मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर बुंदेलखंड विकास सेना का प्रदर्शन:ललितपुर में महिला का शव ट्राइसाइकिल से ले जाने के मामले की जांच कराने की मांग

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lalitpur
  • Lalitpur Medical College Controversy | Bundelkhand Vikas Sena Protest

मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर बुंदेलखंड विकास सेना का प्रदर्शन:ललितपुर में महिला का शव ट्राइसाइकिल से ले जाने के मामले की जांच कराने की मांगकुंदन पाल | ललितपुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

ललितपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर बुंदेलखंड विकास सेना ने रविवार दोपहर कंपनी बाग में प्रदर्शन किया। संगठन प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में मेडिकल कॉलेज में मरीजों को इलाज देने के बजाय रिफर किए जाने और कथित अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई गई।

ट्राइसाइकिल से शव ले जाने का मामला उठाया

संगठन प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि पिछले दिनों मेडिकल कॉलेज में एक मृत महिला मरीज के शव के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया था। उनका कहना है कि सरकारी अस्पतालों में मृत मरीज के शव को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था होनी चाहिए।

टीटू के मुताबिक, इस मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से शव को घर भेजने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इसके बाद महिला का पति शव को ट्राइसाइकिल पर बांधकर करीब 8 किलोमीटर दूर अपने गांव ले गया। उन्होंने इसे मेडिकल कॉलेज प्रशासन की संवेदनहीनता बताया और मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

इमरजेंसी में इलाज में लापरवाही का आरोप

हरीश कपूर टीटू ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर और स्टाफ मरीजों के इलाज में लापरवाही बरतते हैं। उनका दावा है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर कई बार अपनी सीट पर मौजूद नहीं रहते और मरीजों को पर्याप्त इलाज देने के बजाय बाहर रिफर कर दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि रात के समय गंभीर और असहाय मरीजों को दूसरे अस्पतालों की ओर भटकना पड़ता है। आरोप लगाया कि इस दौरान मरीज निजी अस्पतालों और एंबुलेंस संचालकों के मनमाने खर्च का शिकार हो जाते हैं।

योग्य डीन नियुक्त करने की मांग

संगठन प्रमुख ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं संभालने में मौजूदा डीन सक्षम नहीं हैं। उन्होंने शासन से ललितपुर मेडिकल कॉलेज में योग्य डीन की नियुक्ति करने की मांग की।

प्रदर्शन में केंद्रीय महामंत्री महेंद्र अग्निहोत्री, राजकुमार कुशवाहा, अमर सिंह बुंदेला, संजू राजा, मुन्ना महाराज त्यागी, विनोद साहू, प्रदीप पंडित, भैयन कुशवाहा, गफूर खां, पप्पू सेन, काशीराम विश्वकर्मा, सुरेश झा, अखिलेश, प्रमोद धानुक, कामता प्रसाद भट्ट, जगदीश झा, रामप्रकाश झा और पंकज रैकवार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    कंगना रनोट ने यूजर को जवाब दिया:जन्माष्टमी के भोग के लिए गैस न चलाने के सवाल पर बोलीं- खाना बनाने की चिंता मत करो

    Hindi News Entertainment Bollywood Kangana Ranaut Manali Janmashtami Bhog Controversy | Reply To User कंगना रनोट ने यूजर को जवाब दिया:जन्माष्टमी के भोग के लिए गैस न चलाने के सवाल…

    आगरा में कृष्ण जन्मोत्सव आयोजित:आचार्य ब्रजेश बोले- योगेश्वर सत्य रक्षक थे, छलिया कहना चरित्र का कलंक

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Acharya Brajesh Statement On Krishna Janmotsav | Agra Krishna Janmashtami आगरा में कृष्ण जन्मोत्सव आयोजित:आचार्य ब्रजेश बोले- योगेश्वर सत्य रक्षक थे, छलिया कहना चरित्र…

    You Missed

    Ump’s issue with rookie’s cap irked Cardinals. Ivan Herrera’s homer erased it all.

    • By dp
    • September 6, 2026
    • 0 views
    Ump’s issue with rookie’s cap irked Cardinals. Ivan Herrera’s homer erased it all.

    कंगना रनोट ने यूजर को जवाब दिया:जन्माष्टमी के भोग के लिए गैस न चलाने के सवाल पर बोलीं- खाना बनाने की चिंता मत करो

    • By dp
    • September 6, 2026
    • 0 views
    कंगना रनोट ने यूजर को जवाब दिया:जन्माष्टमी के भोग के लिए गैस न चलाने के सवाल पर बोलीं- खाना बनाने की चिंता मत करो

    UK trading platform Hargreaves Lansdown ends its crypto holdout

    • By dp
    • September 6, 2026
    • 4 views
    UK trading platform Hargreaves Lansdown ends its crypto holdout

    मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर बुंदेलखंड विकास सेना का प्रदर्शन:ललितपुर में महिला का शव ट्राइसाइकिल से ले जाने के मामले की जांच कराने की मांग

    • By dp
    • September 6, 2026
    • 4 views
    मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर बुंदेलखंड विकास सेना का प्रदर्शन:ललितपुर में महिला का शव ट्राइसाइकिल से ले जाने के मामले की जांच कराने की मांग

    ‘We have to stand with them now’: Morristown café aids Colombian hometown after earthquake – Morristown Green

    • By dp
    • September 6, 2026
    • 3 views