संभल में पुल से गंगा में कूदा अलीगढ़ का युवक:पुल के पास मिली बाइक-मोबाइल, 3 घंटे तलाश के बाद रेस्क्यू रोका

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sambhal
  • Sambhal News | Youth Jumps Into Ganga River From Sankara Ghat Bridge

संभल में पुल से गंगा में कूदा अलीगढ़ का युवक:पुल के पास मिली बाइक-मोबाइल, 3 घंटे तलाश के बाद रेस्क्यू रोकासनी गुप्ता | संभल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल में सांकरा घाट पुल से मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे अलीगढ़ के 21 वर्षीय रिंकू कुमार ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही जुनावई पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई।

करीब तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन शाम 7:30 बजे अंधेरा होने के कारण तलाश रोकनी पड़ी। पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह फिर से रेस्क्यू अभियान शुरू किया जाएगा।

पुल के पास मिली बाइक और मोबाइल

रिंकू कुमार अलीगढ़ के नगरिया गांव का रहने वाला है। गंगा में छलांग लगाने के बाद पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने नदी में उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान पुल के पास से रिंकू की बाइक और मोबाइल फोन मिला है।

परिवार के लोग पीछा करते हुए पहुंचे

परिजनों के मुताबिक रिंकू घर से नाराज होकर निकला था। परिवार के सदस्यों को जब उसके बारे में पता चला तो वे उसका पीछा करते हुए शाम करीब 6 बजे सांकरा घाट पहुंच गए। वहां पहुंचने पर उन्हें रिंकू के गंगा में छलांग लगाने की जानकारी हुई।

तीन घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना पर जुनावई थाना प्रभारी धीरज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब तीन घंटे तक युवक की तलाश की गई। हालांकि, अंधेरा होने के कारण शाम 7:30 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा।

तेज बहाव के कारण दूर बहने की आशंका

पुलिस के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण गंगा नदी का बहाव काफी तेज है। ऐसे में आशंका है कि युवक तेज बहाव में बहकर काफी दूर चला गया होगा। थाना प्रभारी ने बताया कि रात में तलाश बंद कर दी गई है और सुबह होते ही रेस्क्यू दोबारा शुरू किया जाएगा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश:चेक बाउंस मामले में सरेंडर से छूट के लिए 5 करोड़ रुपए जमा करने को कहा

    Hindi News Entertainment Bollywood Rajpal Supreme Court Cheque Bounce Case | Surrender Order & Deposit राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश:चेक बाउंस मामले में सरेंडर से छूट के लिए…

    एटा में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान:अज्ञात कारणों से की आत्महत्या, पुलिस ने जुटाए सबूत; परिजनों ने नहीं दी शिकायत

    Hindi News Local Uttar pradesh Etah Aliganj Etah Suicide Case | Woman Found Dead In Newgaon Village एटा में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान:अज्ञात कारणों से की आत्महत्या, पुलिस…

    You Missed

    US Open 2026 LIVE: Frances Tiafoe v Alex Michelsen in quarter-finals – scores, radio & live text updates

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 0 views
    US Open 2026 LIVE: Frances Tiafoe v Alex Michelsen in quarter-finals – scores, radio & live text updates

    राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश:चेक बाउंस मामले में सरेंडर से छूट के लिए 5 करोड़ रुपए जमा करने को कहा

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 0 views
    राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश:चेक बाउंस मामले में सरेंडर से छूट के लिए 5 करोड़ रुपए जमा करने को कहा

    Fans baffled as World Cup keeper commits bizarre handball blunder vs Villa

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 1 views
    Fans baffled as World Cup keeper commits bizarre handball blunder vs Villa

    संभल में पुल से गंगा में कूदा अलीगढ़ का युवक:पुल के पास मिली बाइक-मोबाइल, 3 घंटे तलाश के बाद रेस्क्यू रोका

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 2 views
    संभल में पुल से गंगा में कूदा अलीगढ़ का युवक:पुल के पास मिली बाइक-मोबाइल, 3 घंटे तलाश के बाद रेस्क्यू रोका

    Brandon Graham says he’s “officially done” playing football

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 4 views