उमस के बाद बारिश से गर्मी से मिली राहत:सीतापुर में 30 मिनट तक बरसे बादल, तापमान में गिरावट; निचले इलाकों में हुआ जलभराव

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sitapur
  • Sitapur Rain Update | Heavy Rainfall Brings Relief From Humidity

उमस के बाद बारिश से गर्मी से मिली राहत:सीतापुर में 30 मिनट तक बरसे बादल, तापमान में गिरावट; निचले इलाकों में हुआ जलभरावअभिषेक सिंह | सीतापुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीतापुर में रविवार सुबह से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को देर रात हुई झमाझम बारिश ने राहत पहुंचाई। रात करीब 10 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हुई, जो करीब 30 मिनट तक जारी रही। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और गर्मी व उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। देर रात तक मौसम सुहाना बना रहा।

दिनभर उमस ने किया परेशान

रविवार सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन इसके बावजूद उमस कम नहीं हुई। चिलचिलाती गर्मी के कारण लोगों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा।

दोपहर के समय गर्मी और उमस का असर और बढ़ गया। जरूरी काम से घर से बाहर निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। लोग बारिश का इंतजार करते रहे।

रात 10 बजे अचानक तेज बारिश

देर शाम मौसम ने करवट ली और रात करीब 10 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई तेज बारिश के दौरान शहर की सड़कों से गुजर रहे लोग भीगते नजर आए।

कई लोगों ने बारिश से बचने के लिए दुकानों और आसपास के अन्य स्थानों का सहारा लिया। करीब 30 मिनट तक हुई बारिश से सड़कों पर जगह-जगह पानी जमा हो गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को कुछ परेशानी हुई।

बारिश के बाद मौसम में घुली ठंडक

बारिश रुकने के बाद वातावरण में ठंडक महसूस हुई। उमस भी काफी हद तक कम हो गई। देर रात तक मौसम सुहाना बना रहा और लोगों को दिनभर की गर्मी से राहत मिली।

रविवार को जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देर रात बारिश के बाद तापमान में और गिरावट महसूस की गई।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गोरखपुर में आज 4 घंटे कटेगी बिजली:रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग की वजह से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगी कटौती

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Power Cut | Road Widening Line Shifting Electricity Shutdown गोरखपुर में आज 4 घंटे कटेगी बिजली:रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग की वजह से…

    मिर्जापुर: द मूवी ने दूसरे दिन ₹32 करोड़ कमाए:हनुमान अंश ने 5वें शनिवार को ₹16.50 करोड़ कमाकर धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ा

    Hindi News Entertainment Bollywood Hanuman Ansh Box Office Record | Mirzapur Movie Collection Update मिर्जापुर: द मूवी ने दूसरे दिन ₹32 करोड़ कमाए:हनुमान अंश ने 5वें शनिवार को ₹16.50 करोड़…

    You Missed

    Pridwin drowning victim was ex-Team USA triathlete: Tragedy sparks Labor Day water-safety warning – Shelter Island Reporter

    • By dp
    • September 6, 2026
    • 2 views
    Pridwin drowning victim was ex-Team USA triathlete: Tragedy sparks Labor Day water-safety warning – Shelter Island Reporter

    गोरखपुर में आज 4 घंटे कटेगी बिजली:रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग की वजह से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगी कटौती

    • By dp
    • September 6, 2026
    • 2 views
    गोरखपुर में आज 4 घंटे कटेगी बिजली:रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग की वजह से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगी कटौती

    Juventus vs AC Milan: Italian Serie A stats & head-to-head

    • By dp
    • September 6, 2026
    • 3 views
    Juventus vs AC Milan: Italian Serie A stats & head-to-head

    उमस के बाद बारिश से गर्मी से मिली राहत:सीतापुर में 30 मिनट तक बरसे बादल, तापमान में गिरावट; निचले इलाकों में हुआ जलभराव

    • By dp
    • September 6, 2026
    • 4 views
    उमस के बाद बारिश से गर्मी से मिली राहत:सीतापुर में 30 मिनट तक बरसे बादल, तापमान में गिरावट; निचले इलाकों में हुआ जलभराव

    How to watch the women’s US Open: Streaming options for the Round of 16