मेरठ में 7वीं क्लास के बच्चे की हार्टअटैक से मौत:स्कूल के बाथरूम में अंदर पड़ी थी लाश, ईरिक्शा वाले ने जाकर देखा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Meerut School Student Death | 7th Class Boy Found Dead In Washroom

मेरठ में 7वीं क्लास के बच्चे की हार्टअटैक से मौत:स्कूल के बाथरूम में अंदर पड़ी थी लाश, ईरिक्शा वाले ने जाकर देखामेरठ1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

7वीं क्लास का छात्र था कुनाल शर्मा - Dainik Bhaskar7वीं क्लास का छात्र था कुनाल शर्मा

मेरठ के मवाना थानाक्षेत्र में बसंत वैली पब्लिक स्कूल में 7वीं क्लास के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की डेडबॉडी स्कूल के वॉशरूम में अंदर पड़ी मिली। टीचर्स, पैरेंट्स आनन-फानन में बच्चे को डॉक्टर्स के पास लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया

.परिवार में मंझला बेटा था कुनाल शर्मापरिवार में मंझला बेटा था कुनाल शर्मा

पूरी घटना सोमवार की है। यहां बसंत वैली स्कूल में मवाना के मोहल्ला काबिली गेट कलावदा रोड निवासी धर्मेंद्र शर्मा का बेटा कुनाल शर्मा पढ़ता है। 13 साल कुनाल स्कूल में सातवीं क्लास का स्टूडेंट था। कुनाल घर से स्कूल पिक एंड ड्रॉप के लिए ईरिक्शा से आता जाता था। सोमवार को जब स्कूल की छुट्‌टी हुई तो बाहर ईरिक्शा वाला कुनाल का इंतजार करने लगा।

जानकारी मिलते ही तो आसपास के लोग भी घर पर शोक जताने पहुंचेजानकारी मिलते ही तो आसपास के लोग भी घर पर शोक जताने पहुंचे

सारे बच्चे आकर ईरिक्शा में बैठ गए लेकिन कुनाल नहीं आया। लगभग 15 मिनट इंतजार करने के बाद भी जब कुनाल बाहर नहीं आया तो ईरिक्शा चालक खुद स्कूल में अंदर गया। उसने अंदर जाकर कुनाल को तलाशना शुरू किया। पहले उसने कुनाल को उसके क्लासरूम में देखा लेकिन बच्चा नहीं मिला। तब एक बच्चे ने बताया कि कुनाल वॉशरूम गया था। इसके बाद ईरिक्शा चालक वॉशरूम की तरफ गया।

बेटे की लाश देखकर मां का रो रोकर बुरा हालबेटे की लाश देखकर मां का रो रोकर बुरा हाल

देखा तो बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन वो नहीं खुला। इस बीच स्कूल स्टाफ भी वहां आ गया। स्टाफ और ईरिक्शा चालक ने मिलकर काफी देर तक कुनाल को आवाज लगाई। दरवाजा नॉक किया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। तब स्टाफ ने छत के रास्ते से ऊपर जाकर बाथरूम में अंदर झांका। देखा तो वहां कुनाल जमीन पर पड़ा था। अंदर से बाथरूम का दरवाजा खोलकर कुनाल को बाहर निकाला गया।

7वीं क्लास का छात्र था कुनाल7वीं क्लास का छात्र था कुनाल

कुनाल बिल्कुल बेहोश था उसकी सांस भी नहीं चल रही थी। सभी लोग घबरा गए, तुरंत बच्चे के परिजनों को कॉल कर घटना की जानकारी दी गई। कुनाल के पापा धर्मेंद्र स्कूल पहुंचे। वहां से बच्चे को फौरन पास ही दो अलग-अलग क्लीनिकों में निजी डॉक्टरों के पास लेकर गए। दोनों डॉक्टरों ने बच्चे को मृत बताया। इसके बावजूद परिवार अपनी तसल्ली के लिए बच्चे को लेकर फौरन मवाना से मेरठ सुशीला जसवंत राय अस्पताल आया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे को अचानक हार्टअटैक आया है। इसकी वजह से उसकी मौत हुई है। वहीं कुनाल की मम्मी अनीता-पापा ने कहा कि उनके बच्चे को आज तक दिल की कोई बीमारी नहीं थी। न कभी ऐसी कोई परेशानी या दौरा पड़ा है। अचानक ऐसा क्या हुआ वो भी नहीं समझ पा रहे हैं। वहीं परिजन बच्चे की डेडबॉडी लेकर मवाना आ गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो घरवालों ने किसी भी पोस्टमार्टम और पुलिस प्रक्रिया से इंकार कर दिया। कुनाल तीन भाई बहनों में बीच का दूसरे नंबर का था। सबसे बड़ी बहन का नाम साक्षी है। इसके बाद कुनाल और उससे छोटा भाई संचित शर्मा है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

होमवर्क के मास्टर हैं मॉडल श्रद्धा के 'सरजी':BJP सांसद और 5 विधायकों ने वोट नहीं डाले, सपा योद्धा ने खूब बहाए आंसू

Hindi News Local Uttar pradesh Who Is Model Shraddha Dubey’s Mentor| Akhilesh Yadav’s Leaders Have Started Crying|up Politics| BJP MLAs And MP Bhola Singh Did Not Cast Their Votes| Dr.…

काशी की 16 साल की हिरल ने PM को लिखा-पत्र:बोलीं- ‘स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग’ का नाम बदलकर ‘स्वास्थ्य विभाग’ करें

Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Kashi Girl Hiral Srivastava Suggests Renaming Women Disease Department काशी की 16 साल की हिरल ने PM को लिखा-पत्र:बोलीं- ‘स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग’…

You Missed

Man convicted of groping teen girl through seat on flight to Boston

  • By dp
  • October 24, 2026
  • 0 views
Man convicted of groping teen girl through seat on flight to Boston

होमवर्क के मास्टर हैं मॉडल श्रद्धा के 'सरजी':BJP सांसद और 5 विधायकों ने वोट नहीं डाले, सपा योद्धा ने खूब बहाए आंसू

  • By dp
  • October 24, 2026
  • 0 views
होमवर्क के मास्टर हैं मॉडल श्रद्धा के 'सरजी':BJP सांसद और 5 विधायकों ने वोट नहीं डाले, सपा योद्धा ने खूब बहाए आंसू

Use DraftKings promo code to get $200 bonus, free NBA League Pass for Brewers-Rays, World Series Game 1, NBA

  • By dp
  • October 23, 2026
  • 3 views
Use DraftKings promo code to get 0 bonus, free NBA League Pass for Brewers-Rays, World Series Game 1, NBA

काशी की 16 साल की हिरल ने PM को लिखा-पत्र:बोलीं- ‘स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग’ का नाम बदलकर ‘स्वास्थ्य विभाग’ करें

  • By dp
  • October 23, 2026
  • 3 views
काशी की 16 साल की हिरल ने PM को लिखा-पत्र:बोलीं- ‘स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग’ का नाम बदलकर ‘स्वास्थ्य विभाग’ करें

Stephanie March Returning To ‘Law & Order: SVU’

  • By dp
  • October 23, 2026
  • 6 views
Stephanie March Returning To ‘Law & Order: SVU’

फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ की चोट का नया वीडियो:हाथ पर दिखे कांच के टुकड़ों के लाल निशान; एक्टर की टीम बोली- भगवान की कृपा रही

  • By dp
  • October 23, 2026
  • 6 views
फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ की चोट का नया वीडियो:हाथ पर दिखे कांच के टुकड़ों के लाल निशान; एक्टर की टीम बोली- भगवान की कृपा रही