क्राइम मीटिंग में लापरवाह पुलिसकर्मी रहे एडीजी के निशाने पर:लंबित विवेचनाओं को लेकर जताई नाराजगी, सुधरने की दी हिदायत, डीआईजी भी रहे मौजूद

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Meerut Crime Meeting | ADG Bhanu Bhaskar Reviews Pending Cases & Action

क्राइम मीटिंग में लापरवाह पुलिसकर्मी रहे एडीजी के निशाने पर:लंबित विवेचनाओं को लेकर जताई नाराजगी, सुधरने की दी हिदायत, डीआईजी भी रहे मौजूदमेरठ28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

क्राइम मीटिंग के दौरान एडीजी जोन भानु भास्कर, डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी और एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति। - Dainik Bhaskarक्राइम मीटिंग के दौरान एडीजी जोन भानु भास्कर, डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी और एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति।

मेरठ में मंगलवार देर रात संपन्न हुई क्राइम मीटिंग में लापरवाह पुलिसकर्मी एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर के निशाने पर रहे। एडीजी ने कहा कि काम के प्रति गंभीरता ना दिखाने वाले संभल जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान लंबित

.

दो तस्वीरें देखें…

पुलिस लाइन स्थित ICCC में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी एएसपी, डिप्टी एसपी, थाना प्रभारी, थानाध्यक्ष, इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज मौजूद रहे। शुरुआत लंबित विवेचनाओं से की गई। पहले सर्किल और फिर थाना स्तर पर लंबित विवेचनाओं पर सवाल जवाब हुआ तो अफसर बगलें झांकने लगे। एडीजी ने साफ किया कि 60/90 दिन से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं का पूरी पारदर्शिता के साथ निस्तारण किया जाए। सर्वाधिक लंबित विवेचना वाले थानेदारों को फटकार भी लगाई गई। कई थानों की स्थिति बेहद खराब रही।

साइबर अपराध पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश एडीजी भानु भास्कर ने क्राइम मीटिंग में साइबर अपराध की भी समीक्षा की। किस तरह के मामले इन दिनों सबसे अधिक पहुंच रहे हैं और कैसे उनका निस्तारण किया जा रहा है, इस पर भी सवाल जवाब किये। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूकता ही एकमात्र हथियार है। महिला अपराध को लेकर भी उन्होंने शासन की मंशा से अवगत कराया। एडीजी ने कहा कि संजीदगी के साथ महिला अपराध से जुड़े मामलों पर काम किया जाए।

एएसपी-डीएसपी पर विशेष जिम्मेदारी डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी ने भी क्राइम मीटिंग को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था तैयार करें। यहां से आगे की जिम्मेदारी सबसे पहले डिप्टी एसपी और उनके बाद एडिशनल एसपी के कंधों पर है। फरियादियों से बेहतर व्यवहार किया जाए। महिला व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देर रात तक बैठक का दौर जारी रहा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

'राजपाल यादव 5 करोड़ जमा करो, वर्ना जेल जाओ':सुप्रीम कोर्ट ने एक दिन की मोहलत दी; एक्टर ने कहा था- बकाया पैसा घर पहुंचा दूंगा

Hindi News Local Uttar pradesh Rajpal Yadav Supreme Court Relief | Cheque Bounce Case Jail Deadline ‘राजपाल यादव 5 करोड़ जमा करो, वर्ना जेल जाओ’:सुप्रीम कोर्ट ने एक दिन की…

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश:चेक बाउंस मामले में सरेंडर से छूट के लिए 5 करोड़ रुपए जमा करने को कहा

Hindi News Entertainment Bollywood Rajpal Supreme Court Cheque Bounce Case | Surrender Order & Deposit राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश:चेक बाउंस मामले में सरेंडर से छूट के लिए…

You Missed

LIV Golf: Players free to leave after competition files for bankruptcy protection

  • By dp
  • September 8, 2026
  • 0 views
LIV Golf: Players free to leave after competition files for bankruptcy protection

'राजपाल यादव 5 करोड़ जमा करो, वर्ना जेल जाओ':सुप्रीम कोर्ट ने एक दिन की मोहलत दी; एक्टर ने कहा था- बकाया पैसा घर पहुंचा दूंगा

  • By dp
  • September 8, 2026
  • 0 views
'राजपाल यादव 5 करोड़ जमा करो, वर्ना जेल जाओ':सुप्रीम कोर्ट ने एक दिन की मोहलत दी; एक्टर ने कहा था- बकाया पैसा घर पहुंचा दूंगा

Dubai’s deep pockets: Walkup’s deal sends a message to EuroLeague

  • By dp
  • September 8, 2026
  • 2 views
Dubai’s deep pockets: Walkup’s deal sends a message to EuroLeague

क्राइम मीटिंग में लापरवाह पुलिसकर्मी रहे एडीजी के निशाने पर:लंबित विवेचनाओं को लेकर जताई नाराजगी, सुधरने की दी हिदायत, डीआईजी भी रहे मौजूद

  • By dp
  • September 8, 2026
  • 2 views
क्राइम मीटिंग में लापरवाह पुलिसकर्मी रहे एडीजी के निशाने पर:लंबित विवेचनाओं को लेकर जताई नाराजगी, सुधरने की दी हिदायत, डीआईजी भी रहे मौजूद

US Open 2026 LIVE: Frances Tiafoe v Alex Michelsen in quarter-finals – scores, radio & live text updates

  • By dp
  • September 8, 2026
  • 3 views