कृष्णा बोले- राहुल रॉय की 300 गर्लफ्रेंड्स थीं:सुनते ही आशिकी एक्टर शरमा गए; भारती ने पूछा- कभी पकड़े नहीं गए थे?

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Rahul Roy Blushes On 90s Nostalgia Special | Bharti Asks About His 300 Girlfriends

कृष्णा बोले- राहुल रॉय की 300 गर्लफ्रेंड्स थीं:सुनते ही आशिकी एक्टर शरमा गए; भारती ने पूछा- कभी पकड़े नहीं गए थे?7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आशिकी फेम एक्टर राहुल रॉय टीवी रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3’ के ‘90s नॉस्टैल्जिया स्पेशल’ एपिसोड में शनिवार को नजर आए। वह शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुए और कंटेस्टेंट निया शर्मा के साथ कुकिंग करते दिखाई दिए।

एपिसोड के दौरान अंकिता लोखंडे और तेजस्वी प्रकाश ने राहुल रॉय के लोकप्रिय गानों पर उनके साथ डांस भी किया। शो में 90 के दशक की यादों को लेकर कई मजेदार बातचीत हुई।

इसी दौरान कृष्णा अभिषेक ने राहुल रॉय से पूछा, “राहुल सर, हमने सुना है कि आपकी 300 गर्लफ्रेंड्स थीं।” यह सवाल सुनकर राहुल रॉय शरमा गए। वहीं विक्की जैन, अभिषेक कुमार, करण कुंद्रा और एल्विश यादव भी उनकी ओर देखने लगे।

इसके बाद भारती सिंह ने मजाक में कहा, “समर्थ (समर्थ जुरेल) और अभिषेक, सुन लो, तुम्हें एक नहीं मिलती और इनके पास 300 गर्लफ्रेंड्स थीं।” इस पर कृष्णा ने भी चुटकी लेते हुए कहा, “इनको एक मिलती है तो वह भी दोनों को छोड़कर चली जाती है।”

भारती और कृष्णा ने समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार की चुटकी ली।भारती और कृष्णा ने समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार की चुटकी ली।

बातचीत के दौरान भारती सिंह ने राहुल रॉय से पूछा कि क्या वह कभी एक गर्लफ्रेंड के साथ दूसरी के आने पर पकड़े गए थे। इस पर राहुल रॉय ने जवाब में ‘नहीं’ कहा। तब कृष्णा अभिषेक ने मजाक करते हुए कहा कि उस समय सोशल मीडिया नहीं था, इसलिए वह नहीं फंसे।

शो में कृष्णा ने यह भी जिक्र किया कि स्टारडम के दौर में फीमेल फैंस राहुल रॉय के कपड़े तक फाड़ देती थीं। इस बात पर राहुल रॉय ने सहमति जताई।

राहुल रॉय हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कंटेंट क्रिएटर के साथ कुछ रील्स में नजर आए थे। इसके चलते कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया था। इसके बाद राहुल रॉय ने एक इमोशनल पोस्ट लिखी थी।

एक्टर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा था,

QuoteImage

मैं अपना काम ईमानदारी और विनम्रता के साथ करता हूं। मुझे कुछ लीगल मामलों के लिए पेमेंट करना है और ये आज के नहीं हैं, ये उस समय के हैं जब ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, उससे पहले के। अगर आप मेरी सादगी का मजाक उड़ाते हैं या मेरे संघर्षों पर हंसते हैं, तो यह मेरे बारे में कम और आपके बारे में ज्यादा बताता है।

QuoteImage

उन्होंने आगे यह भी लिखा,

QuoteImage

अगर आप सच में इतने चिंतित हैं, तो मेरी मदद करें कि मुझे कोई सच्चा और अच्छा काम मिल सके, ताकि मैं इन मामलों का पेमेंट कर सकूं। कम से कम मैं मेहनत करके कमा रहा हूं, दूसरों का मजाक उड़ाकर नहीं और ब्रेन स्ट्रोक के बाद, मेरे लिए एक्टिव रहना जरूरी है। मैं जितने समय तक जीवित हूं, काम करना चाहता हूं। यह मेरे दिमाग को एक्टिव रखता है और मुझे उद्देश्य और जिम्मेदारी का एहसास कराता है कि मैं आज भी काम कर रहा हूं। हां, कभी-कभी थोड़ा दर्द हो सकता है, लेकिन आप मुझे तोड़ नहीं सकते।

