सामने आने के बाद क्राउनिंग के 104 दिन बाद उनसे मिस वर्ल्ड का खिताब छीन लिया गया था।

मिस वर्ल्ड जीतने के ठीक बाद मार्जोरी का सिंगर टॉम जोनस और फुटबॉल स्टार जोर्ज बेस्ट से नाम जुड़ा था।मिस वर्ल्ड जीतने के ठीक बाद मार्जोरी का सिंगर टॉम जोनस और फुटबॉल स्टार जोर्ज बेस्ट से नाम जुड़ा था।

1980- न्यूड फोटोशूट करवाया तो जर्मनी की मिस वर्ल्ड को क्राउन लौटाना पड़ा

1980 की मिस वर्ल्ड विजेता रहीं जर्मनी की गैब्रिएला ब्रूम ने ये कहते हुए क्राउन लौटा दिया था कि उनके बॉयफ्रेंड को इससे आपत्ति है। हालांकि, बाद में सामने आया कि मैगजीन में न्यूड तस्वीरें छपने के बाद उनसे ये खिताब छीन लिया गया था।

2000- नाइजीरिया में फिनाले रखा गया तो कई देशों ने छोड़ा कॉन्टेस्ट

मिस वर्ल्ड 2000 नाइजीरिया में होने वाला था, लेकिन कई यूरोपियन देशों की कंटेस्टेंट्स ने पेजेंट का बॉयकॉट कर दिया। सेरेमनी शुरू होने से पहले नाइजीरिया के कदुना शहर में धार्मिक दंगे शुरू हो गए, जिसमें 200 लोग मारे गए। आखिरकार सेरेमनी लंदन में हुई। देश बदलने से वो कंटेस्टेंट्स भी इसमें शामिल हुईं, जिन्होंने पेजेंट छोड़ दिया था।

2020- कोरोना के चलते मिस वर्ल्ड 2020 रद्द कर दिया गया था।

2021- फिनाले के दिन 23 कंटेस्टेंट्स हो गई थीं कोविड पॉजिटिव

मिस वर्ल्ड 2021 प्यूर्टो रिको में 16 दिसंबर 2021 को होने वाला था। सेरेमनी से ठीक एक दिन पहले 17 कंटेस्टेंट्स और टेक्नीशियन कोविड पॉजिटिव हो गए। उन्हें क्वारैंटाइन कर दिया गया और फिनाले में आने से रोक दिया गया। सेरेमनी के दिन 23 कंटेस्टेंट्स कोविड पॉजिटिव पाई गईं, जिसके बाद मिस वर्ल्ड 2021 को पोस्टपोन कर दिया गया। इसके बाद मिस वर्ल्ड 2021 का आयोजन अगले साल 2022 में हुआ।

मिस इंग्लैंड ने फिनाले से पहले ऑर्गेनाइजर्स पर लगाए आरोप, कॉन्टेस्ट छोड़ा

2025- मिस वर्ल्ड 2025 का आयोजन भारत के हैदराबाद में हुआ। हालांकि, फिनाले से चंद दिनों पहले ही मिस इंग्लैंड मिला मैगी ने ये कहते हुए पेजेंट छोड़ दिया कि ऑर्गनाइजर्स उन पर फाइनेंसर्स का मनोरंजन करने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें पेजेंट में वैश्या जैसा महसूस करवाया गया।

मिला मैगी मिस इंग्लैंड जीतने वाली पहली प्लस साइज मॉडल हैं।मिला मैगी मिस इंग्लैंड जीतने वाली पहली प्लस साइज मॉडल हैं।

प्रियंका चोपड़ा की जीत पर हुआ था विवाद

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में 108 देशों की कंटेस्टेंट्स को पीछे कर मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। उनकी जीत के 22 साल बाद को-कंटेस्टेंट रहीं मिस बारबाडोस लीलानी मेककॉने ने आरोप लगाया था कि मिस वर्ल्ड 2000 फिक्स था और प्रियंका को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जाता था। यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट कर लीलानी ने कहा था कि उस साल स्पॉन्सर इंडियन केबल स्टेशन जीटीवी था। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा की गाउन दूसरी कंटेस्टेंट्स से बेहतर पाई गई थी।

स्विमसूट राउंड में सभी ने बिकिनी पहनी थी, लेकिन प्रियंका को सारोंग दिया गया था। उस समय वो कोई स्किन टोन ठीक करने वाली क्रीम लगाती थीं, जिससे उनके शरीर पर धब्बे आ गए थे। इसे छिपाने के लिए उन्होंने सारोंग पहना था। उन्हें खाना कमरे में मिलता था। ऑर्गनाइजर्स दूसरी लड़कियों के साथ भेदभाव करते थे, जिस वजह से कोई प्रियंका को पसंद नहीं करता था।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    आईएमआरटी बिजनेस स्कूल में नए छात्रों का ओरिएंटेशन:यूजी-पीजी के विद्यार्थियों को अनुशासन और सकारात्मक सोच का पाठ पढ़ाया

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow IMRT Business School Orientation 2026 | Lucknow Students Guidance आईएमआरटी बिजनेस स्कूल में नए छात्रों का ओरिएंटेशन:यूजी-पीजी के विद्यार्थियों को अनुशासन और सकारात्मक सोच…

    हिमाचल में कंगना रनोट बोलीं-लोग मुझे निठल्ला कह रहे:अफसरों को फटकारा- बैठक में खानापूर्ति के लिए न आएं, फैसलों पर काम भी करें

    Hindi News Local Himachal Mandi Kangana Ranaut Scolds BDOs In Mandi Meeting Over MP Fund Usage हिमाचल में कंगना रनोट बोलीं-लोग मुझे निठल्ला कह रहे:अफसरों को फटकारा- बैठक में खानापूर्ति…

    You Missed

    Prediction, pick for Oumar Sy vs. Modestas Bukauskas at UFC Paris

    • By dp
    • September 5, 2026
    • 1 views
    Prediction, pick for Oumar Sy vs. Modestas Bukauskas at UFC Paris

    आईएमआरटी बिजनेस स्कूल में नए छात्रों का ओरिएंटेशन:यूजी-पीजी के विद्यार्थियों को अनुशासन और सकारात्मक सोच का पाठ पढ़ाया

    • By dp
    • September 5, 2026
    • 0 views
    आईएमआरटी बिजनेस स्कूल में नए छात्रों का ओरिएंटेशन:यूजी-पीजी के विद्यार्थियों को अनुशासन और सकारात्मक सोच का पाठ पढ़ाया

    Players to Watch: Chris Henry Jr. isn’t Ohio State’s only standout freshman receiver

    • By dp
    • September 5, 2026
    • 1 views
    Players to Watch: Chris Henry Jr. isn’t Ohio State’s only standout freshman receiver

    मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले:भारत की निकिता पोरवाल खिताब की रेस से बाहर, टॉप-20 में नहीं पहुंचीं

    • By dp
    • September 5, 2026
    • 3 views
    मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले:भारत की निकिता पोरवाल खिताब की रेस से बाहर, टॉप-20 में नहीं पहुंचीं

    Predictions for Maryland football’s 2026 season: Top players, bold takes and more

    • By dp
    • September 5, 2026
    • 4 views
    Predictions for Maryland football’s 2026 season: Top players, bold takes and more

    हिमाचल में कंगना रनोट बोलीं-लोग मुझे निठल्ला कह रहे:अफसरों को फटकारा- बैठक में खानापूर्ति के लिए न आएं, फैसलों पर काम भी करें

    • By dp
    • September 5, 2026
    • 2 views
    हिमाचल में कंगना रनोट बोलीं-लोग मुझे निठल्ला कह रहे:अफसरों को फटकारा- बैठक में खानापूर्ति के लिए न आएं, फैसलों पर काम भी करें