महिला क्रिकेट लीग के लिए जयपुर पहुंचे अभिनेता मनोज जोशी:बोले- जयपुर आना हमेशा खास, महिलाओं का खेलों से जुड़ना बेहद जरूरी

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Actor Manoj Joshi Visits Jaipur For Beti Premier League Promotion

महिला क्रिकेट लीग के लिए जयपुर पहुंचे अभिनेता मनोज जोशी:बोले- जयपुर आना हमेशा खास, महिलाओं का खेलों से जुड़ना बेहद जरूरीजयपुर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड और रंगमंच के दिग्गज अभिनेता मनोज जोशी रविवार को एयर इंडिया की उड़ान से जयपुर पहुंचे हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर बेटी प्रीमियर लीग के आयोजकों की ओर से उनका स्वागत किया गया। जोशी जयपुर में आयोजित होने वाली महिला क्रिकेट लीग के प्रचार-प्रसार के सिलसिले में पहुंचे हैं।

एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने जयपुर से अपने पुराने जुड़ाव को याद किया और महिलाओं के खेलों से जुड़ने को महत्वपूर्ण बताया। मनोज जोशी ने कहा कि जयपुर आना हमेशा उनके लिए खास रहा है। इससे पहले भी वह शूटिंग और रंगमंच की प्रस्तुतियों के सिलसिले में जयपुर आते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं का खेलों से जुड़ना बेहद खास है और इसी पहल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वह जयपुर पहुंचे हैं।

बॉलीवुड और रंगमंच के दिग्गज अभिनेता मनोज जोशी रविवार को एयर इंडिया की उड़ान से जयपुर पहुंचे।बॉलीवुड और रंगमंच के दिग्गज अभिनेता मनोज जोशी रविवार को एयर इंडिया की उड़ान से जयपुर पहुंचे।

आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का माध्यम है खेल

उन्होंने महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के अवसर देने की जरूरत पर भी जोर दिया। उनका कहना है कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का भी माध्यम है।

रंगमंच से शुरू हुआ अभिनय का सफर

मनोज जोशी का अभिनय सफर रंगमंच से शुरू हुआ। उन्होंने मराठी रंगमंच के साथ-साथ गुजराती और हिंदी रंगमंच पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने टेलीविजन और फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। उनकी शुरुआती चर्चित टेलीविजन भूमिकाओं में ‘चाणक्य’, ‘एक महल हो सपनों का’ और मराठी धारावाहिक ‘राऊ’ शामिल रहे।

फिल्मों में उन्होंने ‘सरफरोश’ से अपनी पहचान बनानी शुरू की। इसके बाद ‘हंगामा’, ‘हलचल’, ‘धूम’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘चुप चुप के’, ‘भागम भाग’, ‘भूल भुलैया’ और ‘बिल्लू’ जैसी फिल्मों में उनके अलग-अलग किरदारों ने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई।

जयपुर एयरपोर्ट पर बेटी प्रीमियर लीग के आयोजकों की ओर से अभिनेता मनोज जोशी का स्वागत किया गया।जयपुर एयरपोर्ट पर बेटी प्रीमियर लीग के आयोजकों की ओर से अभिनेता मनोज जोशी का स्वागत किया गया।

‘कचरा सेठ’ से मिली अलग पहचान

मनोज जोशी को हास्य और चरित्र भूमिकाओं के लिए खास तौर पर जाना जाता है। ‘फिर हेरा फेरी’ में निभाया गया ‘कचरा सेठ’ का किरदार उनके सबसे लोकप्रिय किरदारों में शामिल है। इसके अलावा ‘हंगामा’, ‘भूल भुलैया’ और ‘ढोल’ जैसी फिल्मों में भी उनके अभिनय और हास्य अंदाज को दर्शकों ने पसंद किया।

उन्होंने केवल हास्य भूमिकाओं तक खुद को सीमित नहीं रखा। गंभीर और ऐतिहासिक किरदारों में भी उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता दिखाई। टेलीविजन धारावाहिक ‘चक्रवर्ती सम्राट अशोक’ में उन्होंने चाणक्य की भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार में सहायक अभिनेता का सम्मान मिला।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित

मनोज जोशी को मराठी फिल्म ‘दशक्रिया’ में अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का सम्मान मिला। इसके अलावा उन्हें टेलीविजन और गुजराती सिनेमा के लिए भी पुरस्कार मिले हैं।

वर्ष 2018 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया। अभिनय के क्षेत्र में उनके लंबे योगदान और रंगमंच, टेलीविजन और फिल्मों में उनकी सक्रियता ने उन्हें भारतीय मनोरंजन जगत में एक अलग पहचान दिलाई है।