QuoteImageराहुल रॉय की पोस्ट।राहुल रॉय की पोस्ट।

राहुल रॉय का यह वीडियो डॉ. वनिता घाडगे देसाई नाम के हैंडल से शेयर किया गया था। इसमें राहुल गाने ‘तेरे दर पे सनम’ पर कंटेंट क्रिएटर के साथ नजर आए। यह गाना 1993 की फिल्म ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ का है, जिसमें राहुल के साथ पूजा भट्ट थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने वीडियो को लेकर कहा था कि राहुल जबरदस्ती वीडियो बनाते दिख रहे हैं, जबकि कुछ ने उनके एक्सप्रेशन की कमी पर सवाल उठाए।सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने वीडियो को लेकर कहा था कि राहुल जबरदस्ती वीडियो बनाते दिख रहे हैं, जबकि कुछ ने उनके एक्सप्रेशन की कमी पर सवाल उठाए।

राहुल रॉय को फिल्म आशिकी से पहचान मिली थी राहुल रॉय ने 1990 में फिल्म ‘आशिकी’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। इसके बाद उन्होंने ‘सपने साजन के’ और ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ जैसी फिल्मों में काम किया, जिनमें उनकी रोमांटिक इमेज देखने को मिली। हालांकि बाद की उनकी ‘गजब तमाशा’ और ‘गुमराह’ जैसी कई फिल्में चली नहीं और करियर धीमा पड़ गया।

बिग बॉस से फिर मिली लोकप्रियता राहुल रॉय ने 2006 में टीवी शो ‘बिग बॉस’ का पहला सीजन जीतकर दोबारा लोकप्रियता हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन में भी कदम रखा और फिल्म ‘एलान’ (2011) प्रोड्यूस की।

हाल के कुछ सालों में उन्होंने ‘अदा… ए वे ऑफ लाइफ’, ‘टू बी ऑर नॉट टू बी’, और ‘आगरा’ जैसी इंडिपेंडेंट फिल्मों में काम किया। वो आखिरी बार 2023 में फिल्म ‘आगरा’ में दिखे थे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • ‘मैं वहां लगभग मर ही गया था’: जेल में रहे विक्रम भट्ट ने सुनाई आपबीती, बोले-मुझे नहीं पता कि वहां की राजनीति क्या थी

    जेल में रहे विक्रम भट्ट ने सुनाई आपबीती, बोले-मुझे नहीं पता कि वहां की राजनीति क्या थी|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:06Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ‘मैंने नाना पाटेकर को सच में थप्पड़ जड़ दिया था’: एक्ट्रेस मधु शाह ने सुनाया फिल्म यशवंत की शूटिंग का किस्सा

    एक्ट्रेस मधु शाह ने सुनाया फिल्म यशवंत की शूटिंग का किस्सा|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:49Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पहलाज निहलानी की प्रेयर मीट में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स: हेमा मालिनी, अनिल कपूर और गोविंदा समेत कई कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

    हेमा मालिनी, अनिल कपूर और गोविंदा समेत कई कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:43Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ‘हर महिला सम्मान की हकदार है’: ‘पेड्डी’ में जाह्नवी के किरदार पर आपत्ति के बाद डायरेक्टर ने मांगी माफी, बोले- आपत्तिजनक सीन्स में बदलाव करेंगे

    0:42Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Aradhana Mishra Mona Prayagraj Visit | Congress Social Justice Meeting आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली…

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur PET Exam Schedule | Exam Centers Guidelines Update शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25,…

You Missed

La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 0 views
La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 0 views
आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे