सीतापुर में नदी में डूबे दो की तलाश में फ्लड-टीम:24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, फ्लड यूनिट तलाश में जुटी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sitapur
  • Sitapur River Search Operation | PAC Flood Unit Searching Missing Youth

सीतापुर में नदी में डूबे दो की तलाश में फ्लड-टीम:24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, फ्लड यूनिट तलाश में जुटीअभिषेक सिंह | सीतापुर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को अलग-अलग घटनाओं में सरायन और पिरई नदी में डूबे 14 वर्षीय किशोर और 25 वर्षीय युवक का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। रविवार सुबह स्थानीय गोताखोरों के साथ पीएसी की फ्लड यूनिट टीम ने भी दोनों नदियों में तलाशी अभियान शुरू किया।

नदी के तेज बहाव और गहरे पानी के बीच टीमें किशोर राममिलन और युवक संदीप की तलाश में जुटी हैं। दोनों का कोई पता न चलने से उनके परिजनों की हालत बदहवास है।

पहली घटना शनिवार को फर्रकपुर पुल के पास हुई थी। जहां क्षेत्र के निवासी चेतराम का 14 वर्षीय पुत्र राममिलन फर्रकपुर पुल के पास पहुंचा था। कुछ देर बाद उसकी साइकिल पुल पर खड़ी मिली। मौके पर मौजूद कुछ लड़कों ने उसके सरायन नदी में डूबने की आशंका जताई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से नदी में उसकी तलाश शुरू कराई। आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह भी पता लगाने का प्रयास किया गया कि राममिलन को आखिरी बार किस स्थिति में देखा गया था।

दूसरी घटना पिपरी तिलक सिंह गांव के पास पिरई नदी के घटिया घाट पर हुई। गांव निवासी रामहेत का 25 वर्षीय पुत्र संदीप शनिवार को भैंस चराने नदी किनारे गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और उसके डूबने की आशंका जताई गई।

जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी देर तक उसकी तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

रविवार सुबह दोनों घटनास्थलों पर फिर से तलाशी अभियान चलाया गया। पीएसी की फ्लड यूनिट टीम ने नदी में उतरकर संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रही है। पुलिस और ग्रामीण भी अभियान में सहयोग कर रहे हैं। दोनों युवकों का अभी तक पता नहीं चलने से परिजन लगातार नदी किनारे मौजूद हैं और उनकी सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं। पुलिस के अनुसार, तलाश अभियान जारी है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    नोएडा में पहली बार नई तकनीक से हटाया ब्लॉकेज:76 साल की महिला को मिली राहत, कैल्शियम से बंद हो गई थी धमनी, शॉकवेव से जमाव हटाकर लगाया स्टेंट

    Hindi News Local Uttar pradesh Gautambudh nagar Noida Heart Surgery | New IVL Technology Removes Calcium Blockage नोएडा में पहली बार नई तकनीक से हटाया ब्लॉकेज:76 साल की महिला को…

    दलेर मेहंदी को फटकार लगाने वाले मंत्री पर भड़के राजपाल:बोले- दलेर पाजी शराब नहीं पीते; अनुपम खेर-कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने किया सपोर्ट

    Hindi News Entertainment Bollywood Rajpal Yadav Supports Daler Mehndi Against Minister | Controversy Update दलेर मेहंदी को फटकार लगाने वाले मंत्री पर भड़के राजपाल:बोले- दलेर पाजी शराब नहीं पीते; अनुपम…

    You Missed

    Packers announce roster moves | Oct. 20, 2026

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 0 views
    Packers announce roster moves | Oct. 20, 2026

    नोएडा में पहली बार नई तकनीक से हटाया ब्लॉकेज:76 साल की महिला को मिली राहत, कैल्शियम से बंद हो गई थी धमनी, शॉकवेव से जमाव हटाकर लगाया स्टेंट

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 0 views
    नोएडा में पहली बार नई तकनीक से हटाया ब्लॉकेज:76 साल की महिला को मिली राहत, कैल्शियम से बंद हो गई थी धमनी, शॉकवेव से जमाव हटाकर लगाया स्टेंट

    $2.25M Jefferson County Health Center data breach class action settlement

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 3 views
    .25M Jefferson County Health Center data breach class action settlement

    दलेर मेहंदी को फटकार लगाने वाले मंत्री पर भड़के राजपाल:बोले- दलेर पाजी शराब नहीं पीते; अनुपम खेर-कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने किया सपोर्ट

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 2 views
    दलेर मेहंदी को फटकार लगाने वाले मंत्री पर भड़के राजपाल:बोले- दलेर पाजी शराब नहीं पीते; अनुपम खेर-कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने किया सपोर्ट

    Swiatek withdraws from Ningbo, ends season to ‘rest and recover’

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 3 views
    Swiatek withdraws from Ningbo, ends season to ‘rest and recover’

    नीले ड्रम हत्याकांड: बंद मकान खुलवाने एसएसपी ऑफिस पहुंचे मकान-मालिक:जल्द मकान खाली कराकर सौंपने की मांग की, अभी भी अंदर बंद है सामान

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 3 views
    नीले ड्रम हत्याकांड: बंद मकान खुलवाने एसएसपी ऑफिस पहुंचे मकान-मालिक:जल्द मकान खाली कराकर सौंपने की मांग की, अभी भी अंदर बंद है सामान