राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह दिल्ली से बाहर:गुजरात के एकता नगर में आयोजन, राष्ट्रपति मुर्मू देंगी पुरस्कार; 23 सितंबर को संभावित आयोजन

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • National Film Awards 2026 | Droupadi Murmu To Present In Ekta Nagar

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह दिल्ली से बाहर:गुजरात के एकता नगर में आयोजन, राष्ट्रपति मुर्मू देंगी पुरस्कार; 23 सितंबर को संभावित आयोजन1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के इतिहास में इस बार बदलाव होने जा रहा है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का समारोह पहली बार नई दिल्ली से बाहर होगा। अधिकारियों के मुताबिक, इसके लिए गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) को चुना गया है। यहां दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी स्थित है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 23 सितंबर के गुजरात दौरे के दौरान पुरस्कार प्रदान करने की संभावना है।

नई दिल्ली की जगह गुजरात में होगा समारोह

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह आम तौर पर नई दिल्ली में होता रहा है। पिछले साल 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का समारोह 23 सितंबर 2025 को दिल्ली के विज्ञान भवन में हुआ था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए थे।

अब 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए परंपरा में बदलाव किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस बार समारोह दिल्ली से बाहर गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित करने की तैयारी है। इसे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का पहला दिल्ली के बाहर आयोजन बताया जा रहा है।

राष्ट्रपति मुर्मू के हाथों पुरस्कार मिलने की संभावना

डियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 23 सितंबर को गुजरात दौरा प्रस्तावित है। वह महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और इसके बाद पदरा में ब्रह्माकुमारीज के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इसी दौरे में उनके एकता नगर जाने की भी संभावना है, जहां वह 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान कर सकती हैं।

एकता नगर क्यों चुना गया?

एकता नगर गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित है और यहां स्टैच्यू ऑफ यूनिटी प्रमुख आकर्षण है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह को यहां आयोजित करने से इसे गुजरात के प्रमुख पर्यटन और राष्ट्रीय एकता से जुड़े स्थल के साथ जोड़ने का संदेश जाता है। हाल ही में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में आनंद एल राय की डॉक्यूमेंट्री ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी-एकता का प्रतीक’ को भी सम्मान मिला है। यह स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और केवड़िया के विकास की कहानी पर आधारित है।

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा पहले ही हो चुकी है

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा 18 जुलाई 2026 को की जा चुकी है। इनमें ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। फिल्म की अभिनेत्री यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिला, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार कार्तिक आर्यन (‘चंदू चैंपियन’) और ममूटी (‘ब्रह्मयुगम’) को संयुक्त रूप से दिया गया।

‘श्रीकांत’ बनी सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म चुना गया।

________________________________________

यह खबर भी पढ़ें..

आर्टिकल 370 को बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड:कार्तिक आर्यन बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, 72वें नेशनल अवॉर्ड का एलान

फिल्म आर्टिकल 370 को शनिवार को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में वर्ष 2024 की बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। वहीं, फिल्म ‘श्रीकांत’ को बेस्ट हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला और यामी गौतम को लीडिंग रोल में बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गयाफिल्म आर्टिकल 370 को शनिवार को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में वर्ष 2024 की बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला।पूरी खबर पढ़ें..

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    दिलजीत ने फैन की टी-शर्ट से हटवाया अपना नाम:बोले- ‘इक ओंकार’ पवित्र है; इसके साथ मेरा नाम मत लिखो, विदेशी फैन ने मांगी माफी

    Hindi News Entertainment Bollywood Diljit Dosanjh Milan Concert Controversy | Ik Onkar T shirt Video दिलजीत ने फैन की टी-शर्ट से हटवाया अपना नाम:बोले- ‘इक ओंकार’ पवित्र है; इसके साथ…

    मेरठ में 7वीं क्लास के बच्चे की हार्टअटैक से मौत:स्कूल के बाथरूम में अंदर पड़ी थी लाश, ईरिक्शा वाले ने जाकर देखा

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut School Student Death | 7th Class Boy Found Dead In Washroom मेरठ में 7वीं क्लास के बच्चे की हार्टअटैक से मौत:स्कूल के बाथरूम…

    You Missed

    5 Must-Have Wide Receivers (2026 Fantasy Football) – FantasyPros

    • By dp
    • September 7, 2026
    • 1 views
    5 Must-Have Wide Receivers (2026 Fantasy Football) – FantasyPros

    दिलजीत ने फैन की टी-शर्ट से हटवाया अपना नाम:बोले- ‘इक ओंकार’ पवित्र है; इसके साथ मेरा नाम मत लिखो, विदेशी फैन ने मांगी माफी

    • By dp
    • September 7, 2026
    • 1 views
    दिलजीत ने फैन की टी-शर्ट से हटवाया अपना नाम:बोले- ‘इक ओंकार’ पवित्र है; इसके साथ मेरा नाम मत लिखो, विदेशी फैन ने मांगी माफी

    Falcons GM Ian Cunningham explains why team kept 4 QBs on 53-man roster

    • By dp
    • September 7, 2026
    • 2 views
    Falcons GM Ian Cunningham explains why team kept 4 QBs on 53-man roster

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह दिल्ली से बाहर:गुजरात के एकता नगर में आयोजन, राष्ट्रपति मुर्मू देंगी पुरस्कार; 23 सितंबर को संभावित आयोजन

    • By dp
    • September 7, 2026
    • 3 views
    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह दिल्ली से बाहर:गुजरात के एकता नगर में आयोजन, राष्ट्रपति मुर्मू देंगी पुरस्कार; 23 सितंबर को संभावित आयोजन

    Gary Oldman Claims James Bond Has Been Cast As He Backs Jack Lowden

    • By dp
    • September 7, 2026
    • 4 views