बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया फोटोशूट:मां का बेबी बंप निहारती नजर आईं, पिता के साथ मस्ती की; जल्द हो सकती है दीपिका की डिलीवरी

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Deepika Padukone Ranveer Singh Baby Bump Photoshoot | Mumbai Couple News

बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया फोटोशूट:मां का बेबी बंप निहारती नजर आईं, पिता के साथ मस्ती की; जल्द हो सकती है दीपिका की डिलीवरी2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। दूसरी बच्चे का ऐलान इस साल की शुरुआत में करने के बाद कपल ने मंगलवार को फैमिली फोटोशूट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

दीपिका-रणवीर के फोटोशूट में उनकी बेटी दुआ भी नजर आ रही हैं। तस्वीरों में दीपिका और रणवीर के साथ दुआ ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। तस्वीरों के साथ रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा है, “बेबी दुआ और हमारे दिल बड़े हो रहे हैं! आपकी दुआओं के लिए धन्यवाद।”

देखिए रणवीर सिंह- दीपिका की खूबसूरत फैमिली फोटोज-

यह पोस्ट दुआ के दूसरे जन्मदिन के मौके पर शेयर की गई।यह पोस्ट दुआ के दूसरे जन्मदिन के मौके पर शेयर की गई।कपल ने सफेद कपड़ों और ब्लैक एंड व्हाइट थीम पर फोटोशूट करवाया है।कपल ने सफेद कपड़ों और ब्लैक एंड व्हाइट थीम पर फोटोशूट करवाया है।पिता के साथ मस्ती करती हुईं दुआ।पिता के साथ मस्ती करती हुईं दुआ।मां के बेबी बंप को निहारतीं दुआ।मां के बेबी बंप को निहारतीं दुआ।इस पोस्ट को चंद घंटों में 7 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं।इस पोस्ट को चंद घंटों में 7 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं।तस्वीरों में दुआ अपने माता-पिता के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं।तस्वीरों में दुआ अपने माता-पिता के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने दुआ की नई तस्वीर की तुलना दीपिका और रणवीर की पुरानी तस्वीरों से की। ज्यादातर लोगों का कहना था कि दुआ बिल्कुल रणवीर जैसी दिखती हैं।

रणवीर सिंह के बचपन की तस्वीर के साथ दुआ की तस्वीर।रणवीर सिंह के बचपन की तस्वीर के साथ दुआ की तस्वीर।

जल्द हो सकती है दीपिका की डिलीवरी

दीपिका पादुकोण का तस्वीरों में बड़ा बेबी बंप नजर आया है। इससे पहले पिछली प्रेग्नेंसी में भी मेटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट करने के महज एक हफ्ते बाद ही दीपिका ने बेटी को जन्म दिया था। इस बार भी यही हो सकता है। दीपिका ने अप्रैल में प्रेग्नेंसी अनाउंस की, जिसके बाद अब वह 9वें महीने के करीब हो सकती हैं।

19 अप्रैल को की थी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 19 अप्रैल को दूसरी बार पेरेंट्स बनने की गुड न्यूज दी थी। तब भी कपल ने बेटी दुआ की प्रेग्नेंसी किट पकड़े हुए तस्वीर शेयर की थी।

सितंबर 2024 में हुआ था दुआ का जन्म

दीपिका पादुकोण ने साल 2024 की शुरुआत में प्रेग्नेंसी अनाउंस की, जिसके बाद 8 सितंबर 2024 को उनके घर बेटी का जन्म हुआ था।

नवंबर 2024 में कपल ने बेटी का नाम दुआ रखा। शुरुआत में दीपिका-रणवीर ने बेटी की तस्वीरें सार्वजनिक नहीं की थीं।

दीवाली के मौके पर दीपिका रणवीर ने फैमिलो फोटोज शेयर कर दुआ का चेहरा रिवील किया था।

देखिए दीपिका की पिछली प्रेग्नेंसी की तस्वीरें-

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मिर्जापुर मेकर्स को लीगल नोटिस:बिना इजाजत शूरवीर गाना इस्तेमाल करने के आरोप; ऑरिजिनल सिंगर ने सार्वजनिक माफी, गाना हटाने की मांग की, जानिए पूरा विवाद

    Hindi News Entertainment Bollywood Mirzapur Movie Controversy | Rapperiya Balam Legal Notice Over Shurveer Song मिर्जापुर मेकर्स को लीगल नोटिस:बिना इजाजत शूरवीर गाना इस्तेमाल करने के आरोप; ऑरिजिनल सिंगर ने…

    प्रयागराज की गुड़िया तालाब में तैरता मिला अज्ञात शव:नेशनल हाईवे और थाने के पास मिलने से सनसनी; हत्या या हादसा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Mauaima Mauaima Prayagraj News | Unidentified Dead Body Found Near Gudiya Talab प्रयागराज की गुड़िया तालाब में तैरता मिला अज्ञात शव:नेशनल हाईवे और थाने…

    You Missed

    Family runs out of court during graphic evidence in 1st day of deadly Windsor Hills crash trial

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 0 views
    Family runs out of court during graphic evidence in 1st day of deadly Windsor Hills crash trial

    मिर्जापुर मेकर्स को लीगल नोटिस:बिना इजाजत शूरवीर गाना इस्तेमाल करने के आरोप; ऑरिजिनल सिंगर ने सार्वजनिक माफी, गाना हटाने की मांग की, जानिए पूरा विवाद

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 0 views
    मिर्जापुर मेकर्स को लीगल नोटिस:बिना इजाजत शूरवीर गाना इस्तेमाल करने के आरोप; ऑरिजिनल सिंगर ने सार्वजनिक माफी, गाना हटाने की मांग की, जानिए पूरा विवाद

    Persona 6 Achievements Leak Online & Reveal Story Spoilers

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 2 views
    Persona 6 Achievements Leak Online & Reveal Story Spoilers

    बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया फोटोशूट:मां का बेबी बंप निहारती नजर आईं, पिता के साथ मस्ती की; जल्द हो सकती है दीपिका की डिलीवरी

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया फोटोशूट:मां का बेबी बंप निहारती नजर आईं, पिता के साथ मस्ती की; जल्द हो सकती है दीपिका की डिलीवरी

    David Harbour Thanks HBO for “Tons of Notes” as He Lands First Emmy Win