मनोज जोशी ने अभिनय के अलावा टेलीविजन पर एंकर के रूप में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। ‘स्वराज : भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा’ कार्यक्रम में उन्होंने एंकर की भूमिका निभाई और इसके लिए वर्ष 2023 में भारतीय टेली पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ एंकर का सम्मान प्राप्त किया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • शरमन जोशी और ईशा कोप्पिकर राजस्थान फिल्म फेस्टिवल होस्ट करेंगे: 14 साल से जयपुर में हो रहा रीजनल फिल्मों का अवॉर्ड शो, देशभर से आएंगे कलाकार

    14 साल से जयपुर में हो रहा रीजनल फिल्मों का अवॉर्ड शो, देशभर से आएंगे कलाकार|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:44Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • LIVEचित्तौड़गढ़ जिले में 3 घंटे में 2 इंच बरसात: धौलपुर-दौसा में मकान ढहे; झालावाड़ में भारी बारिश की चेतावनी, कल स्कूलों की छुट्टी

    धौलपुर-दौसा में मकान ढहे; झालावाड़ में भारी बारिश की चेतावनी, कल स्कूलों की छुट्टी|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar0:59Play videoPlay videoराजस्थान

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जयपुर में 10वीं क्लास की छात्रा से रेप: घुमाने के बहाने सुनसान जगह ले गया, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

    घुमाने के बहाने सुनसान जगह ले गया, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:28Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जयपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में युवती से छेड़छाड़: पेट दर्द की शिकायत पर हुई थी एडमिट, आरोपी नर्सिंगकर्मी गिरफ्तार

    0:27Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

प्रियंका चोपड़ा ने परिवार संग की नवरात्रि पूजा:निक जोनस ने भी किया हवन; मालती ने पहना ‘जय माता दी’ लिखा स्कार्फ

Hindi News Entertainment Bollywood Priyanka Chopra Nick Jonas & Malti Marie Celebrate Dussehra Puja Photos प्रियंका चोपड़ा ने परिवार संग की नवरात्रि पूजा:निक जोनस ने भी किया हवन; मालती ने…

दलेर मेहंदी को फटकार लगाने वाले मंत्री पर भड़के राजपाल:बोले- दलेर पाजी शराब नहीं पीते; अनुपम खेर-कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने किया सपोर्ट

Hindi News Entertainment Bollywood Rajpal Yadav Supports Daler Mehndi Against Minister | Controversy Update दलेर मेहंदी को फटकार लगाने वाले मंत्री पर भड़के राजपाल:बोले- दलेर पाजी शराब नहीं पीते; अनुपम…

You Missed

प्रियंका चोपड़ा ने परिवार संग की नवरात्रि पूजा:निक जोनस ने भी किया हवन; मालती ने पहना ‘जय माता दी’ लिखा स्कार्फ

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 0 views
प्रियंका चोपड़ा ने परिवार संग की नवरात्रि पूजा:निक जोनस ने भी किया हवन; मालती ने पहना ‘जय माता दी’ लिखा स्कार्फ

Liverpool 4-3 Villarreal: Rio Ngumoha shines in comeback win

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 2 views
Liverpool 4-3 Villarreal: Rio Ngumoha shines in comeback win

दलेर मेहंदी को फटकार लगाने वाले मंत्री पर भड़के राजपाल:बोले- दलेर पाजी शराब नहीं पीते; अनुपम खेर-कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने किया सपोर्ट

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 3 views
दलेर मेहंदी को फटकार लगाने वाले मंत्री पर भड़के राजपाल:बोले- दलेर पाजी शराब नहीं पीते; अनुपम खेर-कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने किया सपोर्ट

Alineación posible del Athletic ante el Levante de LaLiga EA Sports

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 4 views
Alineación posible del Athletic ante el Levante de LaLiga EA Sports

रामायण के 'रावण तांडव' गाने पर उठे सवाल:एआर रहमान को हटाने की मांग, कुमार विश्वास के लिरिक्स फीके; प्रभास की आदिपुरुष से हो रही तुलना

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 5 views
रामायण के 'रावण तांडव' गाने पर उठे सवाल:एआर रहमान को हटाने की मांग, कुमार विश्वास के लिरिक्स फीके; प्रभास की आदिपुरुष से हो रही तुलना

La reacción de Nico Paz a las comparaciones con Gabriel Batistuta y Hernán Crespo – TyC Sports

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 5 views
La reacción de Nico Paz a las comparaciones con Gabriel Batistuta y Hernán Crespo – TyC Sports